यह ब्लॉग खोजें

सोमवार, 21 अगस्त 2023

अंग्रजों की क्रूरता की सच्चाई क्या थी, जिसे अक्सर दबा दिया जाता था ?

 

अंग्रेजों की क्रूरता और अत्याचार पर यदि गहन अध्ययन किया जाय तो वर्तमान के ISIS जैसे खूंखार आतंकी संगठन भी क्रूरता के मामले में पीछे रह जाते है। कम ही लोग जानते होंगे, फतेहपुर में इमली के पेड़ पर अंग्रेजों ने एक साथ 52 क्रांतिकारियों को फांसी पर लटका दिया गया था।

उस वक्त अंग्रेजो के सैन्य अधिकारियों को मुकदमा करने और फांसी देने का पूर्ण अधिकार प्राप्त था, जिसका वह मनमाना उपयोग करते थे। इसीलिए उनका प्रत्येक सैनिक बादशाह की तरह जीवन जीता था।

वो सैनिक, मासूम गरीब लोग जो आवाज नही उठा सकते थे, उनका शोषण करते थे। महिलाओं का बलात्कार कर उनके गुप्तांग पर बंदूक की बैरल रख कर फायर कर दिया जाता था।

निम्नवर्गीय पुरुषों को सूली पर चढ़ा दिया जाता था तथा बड़े चेहरों या क्रांतिकारीयों को सार्वजनिक रूप से फांसी चढ़ाया जाता था ताकि चिंगारी न भड़के और लोगों में डर कायम रहे।

कर्नल नील जो बहुत ही क्रूर अधिकारी हुआ करता था, उसकी पर्सनल डायरी में लिखा था कि ऐसा कोई दिन नही गया जब उसने भारतीय महिला को सेक्स के लिए मजबूर न किया हो। उसे बच्चों की चीख पुकार पसंद थी। अर्थात अंग्रेज बच्चो पर भी समान रूप से अत्याचार करते थे।

किसान जो भुगतान नहीं कर पाते थे उन्हें कील जड़े चमड़े के कोडे से पीटा जाता था। वसूली के नाम पर उनकी बहन बेटियों को निर्वस्त्र करके नग्न मार्च कराया जाता था और उनके स्तनों को चिमटे से खींचा जाता था तथा अमानवीय और क्रूर तरीके से उनका बलात्कार किया जाता था।

अंग्रेजों द्वारा बड़े शहरों में 350 से अधिक वैश्यवृत्ति के लिए कोठे बनाए गए और मजबूर भारतीय बहन बेटियों को सेक्स स्लेव बनाया गया। महिलाओं पर किए गए अत्याचारों को भारत में ब्रिटिश प्रत्यारोपित राजनेताओं और कम्युनिस्ट इतिहासकारों ने बड़ी चालाकी से कब्र में डाल दिया।

यह इमली का पेड़ तथा स्मारक उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के बिन्दकी तहसील की मुगल रोड पर स्थित है। लोगों का मानना है कि नरसंहार के बाद इस पेड़ का विकास बन्द हो गया। इमली के इस पेड़ को बावनी पेड़ भी बोला जाता है।

हुआ ये था कि, अंग्रेजो की मनमानी से तंग आकर जोधासिंह अटैया के मन में स्वतन्त्रता की आग जल गई। उनका सम्बन्ध तात्या टोपे से बना हुआ था। उन्होंने महमूदपुर गाँव में एक अंग्रेज अधिकारी और सिपाही को उस समय जलाकर मार दिया, जब वो दोनो एक घर में महिला का बलात्कार कर रहे थे।

जोधासिंह की योजना अचूक थी। उन्होंने गुरिल्ला युद्ध प्रणाली का सहारा लिया और कर्नल पावेल को मार दिया। इसके बाद अंग्रेजों ने एक क्रूर और नीछ कर्नल नील के नेतृत्व में सेना की नयी खेप भेज दी।

हमारे देश का दुर्भाग्य यह रहा है कि यहां वीरों से अधिक देशद्रोही पनपते रहे हैं। 28 अप्रैल 1858 जब जोधासिंह अटैया खजुहा लौट रहे थे, तो किसी मुखबिर की सूचना पर अंग्रेजों की घुड़सवार सेना ने उन्हें बीच राह में बंदी बनाकर उनके इक्यावन साथीयों के साथ वहीं इमली के पेड़ पर उन्हे फांसी लटका दिया।

लेकिन वामपंथियों ने इतिहास की इतनी बड़ी घटना को गुमनामी के अंधेरों में ढके रखा। खैर ! अंग्रेजो द्वारा मुनादी करा दी गई कि..

जो कोई भी शव को पेड़ से उतारेगा उसे भी उस पेड़ से लटका दिया जाएगा । जिसके बाद कितने दिनों तक शव पेड़ों से लटकते रहे और चील गिद्ध खाते रहे ।

लगभग 2 माह पश्चात महाराजा भवानी सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर शवों को पेड़ से नीचे उतारा और अंतिम संस्कार किया। इस घटना के बाद चिंगारी भड़की तब जनरल वलाक को प्रोवोस्ट मास्टर नियुक्त करना पड़ा।

शुरुआती दौर में अंग्रेजों के कृत्य वास्तव में बेहद घिनौने थे। लोगों को डराकर लाखों अमानवीय घटनाओं पर पर्दा डाल दिया जाता था, जिसमें बलात्कार, चोरी और हत्याएं आम थी। अंग्रेजों के कानून उनकी ताकत थे और भारतीयों की मुसीबत।

भारतीय राष्ट्रवाद को दबाने लिए अंग्रेजों ने महाराष्ट् नागपुर के एक छोटा से कस्बे (चिमूर) में 100 से अधिक महिलाओं के गहने लूटकर उनका बलात्कार किया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं कों भी नही बक्शा।

भारत आने से लेकर तथा आजादी तक अंग्रेजों के अत्याचारों के लाखों किस्से और कड़वी सच्चाइयां है, जिन्हे एकसाथ लिख पाना असंभव है। इन सच्चाइयों को डर और भ्रष्टाचार के नीचे दफन कर दिया जाता था।

अंग्रेजों ने भारत के राजा महाराजाओं को भ्रष्ट करके ही भारत को गुलाम बनाया। उसके बाद उन्होने योजनाबद्ध तरीके से भ्रष्टाचार को अपना प्रभावी हथियार बना लिया। यही भ्रष्टाचार हमारे राजनेताओं को विरासत मे मिला है।

(चित्र स्रोत गूगल)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी करें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

function disabled

Old Post from Sanwariya