यह ब्लॉग खोजें

मंगलवार, 10 अगस्त 2021

भूत, प्रेत, निशाचर, यक्ष, जिन्न में क्या अंतर होता है?

भूत, प्रेत, निशाचर, यक्ष, जिन्न में क्या अंतर होता है?

इसका विस्तृत वर्णन गरुण पुराण में मिल जाता है परन्तु सभी गरुण पुराण नही पढ़ सकते है ये किसी की मृत्यु के पश्चात ही पढा जाता है,

हम सभी को ज्ञात है, जीवन न अतीत है और न भविष्य, वह सदा वर्तमान है।
जो वर्तमान में रहता है वही मोक्ष की प्रप्ति के लिए प्रयास कर सकता है।



तो उसके अनुसार किसी जीव की आत्मा को श्रेणीबद्ध किया गया है, इसमे भी पुरुष और स्त्री वर्ग की आत्मा के भिन्न नाम है।

पुरुषों में जो श्रेणियां है वो निम्नलिखित है:-

भूत
इसकी उत्तपत्ति भूतकाल शब्द से हुई है अर्थात जिसका कोई वर्तमान न हो, केवल अतीत ही हो वही भूत कहलाता है, अतीत में उलझी आत्मा भूत बन जाती है।

जो आत्मा ज्यादा स्मृतिवान या ध्यानी है, और उसे मृत्यु का ज्ञान होता है, वह भी भूत बन सकती है।

भूत अदृश्य होते हैं, इनका कोई शरीर नही होता अतः इन्हें सूक्ष्म शरीर भी कहा जा सकता है, इन्हें वायु या धुंध के समान अनुभव किया जा सकता है।
कुछ भूत स्वयं की शक्ति को जागृत कर सकते है किंतु सभी भूत स्वयं की शक्ति को प्रयोग नही कर सकते हैं।

कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी चतुर्दशी और अमावस्या को इनकी सक्रियता अधिक देखी जा सकती है।

ये मुख्यतः उस स्थल पर विचरण करते है जिसमे जीवनकाल में उनका कोई सम्बन्ध रहा हो, और ये प्रायः निर्जन स्थलों पर निवास करते हैं।

प्रेत
प्रेत योनि में अदृश्य और शक्तिशाली हो जाते हैं, ऐसा आवश्यक नही है की मृत्यु के पश्चात सभी प्रेत बन जाये और ये भी आवश्यक नही कि सभी शक्तिशाली होंगे।

प्रेतों स्पर्श करने की शक्ति होती है, तो में कुछ नही, जिसमे शक्ति होती है वह बड़े से बड़े वस्तुएं उठाकर फेंक सकता है

ऐसे प्रेत यदि नकारात्मक हैं, तो वो हानि भी पहुंचा सकते है, ये किसी देहधारी के मस्तिष्क को नियंत्रित कर सकते हैं।

कभी कभी वो किसी की देह को अपने प्रयोजन सिद्ध करने के लिए नियंत्रित कर लेते हैं ये बड़ी भयावह स्थिति होती है उस व्यक्ति का शरीर उस प्रेत का क्रीड़ास्थल बन जाता है।

ब्रह्मराक्षस
सनातन धर्म मे जिन्न का उल्लेख नही है अतः मुझे ब्रह्मराक्षस के विषय मे लिखना होगा।

उच्चकुल में जन्म ले कर जीवन मे दुष्कर्म करते है और स्वयं के ज्ञान का लाभ कुकर्म में लगाते हैं, अतः दण्डस्वरूप उन्हें मृत्यु पश्चत उस योनि को प्राप्त करते हैं।

इस योनि में बहुत शक्तिशाली होते है पीपल इनके प्रिय वृक्ष है और यदि किसी देह में आ जाये तो इनको निकालना कठिन है,

जिस व्यक्ति में ब्रह्मराक्षस आ जाते है वो बहुत शांत और अनुशासन में जीवन यापन करते है भोजन बहुत अधिक कर सकते है और एक ही अवस्था घन्टो तक रह सकते हैं।

इनका ज्ञान अप्रतिम होता है, इन्हें स्वयं के पूर्वजन्म स्मरण रहते है, वेद पुराण कंठस्थ रहते है।

निशाचर
धर्मग्रंथों में मान्य वे दुष्ट आत्माएँ जो धर्म विरोधी कार्य करती हैं तथा देवताओं, ऋषियों आदि की शत्रु हैं

ये रात्रि में विचरण कर के भोजन ढूंढते है।


यक्ष
प्राचीन काल में कुछ जातियों को रहस्यमयी शक्तियों के स्वामी होने के कारण ये विशेष माने जाते थे ये सभी मानवों से कुछ अलग थे,परन्तु ये सभी मानवों की किसी न किसी रूप में सहायता ही करते थे।

इनकी प्रमुख जातियां थीं देव,दैत्य,दानव, राक्षस,यक्ष,गंधर्व,अप्सराएं, पिशाच, किन्नर, वानर, रीछ, भल्ल, किरात, नाग आदि।



