यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 21 दिसंबर 2023

गोमती चक्र की उपयोगिता

 गोमती चक्र की उपयोगिता 

बहुत उपयोगी प्रश्न पूछा है , गोमती चक्र की उपयोगिता क्या है ?

सोया भाग्य जगा देते हैं , गोमती चक्र

शनिवार को लोहा ( कार , ट्रेक्टर या और कोई वाहन ) खरीद लेते हैं , एक दो अपवाद छोड़कर ,इस दिन खरीदा हुआ लोहा कभी वफ़ा नहीं देता । शनिवार को यदि घर की नीवं रखते हैं , वो घर शुभ फलदायी होता है। शुक्रवार को यदि झाड़ू ख़रीदकर लाते हैं ,तो समझो लक्ष्मी माता घर ले आये। ये कुछ उदहारण जो हमारे जीवन पर बहुत असर डालते हैं। शुभ समय ,शुभ दिन , शुभ मुहूर्त पर चीजें खरीदना ,हमारे जीवन पर बहुत असर डालती हैं।

कुछ चीजें हैं , जिनको घर लाने में किसी शुभ समय ,शुभ दिन , शुभ मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं , और उनको कभी भी खरीदो हमेशा वफ़ा ही देती हैं। जैसे गोमती चक्र , नाम आपने सुना होगा , लेकिन इसका प्रभाव और चमत्कार नहीं देखा होगा।

जिस घर में गोमती चक्र हो , वैवाहिक जीवन सफल और सुखी रहता है,कोई हारी बीमारी नहीं होती ,दुकान व्यापार सही चलता है, घर के सभी सदस्य व्यापार ,नौकरी ,पढाई में उन्नति करते हैं ,ग्रह कलेश नहीं होता । फालतू के खर्चे और कर्जा नहीं होता।

गोमती चक्र अभिमंत्रित कैसे करें? ये भी कई लोगों का सवाल है

तो बता दें , माता गोमती नदी के गोमती चक्र और माता नर्मदा नदी से निकलने वाले नर्मदेश्वर शिवलिंग अभिमंत्रित नहीं करने होते। इनको घर पर पूजा के स्थान पर रख कर साधारण पूजा कीजिए ,अपार शुभ फल देंगे।

तांत्रिक क्रियाओं में इसका बहुत उपयोग किया जाता है। जो दिखने में बहुत ही साधारण होता है लेकिन इसका प्रभाव असाधारण होता है।गोमती चक्र कम कीमत वाला ऐसा पत्थर है। जो गोमती नदी में मिलता है।

गोमती चक्र के साधारण तंत्र उपयोग इस प्रकार हैं। पेट संबंधी रोग होने पर 10 गोमती चक्र लेकर रात को पानी में डाल दें तथा सुबह उस पानी को पी लें। इससे पेट से सम्बंधित कई रोग दूर हो जाते हैं।

धन लाभ के लिए 11 गोमती चक्र अपने पूजा स्थान में रखें। उनके सामने नियमित " श्री नम:" का जप करें। इससे आप जो भी कार्य या व्यवसाय करते हैं। उसमें बरकत होगी और आमदनी बढऩे लगेगी।

गोमती चक्रों को यदि चांदी अथवा किसी अन्य धातु की डिब्बी में सिंदूर तथा चावल डालकर रखें तो ये शीघ्र शुभ फल देते हैं। माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है , हमेशा पैसा हाथ में रहता है। कर्जा नहीं होता ,आय के स्त्रोत बने रहते हैं ,आय के नए साधन बनते हैं।

इनकी बहुत ही खास बात ये है की ,ये सर्वसुलभ हैं , आसानी से खरीदे जा सकते हैं। आप ऑनलाइन ले सकते हो ,किसी भी पूजा पाठ की दूकान से ले सकते हो। और ये कम खर्च में बहुत सस्ते मिल जाते हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी करें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

function disabled

Old Post from Sanwariya