यह ब्लॉग खोजें

शुक्रवार, 17 अगस्त 2018

आज का पंचांग 17 August 2018

.        ।। 🕉 ।।
    🌞 *सुप्रभातम्* 🌞
««« *आज का पंचांग* »»»
कलियुगाब्द.................5120
विक्रम संवत्...............2075
शक संवत्..................1940
मास..........................श्रावण
पक्ष............................शुक्ल
तिथी........................सप्तमी
रात्रि 01.04 पर्यंत पश्चात अष्टमी
रवि......................दक्षिणायन
सूर्योदय...........06.04.27 पर
सूर्यास्त...........06.57.39 पर
सूर्य राशि.......................कर्क
चन्द्र राशि.....................तुला
नक्षत्र..........................स्वाति
दोप 04.10 पर्यंत पश्चात विशाखा
योग............................शुक्ल
दोप 03.28 पर्यंत पश्चात ब्रह्मा
करण............................गरज
दोप 01.00 पर्यंत पश्चात वणिज
ऋतु..............................वर्षा
दिन..........................शुक्रवार

🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार* :-
17 अगस्त सन 2018 ईस्वी ।

☸ शुभ अंक......................8
🔯 शुभ रंग...............आसमानी

👁‍🗨 *राहुकाल* :-
प्रात: 10.54 से 12.30 तक ।

🚦 *दिशाशूल* :-
पश्चिमदिशा - यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें।

✡ *चौघडिया* :-
प्रात: 07.42 से 09.18 तक लाभ
प्रात: 09.18 से 10.54 तक अमृत
दोप. 12.29 से 02.05 तक शुभ
सायं 05.17 से 06.52 तक चंचल
रात्रि 09.41 से 11.05 तक लाभ ।

💮 *आज का मंत्र* :-
।। ॐ वृषभध्वजाय नमः ।।

📢 *संस्कृत सुभाषितानि* --
गते शोको न कर्तव्यो भविष्यं नैव चिन्तयेत् ।
वर्तमानेन  कालेन वर्तयन्ति विचक्षणाः॥
अर्थात :-
बीते हुए समय का शोक नहीं करना चाहिए और भविष्य के लिए परेशान नहीं होना चाहिए, बुद्धिमान तो वर्तमान में ही कार्य करते हैं ॥

🍃 *आरोग्यं सलाह* :-
*आंख के नीचे सूजन को दूर करने के उपाय -*

*1. आंखों पर सेंक -*
आंखों की सूजन कम करने के लिए बर्फ जमाने वाली ट्रे में दूध डालकर छोटे-छोटे क्यूनब्स में जमा लें और उस क्यूदब को निकालकर किसी कपड़े में लेकर आंखों पर सेंक करें। इस उपाय को करने से सूजन तो कम होती ही है साथ ही आंखों की थकान भी दूर हो जाती है।

*2. कॉफी पाउडर -*
कॉफी का फेसपैक एक चमकती त्वचा देता है और मृत 5त्वचा कोशिकाओं से छुटकारा पाने में मदद करेगा। कॉफी ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है और पफ्फी को कम करने में भी मदद करता है, क्योंकि यह एंटीऑक्सीडेंट गुणों में उच्च है। इसके लिए आप एक चम्मकच कॉफी पाउडर में दो चम्म।च कच्चा दूध मिलाकर पेस्टक बना लें और इस लेप को आंखों के नीचे लगाकर 5 से 10 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर धो लें। आपको फर्क खुद दिखेगा और आंखों की सूजन कम होने लगेगी।

⚜ *आज का राशिफल* :-

🐏 *राशि फलादेश मेष* :-
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। धनार्जन होगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। प्रमाद न करें। व्यापार-व्यवसाय में इच्छित लाभ की संभावना है। भाइयों की मदद मिलेगी। संपत्ति के लेनदेन में सावधानी रखें।

