यह ब्लॉग खोजें

शनिवार, 4 अगस्त 2018

आज का पंचांग 4 august 18

.            ।। 🕉 ।।
    🌞 *सुप्रभातम्* 🌞
««« *आज का पंचांग* »»»
कलियुगाब्द.................5120
विक्रम संवत्................2075
शक संवत्...................1940
मास..........................श्रावण
पक्ष............................कृष्ण
तिथी.........................सप्तमी
दोप 12.00 पर्यंत पश्चात अष्टमी
रवि......................दक्षिणायन
सूर्योदय...........05.59.02 पर
सूर्यास्त...........07.06.19 पर
सूर्य राशि......................कर्क
चन्द्र राशि......................मेष
नक्षत्र.......................अश्विनी
दोप 02.54 पर्यंत पश्चात भरणी
योग.............................शूल
दोप 12.51 पर्यंत पश्चात गंड
करण............................बव
दोप 12.00 पर्यंत पश्चत बालव
ऋतु.............................वर्षा
दिन........................शनिवार

🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार* :-
04 अगस्त सन 2018 ईस्वी ।

☸ शुभ अंक......................4
🔯 शुभ रंग....................नीला

👁‍🗨 *राहुकाल* :-
प्रात: 09.17 से 10.55 तक ।

🚦 *दिशाशूल* :-
पूर्वदिशा- यदि आवश्यक हो तो उड़द का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें।

✡ *चौघडिया* :-
प्रात: 07.39 से 09.17 तक शुभ
दोप. 12.31 से 02.09 तक चंचल
दोप. 02.09 से 03.46 तक लाभ
दोप. 03.46 से 05.24 तक अमृत
सायं 07.01 से 08.24 तक लाभ
रात्रि 09.46 से 11.09 तक शुभ।

📿 *आज का मंत्र* :-
|| ॐ पर्जन्याय नमः ||

 *संस्कृत सुभाषितानि* :-
अष्टौ गुणा पुरुषं दीपयंति
प्रज्ञा सुशीलत्वदमौ श्रुतं च।
पराक्रमश्चबहुभाषिता च
दानं यथाशक्ति कृतज्ञता च॥
अर्थात :-
आठ गुण पुरुष को सुशोभित करते हैं - बुद्धि, सुन्दर चरित्र, आत्म-नियंत्रण, शास्त्र-अध्ययन, साहस, मितभाषिता, यथाशक्ति दान और कृतज्ञता॥

🍃 *आरोग्यं* :-
*स्ट्रोक के उपचार -*

1. मोटापा, साथ ही इसके साथ जुड़ी जटिलताओं (उच्च रक्तचाप और मधुमेह सहित), स्ट्रोक होने की संभावना को बढ़ाते हैं। यदि आपका वजन ज्यादा है तो उसे कम करने की कोशिश कीजिए। व्यायाम वजन कम करने और रक्तचाप को कम करने में योगदान देता है। इसलिए रोज एक घंटा व्यायाम कीजिए।

2. पुरुषों और महिलाओं दोनों में स्ट्रोक के जोखिम में उच्च रक्तचाप सबसे बड़ा योगदानकर्ता है। उच्च रक्तचाप एक बड़ा कारक है, यदि इसे नियंत्रित नहीं किया जाता है तो आपके स्ट्रोक जोखिम को दोगुनी या चौगुनी कर देते हैं।

3. शराब न पीने या सीमित करने से स्ट्रोक का खतरा कम हो सकता है। एक बार जब आप प्रति दिन दो से अधिक पेय पीना शुरू कर देते हैं, तो आपका जोखिम बहुत तेजी से बढ़ जाता है।

⚜ *आज का राशिफल* :-

🐏 *राशि फलादेश मेष* :-
नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। परीक्षा आदि में सफलता मिलेगी। पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का अंत संभव है। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आय से अधिक व्यय न करें। परोपकार में रुचि बढ़ेगी।

🐂 *राशि फलादेश वृष* :-
शत्रु सक्रिय रहेंगे। कुसंगति से हानि होगी। व्ययवृद्धि होगी। लेन-देन में सावधानी रखें, जोखिम न लें। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात का हर्ष होगा। संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल निकलेगा। लापरवाही से काम न करें।

👫 *राशि फलादेश मिथुन* :-
यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। आय में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें। आकस्मिक लाभ व निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नाता रहेगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम आएँगे। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें।

🦀 *राशि फलादेश कर्क* :-
कार्यस्थल पर परिवर्तन लाभ में वृद्धि करेगा। योजना फलीभूत होगी। नए अनुबंध होंगे। कष्ट होगा। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से व्यस्तता बढ़ेगी। कार्य में नवीनता के भी योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

🦁 *राशि फलादेश सिंह* :-
कानूनी अड़चन दूर होगी। अध्यात्म में रुचि रहेगी। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। रुके धन के लिए प्रयत्न जरूर करें। कार्य का विस्तार होगा। दूसरे के कार्यों में हस्तक्षेप से बचें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। विलासिता के प्रति रुझान बढ़ेगा।

👱🏻‍♀ *राशि फलादेश कन्या* :-
चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। शोक समाचार मिल सकता है। विवाद न करें। व्यस्तता रहेगी। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। दूसरे के कार्यों में हस्तक्षेप से बचें। व्यर्थ समय नष्ट न करें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें, बाकी सामान्य रहेगा।

⚖ *राशि फलादेश तुला* :-
जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। बेचैनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। अर्थ प्राप्ति के योग बनेंगे। विवादों से दूर रहना चाहिए। पिता से व्यापार में सहयोग मिल सकेगा। सरकारी मसले सुलझेंगे। सकारात्मक सोच बनेगी।

🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक* :-
बेरोजगारी दूर होगी। विवाद न करें। संपत्ति की खरीद-फरोख्त हो सकती है। आय बढ़ेगी। मन में उत्साहपूर्ण विचारों के कारण समय सुखद व्यतीत होगा। मकान व जमीन संबंधी कार्य बनेंगे। अनायास धन लाभ के योग हैं। व्यापार में वांछित उन्नति होगी।

🏹 *राशि फलादेश धनु* :-
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी बड़े कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। नए कार्यों से जुड़ने का योग बनेगा। पारिवारिक जीवन सुखद नहीं रहेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। इच्छित लाभ होगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा हो सकती है।

🐊 *राशि फलादेश मकर* :-
बुरी खबर मिल सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। भागदौड़ रहेगी। आय में कमी होगी। किसी कार्य में प्रतिस्पर्धात्मक तरीके से जुड़ने की प्रवृत्ति आपके लिए शुभ रहेगी। राज्यपक्ष से लाभ होगा। अपने काम से काम रखें। दांपत्य सुख प्राप्त होगा।

🏺 *राशि फलादेश कुंभ* :-
मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। दूर रहने वाले व्यक्तियों से संपर्क के कारण लाभ हो सकता है। नई योजनाओं का सूत्रपात होने के योग हैं। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। व्यर्थ संदेह न करें।

🐋 *राशि फलादेश मीन* :-
मेहमानों का आवागमन होगा। व्यय होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। बुद्धि चातुर्य से कठिन कार्य भी आसानी से बनेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। व्यर्थ समय नष्ट न करें। रुका पैसा मिलेगा।

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो |

।। 🐚 *शुभम भवतु* 🐚 ।।

🇮🇳🇮🇳 *भारत माता की जय* 🚩🚩

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी करें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

function disabled

Old Post from Sanwariya