यह ब्लॉग खोजें

मंगलवार, 22 फ़रवरी 2022

मखाना सीधे से खेत नहीं निकलता इसके पीछे पूरी कहानी है।

 

मखाने की खेती और प्रसंस्करण (प्राॅसेसिंग) कैसे होती है?

भारत का अधिकांश मखाना उत्पादन उत्तर बिहार में होता है। मखाना सीधे से खेत नहीं निकलता इसके पीछे पूरी कहानी है।

मखाने की खेती बहुत आसान है पर ज्यादातर किसान जानकारी के अभाव में इसकी खेती नहीं कर पाते। इसके लिए उष्ण-कटिबंधीय मौसम वेटलैंड ठीक रहता है। खेत में लगभग हर वक्त डेढ़ से दो फिट पानी की आवश्यकता रहती है। साल में दो फसल ले लिया जा सकता है।

सबसे पहले शुरुआत होती है इसके बीजो से या पौधा आप सीधे सीधे नर्सरी भी खरीद सकते है।

एक हेक्टेयर खेती के लिए जितना पौधा चहिये उसके लिए नर्सरी 500 मीटर स्क्वायर के स्पेस में बन जायेगा। इतने के लिए लगभग 20 किलो बीज की आवश्यकता होगी जो राज्य सरकार के कृषि संस्थानों में 100-120 रूपये प्रति किलो के रेट में उपलबध करवाया जाता है।

मध्य नवंबर में इसके बीज रोपा जाता है जो मार्च में नर्सरी बन जाती है। नर्सरी को फिर अलग अलग खेत में शिफ्ट कर दिया जाता है। मई महीने में पौधों से हलके गुलाबी फूल आते है।

इस फुल में बीज आते है। जैसे जैसे बीज मैच्योर होता है फुल भारी होता जाता है और लटकते लटकते पानी में चला जाता है। इसका वजन 300 तक ग्राम तक भी हो जाता है। कुछ दिन पश्चात फूल फट जाता है और इसके बीज बिखर कर पानी के निचे मिटटी की सतह पर चला जाता है।

श्रमिक फिर उसे जालीदार डोंगे की मदद से सतह से इक्क्ठा करते है।

बीज को नहला धुला कर मस्त साफ करने के बाद धूप में सूखाते है।

फिर साइज़ के अनुसार ग्रेडिंग की जाती है।

इसके बाद बीजों को कास्ट आयरन के कड़ाही में 200-250 डिग्री तापमान पर 5-6 मिनट के लिए रोस्ट किया जाता है ताकि बीजों में मौजूद नमी दूर हो जाय और बाद में बीज का कवर अलग करने में आसानी रहे। इसे फिर 72 घंटे के लिए रूम टेम्पेरेचर पर छोड़ दिया जाता है।

अगले चरण में उन बीजों को अब चार अलग-अलग तापमान लेवल पर रोस्ट किया जाता है।

रोस्टिंग के बाद बैठा होता है फोडिया जो रोस्टेड बीजों को फोड़ने का काम करता है, बीज फटने के बाद इसमें से पॉपकॉर्न जैसा मखाना निकलता है।

अंत में पैक और GI टैग लग कर आता है आपके शहर।

फिर जो जैसा वैसा इस्तेमाल करता है। दारु वाले चखना बनाते है, धार्मिक लोग पूजा में, खाने के शौक़ीन लोग सब्जी और खीर में और विदेशी कहलाने के शौक रखने वाले बनाते है रोस्टेड कैरामलाईज़ेड मखाना ! हमारे यहाँ शादियों की रीती रिवाज में मखाना मस्ट है।

बोनस तो ये है की उसी तालाब/खेत में थोड़ा सेपरेट स्पेस का इंतजाम किया जाय तो हाई डिमांड वाली मछलियों का भी पालन किया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी करें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

function disabled

Old Post from Sanwariya