यह ब्लॉग खोजें

रविवार, 5 फ़रवरी 2017

आज का पंचांग एवं राशिफल

.       ।। 🕉 ।।
🚩   *सुप्रभातम्* 🚩
««« *आज का पंचांग* »»»
कलियुगाब्द..............5118
विक्रम संवत्............2073
शक संवत्...............1938
मास........................माघ
पक्ष .......................शुक्ल
तिथी......................नवमी
संध्या 06.30 पर्यंत पश्चात दशमी
तिथि स्वामी................सर्प
नित्यदेवी...............शिवदूती
रवि...................उत्तरायण
सूर्योदय........07.04.12 पर
सूर्यास्त........06.17.14 पर
नक्षत्र....................कृतिका
संध्या 05.07 पर्यंत पश्चात रोहिणी
योग........................ब्रह्मा
संध्या 06.00 पर्यंत पश्चात इंद्र
करण......................बालव
दुसरे दिन प्रातः 07.38 पर्यन्त पश्चात कौलव
ऋतु.........................बसंत
दिन.......................रविवार

🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार* :-
05 फरवरी सन 2017 ईस्वी ।

☸ शुभ अंक.............6
🔯 शुभ रंग...........लाल

👁‍🗨 *राहुकाल* :-
संध्या 04.49 से 06.13 तक ।

🚦 *दिशाशूल* :-
पश्चिमदिशा - यदि आवश्यक हो तो दलिया, घी या पान का सेवनकर यात्रा प्रारंभ करें।

✡ *चौघडिया* :-
प्रात: 08.31 से 09.54 तक चंचल
प्रात: 09.54 से 11.17 तक लाभ
प्रात: 11.17 से 12.40 तक अमृत
दोप. 02.03 से 03.26 तक शुभ
सायं 04.49 से 06.13 तक शुभ
रात्रि 07.49 से 09.26 तक अमृत
रात्रि 09.26 से 11.03 तक चंचल ।

🎶 *आज का मंत्रः*
।। ॐ रवये नम: ।।

 *संस्कृत सुभाषितानि* :-
*अष्टावक्र गीता - द्वितीय अध्याय :-* 
सशरीरमिदं विश्वं
न किंचिदिति निश्चितं।
शुद्धचिन्मात्र आत्मा च
तत्कस्मिन् कल्पनाधुना॥२-१९।
अर्थात :
यह निश्चित है कि इस शरीर सहित यह विश्व अस्तित्वहीन है, केवल शुद्ध, चैतन्य आत्मा का ही अस्तित्व है। अब इसमें क्या कल्पना की जाये॥१९॥

🍃 *आरोग्यं* :-
सिर का दर्द :-

अदरक के रस और दूध को बराबर मात्रा में मिलाकर सूंघने से सिर का दर्द दूर हो जाता है।

अदरक का रस, गुड़, सेंधानमक और पीपल को एक साथ घिस लें और पानी के साथ सूंघने से सिर की सभी बीमारियां ठीक हो जाती हैं।

गर्मी के कारण होने वाले सिर के दर्द में अदरक के रस की बूंदें नाक में डालने से सिर का दर्द दूर हो जाता है।

अदरक को गाय के दूध या मां के दूध में पीसकर माथे पर लेप की तरह से लगाने से सिर का दर्द दूर हो जाता है।

दूध में सोंठ का काढ़ा मिलाकर, सूंघने से विभिन्न प्रकार के दोशों से उत्पन्न तेज सिर दर्द खत्म हो जाता है।

⚜ *आज का राशिफल* :-

🐏 *राशि फलादेश मेष* :-
लाभ की दृष्टि से समय महत्वपूर्ण है। विवेक से निर्णय लें। कुछ दुर्घटना, परेशानी से बचना होगा। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है।
                       
🐂 *राशि फलादेश वृष* :-
शत्रुओं से मित्रता होगी। धनागम होगा। सज्जन लोग मिलेंगे। वाहन-मशीनरी का उपयोग ध्यान से करें। दान-पुण्य के कार्य में खर्च होगा।
               
👫 *राशि फलादेश मिथुन* :-
मातृपक्ष की चिंता रहेगी। दुष्ट व्यक्तियों का साथ नुकसानदेह रहेगा। आवश्यक वस्तु न मिलने से चिंता होगी। समस्या का हल निकलेगा।
                           
🦀 *राशि फलादेश कर्क* :-
विरोधी परेशान करेंगे। कार्य में अड़चन आएगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य चिंता देगा। धैर्य रखना ही ठीक होगा। किसी की आलोचना न करें।
                        
🦁 *राशि फलादेश सिंह* :-
शत्रु भी आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। धनागम अच्छा होगा। अपने वाले ही अपमान कर सकते हैं। मौन रखना आवश्यक है।
   
👸🏻 *राशि फलादेश कन्या* :-
संतान पक्ष की चिंता रहेगी। व्यापार से लाभ होगा। निवेश कर सकते हैं। शत्रु शांत रहकर षड्यं‍त्र कर सकते हैं। परिवार में सुख-शांति होगी।
                      
⚖ *राशि फलादेश तुला* :-
लाभ के योग बन रहे हैं। नया व्यापार-निवेश कर सकते हैं। अज्ञात भय सता सकता है। विवेक से कार्य करें। सत्कर्म में रुचि बढ़ेगी।
                 
🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक* :-
कलह, उत्तेजना, मानसिक पीड़ा वाला दिन रह सकता है। जीवनसाथी से सुख, शत्रु पराजित हो सकते हैं, धैर्य रखें। व्यापार अच्छा चलेगा।
                           
🏹 *राशि फलादेश धनु* :-
जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। महत्वपूर्ण कार्य में रुकावटें आ सकती हैं। जवाबदारी के कार्य मिल सकते हैं। कुछ लाभ होगा।
                   
🐊 *राशि फलादेश मकर* :-
धनागम होगा। यात्रा से लाभ हो सकता है। वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। राज्य से लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी।
                
🏺 *राशि फलादेश कुंभ* :-
आय के स्रोत मिलने के योग बनेंगे। सरकारी कार्य में अड़चनें आ सकती हैं। दुष्ट व्यक्तियों का साथ नुकसान देगा। संतान के कार्यों पर नजर रखें।
          
🐬 *राशि फलादेश मीन* :-
दिन उत्साहवर्धक रहेगा। व्यय अधिक होगा। यात्रा, वाहन, मशीनरी से नुकसान हो सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। कुछ लाभ के योग बनेंगे।
                
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।

।। 🐚 *शुभम भवतु* 🐚 ।।

🇮🇳🇮🇳 *भारत माता की जय* 🚩🚩p

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी करें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

function disabled

Old Post from Sanwariya