यह ब्लॉग खोजें

बुधवार, 12 अप्रैल 2023

सांपों को मारने वाले लोगों को सज़ा भुगतनी पड़ती है


 सांपों को मारने वाले लोगों को गरुड़ पुराण जो कि श्रीविष्णु एवं उनके वाहन गरुड़ के मध्य संवाद है। उसके अनुसार यदि कोई मनुष्य जान बूझकर किसी सर्प की हत्या करता है तो उनके अगले जन्म में कालसर्प दोष दुर्योग कुंडली में बन जाता है।

१८ पुराणों में से एक गरूड़ पुराण में कहा गया है। यह १८ वां पुराण है इसकी जानकारी मुझे पिछले वर्ष मेरे पिता की मृत्यु हुई तब ये सारी ज्ञानभरी जानकारी प्राप्त हुई, कि किस कर्मों के अनुसार क्या फल मिलता है?

पुराण में ही कहा गया है कि जिस गृह में सांप निवास करते हैं उस घर को तत्काल छोड़ देने में ही भलाई है क्योंकि इससे घर में किसी सदस्य की अकाल मृत्यु हो सकती है।

  • मनुष्य हो या पशु/ पक्षी या सरीसृप वर्ग के जीव प्रत्येक जीव की हत्या करने पर दंड अवश्य मिलती है।
  • जो भी मनुष्य किसी जीव की निर्ममता पूर्वक हत्या करता है उसे उसका दंड निश्चित रूप से भोगना पड़ता है।
  • धर्म शास्त्रों में इस संबंध में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि प्रत्येक मनुष्य को सरीसृप जीवों की हत्या करने से बचना चाहिए। यदि कोई भी व्यक्ति सांप की हत्या करता है तो उस व्यक्ति को इसका परिणाम कई जन्मों तक भोगना पड़ता है।
  • ज्योतिषशास्त्र में भी ऐसा कहा गया है कि सांप की हत्या करने या कष्ट पहुंचाने वाले व्यक्ति को उसके द्वारा किए गए इस पाप से छुटकारा नहीं मिलता है। यह भी कहा जाता है कि जो ऐसा करता है अगले जन्म में उनकी कुण्डली में कालसर्प नामक योग बनता है। इस योग के चलते व्यक्ति को जीवन में भयंकर परेशानियां घेर लेती हैं।
  • अनेक प्रयासों के पश्चात भी अवरोध /असफलताएं सर्पों की हत्या करने वालों की पीछा नहीं छोड़ती है।
  • जो लोग सर्पों को डंडे से पीट - पीट कर मारते हैं, ऐसे भी सभी क्षेत्रों में पिछड़े हुए होते हैं। समस्या उनका पीछा नहीं छोड़ती है।
  • अतः मेरा यह व्यक्तिगत रूप से मानना है कि हमें सांपों को ही नहीं अपितु किसी भी जीव को नहीं मारना चाहिए। ना ही किसी भी प्रकार का शारीरिक कष्ट पहुंचाना चाहिए। बुरे कर्म का बुरा परिणाम भोगना ही पड़ता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी करें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

function disabled

Old Post from Sanwariya