यह ब्लॉग खोजें

बुधवार, 16 जून 2021

शादी, शर्त और सौदा - आज 30-35 साल तक के बच्चों के विवाह नहीं हो रहे है?

💓शादी, शर्त और सौदा💓
आज 30-35 साल तक के बच्चों के विवाह नहीं हो रहे है? 

कारण क्या है ?🤔🤔🤔

एक 24 वर्षीय  लड़की के पिताजी को नजदीक के परिजन ने एक विवाह प्रस्ताव के बारे में बताया कि लड़का शहर में नौकरी करता है। 

.... दिखने में सुस्वरूप है।
.... अच्छे संस्कारवाला है।
...  माँ बाप भी धनाढ्य और सम्पन्न हैं☺️

लड़के की उम्र 25 साल है, सब अनुरुप है।

लड़की के पिताजी ने कहा कि  वो सब ठीक है पर लड़के की कमाई कितनी है?🤔
 
मध्यस्थ ने बताया कि अच्छी है। 30 हजार रुपये है। धनाढ्य परिवार से है।

लड़की के पिताजी के जवाब दिया कि हूँ !! शहर में 30 हजार से क्या होता है? परिवार की कमाई से हमें क्या लेना-देना!!

मध्यस्थ ने कहा कि एक दूसरा लड़का भी है।...

दिखने में ठीक ठाक है।

तनख्वाह  अच्छा.... 50 हजार है। 

सिर्फ उसकी उम्र थोड़ी ज्यादा है। 

वह 28 साल का है।

लडके पिताजी ने कहा कि 50 हजार ?🤔

शहर में 1BHK फ्लैट भी वह खरीद सकता है क्या!🤔

सिर्फ  50 हजार में ?...🤔 

तो बेटी को कैसे खुश रख पायेगा वो!🤔
 
मध्यस्थ ने हिम्मत नहीं हारी और एक बताया कि एक और भी है।

.... लड़का दिखने मे ठीक ठाक है। 
.... सिर्फ थोड़ा मोटा है।
 .... थोडे से बाल झड़ गए है
 ....दिमाग से काम करने के कारण!
 ....  तनख्वाह भी ज्यादा है।
 ... 1 लाख महीना है। 
 ... पर उम्र मात्र 32 साल है !! 
 ... देखो अगर आपको जँचता हो तो!*

लड़की के पिताजी ने गुस्से में कहा कि क्या चाटना है 1 लाख पगार को?

.... मेरी कन्या को तो सुन्दर ही लड़का ही चाहिए।

.... और वो भी अकेला रहने वाला या बहुत छोटा परिवार। 

....कमाई भी ज्यादा होनी चाहिए, वरना लड़की को खुश कैसे रखेगा!

.... मेरी लड़की भी कमाती है! 

.... कोई अच्छा वर बताइये जी 

....लड़का कम उम्र का हो,....

ऐसे ही बातो में 3 से 5 साल  निकल गए। 

.... फिर  मध्यस्थ को बुलाकर बात की उसने कहा की
अब मेरे पास आपकी लड़की के अनुरूप 30 से 35 साल वाले लड़के ही मेरी नजर में है। 

आप बोलो तो बताऊ लड़की का बाप: "कोई भी लड़का बताइये!

.... इस उम्र में कही शादी हो जाये! ये क्या कम बड़ी बात है!!!

... लड़की की उम्र भी तो 29/30 हो रही है!! 

....अब मेरी लड़की ही बहुत बड़ी हो गयी है

.. तो मैं ज्यादा क्या अपेक्षा रखू.ऐसी बातें करके लड़की और लड़को की जिंदगी के साथ खिलवाड़ रोज देखता हूँ! अंत में समझौता ही करते देखा जाता है!😭

 ...आप अपने आस पास देखेंगे,  क्यों की ज्योतिषीय आधार पर भी बहुत बार भाग्य शादी के बाद उदय होता है।
 
... तो बहुत बार शादी के बाद व्यक्ति का सब कुछ चला जाता है

..... इसलिए पैसे को ही एकमात्र आधार नहीं बनाये!🙏

....सिर्फ एक सवाल का उत्तर दें कि जब आपकी शादी हुई थी तब आप कितना कमाते थे?

 ... आज क्या आपके पास नहीं है!
 
लड़का-लड़की को समानता का अधिकार वाले युग मे आप भी थोड़ा लड़की एवं लड़के के पीछे खड़े रहिये।

पर कृपा करके लड़के-लड़कियों की शादी योग्य उम्र में करिये या होने दीजिए।

.. और मां-बाप द्वारा शादी की बात करने पर घर में झगड़ा आम हो चुका है। 

..अपने माता-पिता की भी भावनाये एवं इच्छाओं का ध्यान रखिए।🙏

 .. आप भले ही डिग्री में उनसे ज्यादा हैं।

... पर आपके माता-पिता आपसे बहुत ज्यादा अनुभवी हैं।

 ... और कोई भी अपने बच्चों के लिए गलत संबंध नहीं देखता है।

कई जगह तो अच्छे लड़कों को इसलिए छोड़ दिया क्यों कि लड़कियां जॉब कर रही थी और पढ़ाई में लड़कों से ज्यादा थी।

...जब कि लड़के भले ही उनसे कम पढ़े थे .... परंतु उनके जैसी सैलरी वाले तो उनके परिवारिक व्यवसाय में जॉब कर रहे थे।

.... शादी के बाद जॉब करने वाली नहीं बल्कि परिवारिक काम में मददगार बहु!.

... उनके माता-पिता तो तैयार थे.... पर बच्चे नहीं माने!!*उम्रभर पैसा और नौकरीं तो आते-जाते रहेगी....पर "तारुण्य" और "उम्र" वापस नहीं आएगी...

एक बार अवश्य सोचे 🙏

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी करें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

function disabled

Old Post from Sanwariya