यह ब्लॉग खोजें

बुधवार, 14 दिसंबर 2022

  हत्था जोड़ी कौनसा पौधा होता है?


हत्थाजोड़ी एक पौधे की अत्यंत दुर्लभ जड़ है। जिसे महाकाली और कामख्या देवी का रूप माना जाता है.

"ऐसी मान्यता है" कि यदि इस जड़ को सिद्ध कर लिया जाए तो ये गरीबी को कुछ ही समय में दूर कर देती है और व्यक्ति के सारे काम मन मुताबिक बनने लगते हैं.

हत्था जोड़ी एक ऐसी जड़ है जो दिखने में किसी का जुड़ा हुआ अंग है। हत्था जोड़ी तंत्रविद्या में बहुत प्रसिद्ध है और इसका प्रभाव काफी अद्भुत निहित रहता है, तांत्रिक वस्तुओं में यह सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है। क्योंकी यह साक्षात चामुंडा देवी का प्रतिरूप माना जाता है। यदि इसे तांत्रिक विधि से सिध्द कर दिया जाए तो साधक निश्चित रूप से चामुण्डा देवी का कृपा पात्र हो जाता है यह जिसके पास होती है उसे हर कार्य में सफलता मिलती है, धन संपत्ति देने वाली यह बहुत चमत्कारी साबित हुई है। तिजोरी में सिन्दूर युक्त हत्था जोड़ी रखने से आर्थिक लाभ में वृद्धि होने लगती है। इसके सिद्ध हो जाने मात्र से धन स्वयं ही आकर्षित होता रहता है और धन-सम्पति, वशीकरण, शत्रु शमन में व्यक्ति सशक्त हो जाता है। जिस व्यक्ति के पास यह होती है। उसे किसी बात कि कमी नहीं होती। उसकी लगभग सभी इच्छाएं पूर्ण होती चली जाती है।

यह उत्तर मैने विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी के आधार पर लिखा है।

अस्वीकरण:- मै स्वयं उपरोक्त सभी बातों व तंत्रशास्त्र पर विश्वास नही करता।

हत्थाजोड़ी जड 👇👇👇

हत्थाजोड़ी का पौधा👇👇👇

यह चित्र गूगल से साभार

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी करें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

function disabled

Old Post from Sanwariya