यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 25 अक्तूबर 2012

आप भी अपने बच्चों को विदेशी कंपनियों द्वारा निर्मित Bournvita, Horlicks, Complan, Boost जैसे हैल्थ टॉनिक पिला रहे हैं तो कृपया एक बार इसे अवश्य पढ़ें....!!

आप भी अपने बच्चों को विदेशी कंपनियों द्वारा निर्मित Bournvita, Horlicks, Complan, Boost जैसे हैल्थ टॉनिक पिला रहे हैं तो कृपया एक बार इसे अवश्य पढ़ें....!!

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की एक रिपोर्ट के अनुसार जब Bournvita का प्रयोगशाला में परिक्षण किया गया तो पोषक तत्वों की मात्रा गुड- मूंगफली की पट्टी से भी कम पायी गयी तथा इसकी निर्माण सामग्री का आधार मूंगफली की खल को बताया गया। खल वह बचा कु
चा कचरा है जो मूंगफली का तेल निकलने के बाद बचता है जिसे गांवों में जानवरों को खिलाया जाता है।

यदि आप दूध के साथ गुड-मूंगफली की एक पट्टी खाते हैं तो आपको उसमे इतना प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व मिलते हैं, जितने 1 किलो Bournvita के डब्बे में नहीं मिल सकते और इस कचरे को यह विदेशी कंपनिया प्रचार के माध्यम से 250-300 प्रति किलो बेच रही हैं, जिनमें पोषक तत्वों की मात्रा नाम मात्र भी नहीं है।

ऐसा ही एक दूसरा उत्पाद है Horlicks यह कोई आसमान उतरा नया उत्पाद नहीं बल्कि जौं और चने का सत्तू ही है जिसे अंग्रेजी नाम के साथ बेचा जा रहा है और पढ़े लिखे मूर्ख लोग 35 रुपये किलो में उपलब्ध जौं- चने का सत्तू नहीं खरीदते बल्कि 200-250 अंग्रेजी नाम से बिक रहा सत्तू खरीद लाते हैं सिर्फ इसलिए क्योंकि सत्तू का प्रचार नहीं होता।

यह जितने भी हैल्थ टॉनिक भारत में बिक रहे हैं, इन सबमें 1 केले के बराबर पोषक तत्व नहीं होते, तभी टेनिस के सभी खिलाडी विराम के समय कोई हैल्थ टॉनिक नहीं लेते सिर्फ केला खाते हैं। यह इस देश का दुर्भाग्य है की हर साल भारत में 2000 करोड़ रुपये के हैल्थ टॉनिक बिक जाते हैं जिनमे 2 पैसे के भी पोषक तत्व नहीं होते हैं।

कृपया अधिक जानकारी के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें :
http://www.youtube.com/watch?v=G-QiZu1_HJk

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी करें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

function disabled

Old Post from Sanwariya