यह ब्लॉग खोजें

बुधवार, 12 जनवरी 2022

अंत समय में जटायु को प्रभु "श्रीराम" की गोद की शय्या मिला.!**लेकिन भीष्म पितामह को मरते समय बाण की शय्या मिली.!*

*🌹नारी तू नारायणी🌹*

     
*जब रावण ने जटायु के दोनों पंख काट डाले तब काल उसको लेने आया !!*

*और जैसे ही काल आया गिद्धराज जटायु ने मौत को ललकार कहा "खबरदार ! ऐ मृत्यु ! आगे बढ़ने की कोशिश मत करना...*
*मैं मृत्यु को स्वीकार तो करूँगा...*

*लेकिन तू मुझे तब तक नहीं छू सकती जब तक मैं सीता जी की सुधि प्रभु "श्रीराम" को नहीं सुना देता...!*

*मौत उन्हें छू नहीं पा रही है काँप रही है खड़ी हो कर...मौत तब तक खड़ी रही, काँपती रही जब तक जटायु ने प्राण नही त्यागे*

*यही इच्छा मृत्यु का वरदान जटायु को मिला।*

*किन्तु महाभारत के भीष्म पितामह छह महीने तक बाणों की शय्या पर लेट करके मौत का इंतजार करते रहे...*


*आँखों में आँसू हैं रो रहे हैं भगवान मन ही मन मुस्कुरा रहे हैं...!*

*कितना अलौकिक है यह दृश्य...*
*रामायण मे जटायु भगवान की गोद रूपी शय्या पर लेटे हैं...! प्रभु "श्रीराम" रो रहे हैं और जटायु हँस रहे हैं..!!*

*वहाँ महाभारत में भीष्म पितामह रो रहे हैं और भगवान "श्रीकृष्ण" हँस रहे हैं.*
*भिन्नता प्रतीत हो रही है कि नहीं.?*


*अंत समय में जटायु को प्रभु "श्रीराम" की गोद की शय्या मिला.!*

*लेकिन भीष्म पितामह को मरते समय बाण की शय्या मिली.!*

*जटायु अपने कर्म के बल पर अंत समय में भगवान श्री राम की गोद रूपी शय्या में प्राण त्याग रहे है*

*और बाणों पर लेटे लेटे भीष्म पितामह रो रहे हैं.!*

*ऐसा अंतर क्यों.?*

*ऐसा अंतर इसलिए है कि भरे दरबार में भीष्म पितामह ने द्रौपदी की इज्जत को लुटते हुए देखा था पर विरोध नहीं कर पाये थे.!*

*दुःशासन को ललकार देते.*
*दुर्योधन को ललकार देते.*
*लेकिन द्रौपदी रोती रही.*
*बिलखती रही चीखती रही चिल्लाती रही.*
*लेकिन भीष्म पितामह सिर झुकाये बैठे रहे.*
*नारी की रक्षा नहीं कर पाये!*

*उसका परिणाम यह निकला कि इच्छा मृत्यु का वरदान पाने पर भी बाणों की शय्या मिली !*

*और जटायु ने नारी का सम्मान किया अपने प्राणों की आहुति दे दी तो मरते समय भगवान "श्रीराम" की गोद की शय्या मिली.!*

*जो दूसरों के साथ गलत होते देखकर भी आंखें मूंद लेते हैं उनकी गति भीष्म जैसी होती है*

*और जो अपना परिणाम जानते हुए भी औरों के लिए संघर्ष करते है, उसका माहात्म्य जटायु जैसा कीर्तिवान होता है!!*

शुभ प्रभात 🙏🙂🌹

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी करें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

function disabled

Old Post from Sanwariya