यह ब्लॉग खोजें

शुक्रवार, 18 नवंबर 2022

हो सकता है उनमें से कोई आपको निगलने के लिए अपना आकार धीरेधीरे बढ़ा रहा हो और आप निरे भावुक होकर उसकी दीनहीन दशा को देखकर द्रवित हो रहे हो इसलिए सावधान हो जाइए

Mast read 👇👇👇
एक बार एक लड़के ने एक सांप पाला, वह लड़का सांप से बहुत प्यार करता था उस सांप के साथ ही खेलता खाता और साथ में ही सोता भी था एक बार वह सांप बीमार जैसा रहने लगा उसने खाना खाना भी छोड़ दिया, यहाँ तक कई दिनों तक उसने कुछ नहीं खाया तो लड़का परेशान हुआ और उसे वेटरिनरी डॉक्टर के यहाँलेकर गया डॉक्टर ने सांप का पूरा चैक अप करने के बाद उस लड़के से पूछा, 
क्या यह सांप आपके साथ ही सोता है ?
उस लड़के ने कहा, हाँ
डॉक्टर ने पूछा,आपसे बहुत सट के सोता है 
लड़का ने कहा,जीहाँ, मुझसे लिपट कर सोता है डॉक्टर ने पूछा,क्या रात को सांप अपनी पूरी बॉडी को स्ट्रेच करता है ?ये सुन कर लड़का चौंका उसने कहा, हाँ डॉक्टर साहब ये रात को अपनी बॉडी को बहुत बुरी तरह स्ट्रेच करता है और मुझसे इसकी इतनी बुरी हालत देखी नहीं जाती और मैं किसी भी तरह से इसका दुःख दूर नहीं कर पाता डॉक्टर ने कहा, इस सांप को कोई बीमारी नहीं है और ये जो रात को तुम्हारे बिल्कुल बगल में लेट कर अपनी बॉडी को स्ट्रेच करता है वो दरअसल तुम्हें निगलने के लिए अपने शरीर को तुम्हारे बराबर लम्बा करने की कोशिश करता है वो लगातार ये परख रहा है कि तुम्हारे पूरे शरीर को वो ठीक से निगल पायेगा या नहीं और निगल लिया तो पचा पायेगा या नहीं 
लड़का अवाक रह गया 
इस घटना से क्या सीखे? जिनके साथ आप खाते पीते उठते बैठते सोते हैं जरुरी नहीं कि वो भी आपको उतना ही प्यार करते हो जितना आपउन्हें प्यार करते हैं हो सकता है उनमें से कोई आपको निगलने के लिए अपना आकार धीरेधीरे बढ़ा रहा हो और आप निरे भावुक होकर उसकी दीनहीन दशा को देखकर द्रवित हो रहे हो इसलिए सावधान हो जाइए

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी करें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

function disabled

Old Post from Sanwariya