यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 9 मार्च 2017

आज का पंचांग एवं राशिफल

.        ।। 🕉 ।।
    🌞 *सुप्रभातम्* 🌞
««« *आज का पंचांग* »»»
कलियुगाब्द.................5118
विक्रम संवत्...............2073
शक संवत्..................1938
मास.......................फाल्गुन
पक्ष...........................शुक्ल
तिथी.......................द्वादशी
रात्रि 09.39 पर्यंत पश्चात त्रयोदशी
रवि.....................उत्तरायण
सूर्योदय...........06.41.15 पर
सूर्यास्त...........06.33.48 पर
तिथि स्वामी..................सूर्य
नित्यदेवी....................भेरुंडा
नक्षत्र..........................पुष्य
संध्या 05.12 पर्यंत पश्चात अश्लेशा
योग.........................शोभन
प्रातः 08.58 पर्यंत पश्चात अतिगंड
करण...........................बव
दुसरे दिन प्रातः 11.12 पर्यंत पश्चात बालव
ऋतु..........................बसंत
दिन.........................गुरुवार

🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार* :-
09 मार्च सन 2017 ईस्वी ।

👁‍🗨 *राहुकाल* :-
दोपहर 02.04 से 03.32 तक ।

🚦 *दिशाशूल* :-
दक्षिणदिशा -
यदि आवश्यक हो तो दही या जीरा का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें।

☸ शुभ अंक..................5
🔯 शुभ रंग............केसरिया

✡ *चौघडिया* :-
प्रात: 06.44 से 08.12 तक शुभ
प्रात: 11.08 से 12.36 तक चंचल
दोप. 12.36 से 02.04 तक लाभ
दोप. 02.04 से 03.32 तक अमृत
सायं 05.00 से 06.29 तक शुभ
सायं 06.29 से 08.00 तक अमृत
रात्रि 08.00 से 09.32 तक चंचल |

💮 *आज का मंत्र* :-
।। ॐ पुण्डरीकाक्षाय नम: ।।

📢 *सुभाषितम्* :-
*अष्टावक्र गीता - चतुर्थ अध्याय :-*
यत् पदं प्रेप्सवो दीनाः
शक्राद्याः सर्वदेवताः।
अहो तत्र स्थितो योगी न
हर्षमुपगच्छति॥४- २॥
अर्थात :-
जिस पद की इन्द्र आदि सभी देवता इच्छा रखते हैं, उस पद में स्थित होकर भी योगी हर्ष नहीं करता है॥२॥ 

🍃 *आरोग्यं* :-
नींबू के घरेलु नुस्खे : गुण में मीठा, स्वाद में खट्टा -

* सुबह-शाम एक गिलास पानी में एक नींबू निचोड़कर पीने से मोटापा दूर होता है।

* बवासीर (पाइल्स) में रक्त आता हो तो नींबू की फांक में सेंधा नमक भरकर चूसने से रक्तस्राव बंद हो जाता है।

* आधे नींबू का रस और दो चम्मच शहद मिलाकर चाटने से तेज खाँसी, श्वास व जुकाम में लाभ होता है।

* नींबू ज्ञान तंतुओं की उत्तेजना को शांत करता है। इससे हृदय की अधिक धड़कन सामान्य हो जाती है। उच्च रक्तचाप के रोगियों की रक्तवाहिनियों को यह शक्ति देता है।

* एक नींबू के रस में तीन चम्मच शकर, दो चम्मच पानी मिलाकर, घोलकर बालों की जड़ों में लगाकर एक घंटे बाद अच्छे से सिर धोने से रूसी दूर हो जाती है व बाल गिरना बंद हो जाते हैं।

* एक गिलास पानी में एक नींबू निचोड़कर सेंधा नमक मिलाकर सुबह-शाम दो बार नित्य एक महीना पीने से पथरी पिघलकर निकल जाती है।

⚜ *आज का राशिफल* :-

*राशि फलादेश मेष* :-
अचानक हानि-दुर्घटना संभव है। शरीर अस्वस्थ रहेगा। पराक्रम से लाभ के अवसर बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा। सत्कर्म में रुचि बढ़ेगी।
                 
🐂 *राशि फलादेश वृष* :-
शुभ समाचार मिलेंगे। श‍त्रु परास्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय, निवेश-नौकरी के लिए समय ठीक है। सम्मान मिलेगा। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी।
                     
*राशि फलादेश मिथुन* :-
शारीरिक कष्ट हो सकता है। यात्रा से लाभ होगा। अचानक लाभ के प्रस्ताव आएंगे। व्यापार-निवेश से लाभ होगा। परिवार में सुख-शांति होगी।
           
🦀 *राशि फलादेश कर्क* :-
व्यय बढ़ने से कर्ज लेना पड़ सकता है। चोरी-दुर्घटना से बचें। शत्रु कष्ट दे सकते हैं। मातृपक्ष की चिंता होगी। किसी की आलोचना न करें।
             
🦁 *राशि फलादेश सिंह* :-
यात्रा लाभदायक रहेगी। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा। निवेश के लिए शुभ समय है। शत्रु शांत रहेंगे। समस्या का हल निकलेगा।
                     
🏻 *राशि फलादेश कन्या* :-
अचानक संकट उपस्थित हो सकता है। नई योजनाएं बनेंगी। कार्य में रुचि बढ़ेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नवीन काम के अवसर भी हैं।
                    
⚖ *राशि फलादेश तुला* :-
शरीर कष्ट तथा धनहानि की आशंका है। धर्म-कर्म, तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। सरकार कार्य पूर्ण होंगे। आध्यात्मिक प्रवृत्ति के कारण मन में शांति रहेगी।
     
🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक* :-
चोरी-दुर्घटना से हानि संभव है। व्यय बढ़ेगा। व्यापार-व्यवसाय धीमा चलेगा। विवाद से बचना होगा। कई दिनों के रुके कार्य होने के अवसर हैं।
      
🏹 *राशि फलादेश धनु* :-
गृहस्थ सुख मिलेगा। सरकारी कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार-निवेश से लाभ होगा। यात्रा कल्याणकारी होगी। घरेलू उलझनों को अनदेखा न करें।
                          
🐊 *राशि फलादेश मकर* :-
शत्रु संकट उपस्थित करेंगे। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। व्यापार-निवेश, नौकरी-इंटरव्यू मनमाफिक चलेंगे। संतान के कार्यों पर नजर रखें।
                         
🏺 *राशि फलादेश कुंभ* :-
विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। शुभ समाचार मिलेंगे। दावत का आनंद मिलेगा। शत्रु षड्यंत्र रचेंगे। दिन उत्साहवर्धक रहेगा।
                 
*राशि फलादेश मीन* :-
चोरी-दुर्घटना से हानि संभव। वाद-विवाद से मानहानि होगी। व्यापार-निवेश में हानि संभव। जोखिम के कार्य टाल दें।
            
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।

।। *शुभम भवतु* ।।

🇮🇳🇮🇳 *भारत माता की जय*  🚩🚩

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी करें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

function disabled

Old Post from Sanwariya