देवताओं के बाद दैवीय शक्तियों के विषय मे यक्ष का ही स्थान आता है।

यक्ष का शाब्दिक अर्थ होता है जादू की शक्ति ये एक अर्ध देवयोनि (नपुंसक लिंग) अर्ध देवता अर्ध कोई अन्य जाति है,जिसका उल्लेख ऋग्वेद में हुआ है।
'यच' सम्भवत: 'यक्ष' का ही एक प्राकृत रूप है, ये मानव के विरोधी नही थे वरन ; जो धनसम्पदा,पृथ्वी के भीतर स्थित निधियो एवम यज्ञ की रक्षा करते थे वे यक्ष कहलाये।

कुबेर उत्तर के दिक्पाल तथा स्वर्ग के कोषाध्यक्ष कहलाते हैं,अथर्ववेद में कुबेर की प्रजा को यक्ष कहा गया है।

यक्षिणी को शिव जी की दासियां भी कहा जाता है, यक्षिणियां सकारात्मक शक्तियां हैं तो पिशाचिनियां नकारात्मक।

बहुत व्यक्ति यक्षिणियों को भी किसी भूत-प्रेतनी के समान मानते हैं,जो कि सत्य नही ये तो साधना करने के पश्चात कई प्रकार की सिद्धियों का स्वामी बना देती हैं।

रामायण में महर्षि पुलस्त्य के पुत्र विश्रवा पुत्र रावण का सौतेला भाई कुबेर एक यक्ष था वो इलविला या इडविडा का पुत्र था, एवम रावण एक राक्षस ये कैकसी का पुत्र था, इसके विभीषण और कुम्भकर्ण भाई हुए।

महाभारत में भी युधिष्ठिर जी और उनके भाइयों के साथ यक्ष प्रश्न का एक प्रसंग आया है जिसमें सब भाइयों ने यक्ष की चेतावनी अनसुनी कर के जल पिया और अचेत हुए ततपश्चात युधिष्ठिर जी ने समस्त प्रश्नों के उत्तर दिए और अपने भाइयों को चेतन किया।



जिस तरह प्रमुख 33 देवता होते हैं, उसी तरह 64 यक्ष और यक्षिणियां भी होते हैं।

सभी के रहने के लिए विभिन्न लोक है जैसे देवताओं का देवलोक राक्षसो का पाताल लोक पितृ का पितृलोक इसी प्रकार यक्षलोक हमारे बहुत समीप है किसी सुपात्र को यदि सदगुरु मिल जाये तो थोड़े प्रयास ही इन्हें प्रसन्न किया जा सकता है,

इनकी सिद्धियां करने से जीवन मे बहुत कुछ प्राप्त किया जा सकता है ये साधना बहुत कठिन है और प्रत्येक व्यक्ति इन्हें नही कर सकता, इन में कुछ निम्न हैं।

सुर सुन्दरी यक्षिणी यह सिद्ध होने के बाद साधक को ऐश्वर्य, धन, संपत्ति आदि प्रदान करती है।

मनोहारिणी यक्षिणी ये सिद्ध होने पर साधक के व्यक्तित्व को ऐसा सम्मोहक बना देती है, कि हर व्यक्ति को सम्मोहित पाश में बंध जाता है।
 

कनकावती यक्षिणी सिद्ध करने पर साधक में तेजस्विता आ जाती है। यह साधक की हर मनोकामना को पूरा करने में सहायक होती है।

पद्मिनी यक्षिणी यह अपने साधक को आत्मविश्वास व स्थिरता प्रदान करती है और हमेशा उसे मानसिक बल प्रदान करती हुई उन्नति की ओर अग्रसर करती है।

नटी यक्षिणी
को विश्वामित्र ने भी सिद्ध किया था। यह अपने साधक की पूर्ण रूप से सुरक्षा करती है।
धन्यवाद
 

लेख के तत्व धार्मिक पुस्तकोँ से समझकर लिखे गए कुछ बिन्दु

स्त्रियों की श्रेणियां

इन सभी की उत्पति अपने पापों, व्यभिचार से, अकाल मृत्यु से या श्राद्ध न होने से होती है.

चुड़ैल
कोई प्रसूता, स्त्री या नवयुवती मरती है तो चुडैल बन जाती है।

देवी
कोई कुंवारी कन्या मरती है तो उसे देवी कहते हैं।

डायन या डाकिनी
जो स्त्री बुरे कर्मों वाली है उसे डायन या डाकिनी कहते हैं।

अंततः
जिस व्यक्ति ने जीवन मे बहुत हिंसा की है वह भूत या प्रेत बन कर भटकता रहता हैं।

अकालमृत्यु अर्थात आत्महत्या हत्या और दुर्घटना में मृत भी इस योनि को प्राप्त करते हैं।

अतृप्त इच्छाएं वाला व्यक्ति भी मृत होकर इस योनि को प्राप्त करते हैं।

भूत प्रेत में शरीर न होने से उन्हें कोई अस्त्र शस्त्र से कोई भय नही होता उनमें सुख या दुःख की भावना तो होती है।

अन्तःकरण में मन बुद्धि या चित्त संज्ञाशून्य माना जाता हैं, वही भावना प्रधान होगी जिस भावना में मृत्यु हुई है।

ये आत्मा के कर्म और गति पर निर्भर करता है बहुत से भूत या प्रेत योनि में न जाकर पुन: गर्भधारण कर मानव बन जाते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी करें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

function disabled

Old Post from Sanwariya