यह ब्लॉग खोजें

मंगलवार, 10 अगस्त 2021

जीभ से किसी की चमड़ी को उसकी हड्डियों से अलग कर दे -बाघ

बाघ के बारे में रोमांचक तथ्य

मिलिए उस जानवर से, जिसकी जीभ इतनी सख्त और खुरदरी होती है, कि वह किसी की चमड़ी को उसकी हड्डियों तक अलग कर दे।

बाघ

बाघ की जीभ सैकड़ों छोटे, किन्तु नुकीले व पीछे-की-ओर मुड़े हुए उभारों से भरी होती है, जिन्हें पॉपीलय कहते हैं। यह पॉपीलय उनकी जीभ को उसका खुरदरी, रेतीली संरचना देते हैं और यह उनके शिकार के शरीर से पंख, फ़र और माँस को अलग करने में उनकी मदद करते हैं। यह जीभ एक दीवार से पेंट को अलग कर पाने में सक्षम होती है।

एक बाघ की भयभीत कर देने वाली गर्जना में, उसे सुनने वाले जानवर को "लकवा मार देने" की क्षमता है और इसमें वह इंसान भी शामिल हैं, जो उन्हें प्रशिक्षित करते हैं। उनकी इस विशिष्ट गर्जना का कारण उनकी मोटी और सुगठित वोकल-कॉर्डस हैं।

बाघों के शरीर पर फ़र होती है और डिज़ाइन के रूप में धारियां होती हैं। यह धारियां उनकी चमड़ी में गहराई तक होती हैं क्योंकि आप इन धारियों को उनकी फ़र को शेव करने के बाद भी देख सकते हैं।

किन्हीं भी दो बाघों के शरीर पर एक जैसी धारियां नहीं होतीं। बिलकुल इंसानों की उँगलियों के निशानों की तरह ही, उनके शरीर की धारियां प्रत्येक जीव में अलग तरह की होती हैं।


वे अद्भुत और खूबसूरत जीव हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी करें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

function disabled

Old Post from Sanwariya