यह ब्लॉग खोजें

शनिवार, 21 जुलाई 2018

आज का पंचांग 21 july 2018

.            ।। 🕉 ।।
    🌞 *सुप्रभातम्* 🌞
««« *आज का पंचांग* »»»
कलियुगाब्द.................5120
विक्रम संवत्...............2075
शक संवत्..................1940
मास..........................आषाढ़
पक्ष............................शुक्ल
तिथी..........................नवमी
दोप 01.47 पर्यंत पश्चात दशमी
रवि....................दक्षिणायन
सूर्योदय..........05.53.27 पर
सूर्यास्त..........07.13.48 पर
सूर्य राशि.....................कर्क
चन्द्र राशि...................तुला
नक्षत्र........................स्वाति
प्रातः 09.03 पर्यंत पश्चात विशाखा
योग...........................साध्य
प्रातः 07.24 पर्यंत पश्चात शुभ
करण.........................कौलव
दोप 01.47 पर्यंत पश्चत तैतिल
ऋतु.............................वर्षा
दिन........................शनिवार

🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार* :-
21 जुलाई सन 2018 ईस्वी ।

☸ शुभ अंक......................3
🔯 शुभ रंग....................नीला

👁‍🗨 *राहुकाल* :-
प्रात: 09.15 से 10.53 तक ।

🚦 *दिशाशूल* :-
पूर्वदिशा- यदि आवश्यक हो तो उड़द का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें।

✡ *चौघडिया* :-
प्रात: 07.35 से 09.14 तक शुभ
दोप. 12.32 से 02.11 तक चंचल
दोप. 02.11 से 03.50 तक लाभ
दोप. 03.50 से 05.30 तक अमृत
सायं 07.11 से 08.29 तक लाभ
रात्रि 09.50 से 11.11 तक शुभ।

📿 *आज का मंत्र* :-
|| ॐ आंजनेय नमः ||

 *संस्कृत सुभाषितानि* :-
पापं प्रज्ञा नाशयति क्रियमाणं पुन: पुन: ।
नष्टप्रज्ञ: पापमेव नित्यमारभते नर: ॥
अर्थात :-
बार बार पाप करने से मनुष्य की विवेक बुद्धि नष्ट होती है और जिसकी विवेक बुद्धि नष्ट हो चुकी हो , ऐसी व्यक्ति हमेशा पापही करती है ।

🍃 *आरोग्यं* :-
*जीभ के छाले में करें परहेज :-*

1. फास्ट फूड, जंक फूड, गरम चीजों को खाने से बचें और तीखा व मसालेदार भोजन से परहेज करें। इसके अलावा खाने में नमक का इसतेमाल भी कम ही करें। इससे छालों में दर्द तो होगा ही, छाले ठीक होने में उतना ही वक्त भी लगेगा।

2. जब तक जीभ पर छाले हैं चाय-कॉफी जैसी चीजों से दूरी बनाए रखें। यह चीजें कब्जियत पैदा करेंगी, जिससे पेट साफ न होने के कारण छालों की समस्या ठीक होने के बजाए बढ़ जाएगी।

⚜ *आज का राशिफल* :-

🐏 *राशि फलादेश मेष* :-
जोखिम व जमानत के कार्य टालें। चोट, रोग, विवाद व चोरी से बचें। अप्रत्याशित हानि संभव है। नकारात्मकता बढ़ेगी।

🐂 *राशि फलादेश वृष* :-
कानूनी सहायता मिलेगी। धनलाभ होगा। व्यवसाय लाभ देगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। प्रमाद न करें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।

👫 *राशि फलादेश मिथुन* :-
संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। नौकरी में अधिकारों में वृद्धि होगी। मेहमानों पर खर्च होगा। कार्य की प्रशंसा होगी।

🦀 *राशि फलादेश कर्क* :-
मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। बौद्धिक कार्य पूर्ण व सफल रहेंगे। धनलाभ होगा। कार्यसिद्धि होगी।

🦁 *राशि फलादेश सिंह* :-
लाभ के अवसर टलेंगे। विवाद को बढ़ावा न दें। मेहनत अधिक होगी। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है, धैर्य रखें।

👱🏻‍♀ *राशि फलादेश कन्या* :-
मेहनत रंग लाएगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। कुसंगति से हानि होगी। प्रमाद न करें। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पुराने संगी-साथियों से भेंट होगी।

⚖ *राशि फलादेश तुला* :-
अच्‍छी खबरें मिलेंगी। प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। विवाद न करें।

🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक* :-
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में पदोन्नति होगी। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

🏹 *राशि फलादेश धनु* :-
व्ययवृद्धि होगी। कुसंगति से बचें। चोरी व विवाद से हानि संभव है। अपेक्षित कार्यों में अड़चन आएगी। चोट व रोग से बचें।

🐊 *राशि फलादेश मकर* :-
रुका हुआ धन प्राप्त होगा। बाहरी सहयोग से कार्य बनेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रसन्नता बनी रहेगी। अप्रत्याशित लाभ होगा।

🏺 *राशि फलादेश कुंभ* :-
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। योजना फलीभूत होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। रुके कार्यों में गति आएगी।

🐋 *राशि फलादेश मीन* :-
ज्ञान में वृद्धि होगी। कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। तीर्थयात्रा का लाभ मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। बेरोजगारी दूर होगी।

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो |

।। 🐚 *शुभम भवतु* 🐚 ।।

🇮🇳🇮🇳 *भारत माता की जय* 🚩🚩

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी करें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

function disabled

Old Post from Sanwariya