🐂 *राशि फलादेश वृष* :-
संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। बेरोजगारी दूर होगी। धन की आवक बनी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य न करें। लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। शुभ कार्यों में संलग्न होने से सुयश एवं सम्मान प्राप्त हो सकेगा। व्यापारिक निर्णय लेने में देर नहीं करें।

👫 *राशि फलादेश मिथुन* :-
जीवनसाथी का कार्यों में सहयोग मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। अनुकूल समाचार आएंगे। मनोरंजन के अवसर उपलब्ध होंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। वास्तविकता को महत्व दें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में इच्छित लाभ की संभावना है।

🦀 *राशि फलादेश कर्क* :-
क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दु:खद समाचार मिल सकता है। चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में सावधानी रखें। वास्तविकता को महत्व दें। प्रयासों में सफलता के योग कम हैं। परिवार में कलह-कलेश का माहौल रह सकता है।

🦁 *राशि फलादेश सिंह* :-
मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शत्रु शांत रहेंगे। धनार्जन होगा। आज विशेष लाभ होने की संभावना है। बुद्धि एवं मनोबल से सुख-संपन्नता बढ़ेगी। व्यापार में कार्य का विस्तार

होगा। सगे-संबंधी मिलेंगे।

👱🏻‍♀ *राशि फलादेश कन्या* :-
मेहमानों का आवागमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। मान बढ़ेगा। जल्दबाजी न करें। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। अभिष्ट कार्य की सिद्धि के योग हैं। उलझनों से मुक्ति मिलेगी।

⚖ *राशि फलादेश तुला* :-
यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे। भेंट आदि की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में उन्नति के योग हैं। संतान की ओर से सुखद स्थिति बनेगी। प्रयास की मात्रा के अनुसार लाभ की अधिकता रहेगी। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।

🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक* :-
वाणी पर नियंत्रण रखें। अप्रत्याशित बड़े खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है, जोखिम न लें। अजनबी व्यक्ति पर विश्वास न करें। उदर विकार के योग के कारण खान-पान पर संयम रखें। विवादों से दूर रहना चाहिए। आर्थिक प्रगति में रुकावट आ सकती है।

🏹 *राशि फलादेश धनु* :-
नई योजना बनेगी। नए अनुबंध होंगे। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। परिवार की समस्याओं की चिंता रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ अधिकाधिक लेना चाहिए। नवीन उपलब्धियों की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।

🐊 *राशि फलादेश मकर* :-
नए अनुबंधों का लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। पूछ-परख रहेगी। रुके कार्य बनेंगे। जोखिम न लें। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। व्यवहार कुशलता एवं सहनशीलता के बल पर आने वाली बाधाओं का समाधान हो सकेगा। खानपान पर नियंत्रण रखें।

🏺 *राशि फलादेश कुंभ* :-
कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। धनार्जन होगा। प्रमाद न करें। संतान के कार्यों से समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नेतृत्व गुण की प्रधानता के कारण प्रशासन व नेतृत्व संबंधी कार्य सफल होंगे। शत्रुओं से सावधान रहें।

🐋 *राशि फलादेश मीन* :-
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों की जमानत न लें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ के योग हैं। स्थायी संपत्ति क्रय करने के योग बनेंगे। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से भेंट होगी।

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो |

☯ भारतीय राजनीति की उत्सव मूर्ति, समावेशी विचार विश्वविध्यालय के कुलाधिपति, अजातशत्रु, कविकुल भूषण, अभूतपूर्व प्रधानमन्त्री भारत रत्न *परम श्रध्येय पं. अटलबिहारी वाजपेयी जी* का निर्वाण सम्पूर्ण राष्ट्र की क्षति है... महामना के चरणों में कोटिश: प्रणाम |

।। 🐚 *शुभम भवतु* 🐚 ।।

🇮🇳🇮🇳 *भारत माता की जय* 🚩🚩

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी करें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

function disabled

Old Post from Sanwariya