यह ब्लॉग खोजें

मंगलवार, 24 मार्च 2026

लहसुन के जरिए चीन का जहरीला खेल, लोगों की सेहत से कर रहा खिलवाड़; भारत समेत कई देश निशाने पर

 

  • देसी लहसुन के बढ़ते दामों का फायदा उठाते हुए चीन ने अपने जहरीले लहसुन को भारतीय बाजार में चोरी-छुपे घुसाना शुरू कर दिया है।

चीन से आने वाला घटिया और जहरीला लहसुन एक बार फिर हिंदुस्तान समेत कई देशों में फैल रहा है। इस लहसुन से लोगों की सेहत पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। देसी लहसुन के बढ़ते दामों का फायदा उठाते हुए चीन ने अपने जहरीले लहसुन को भारतीय बाजार में चोरी-छुपे घुसाना शुरू कर दिया है। यह लहसुन न सिर्फ सेहत के लिए खतरनाक है बल्कि भारत के किसानों और कारोबारियों के लिए भी एक बड़ी चुनौती बन गया है।

पहले से ही है चीनी लहसुन पर पाबंदी

भारत ने 2014 में ही चीन से लहसुन के आयात पर पाबंदी लगा दी थी। इसके बावजूद चीन का जहरीला लहसुन चोरी-छिपे हिंदुस्तानी मार्केट में बिक रहा है। हाल ही में गुजरात के 'गोंडल एग्रीकल्चर प्रोड्यूस' बाजार से 750 किलो चीनी लहसुन जब्त किया गया। इस घटना के बाद कारोबारियों ने राज्य और केंद्र सरकार को तुरंत सूचित किया। जानकारों का कहना है कि यह जहरीला लहसुन लोगों की सेहत के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है।

चीन के जहरीले लहसुन का सेहत पर असर

चीन से आने वाले लहसुन में मेटाइल ब्रोमाइड नामक जहरीला केमिकल इस्तेमाल किया जाता है। यह केमिकल लहसुन को फफूंद से बचाने के लिए लगाया जाता है और यह इंसानी सेहत के लिए बेहद हानिकारक है। इसके लंबे समय तक सेवन से लीवर, किडनी और नसों की समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा, इससे आंखों की रोशनी में भी कमी हो सकती है और अन्य गंभीर बीमारियों का सामना भी करना पड़ सकता है।

हिंदुस्तानी लहसुन की मांग बढ़ी, चीन परेशान

भारत और चीन दोनों ही लहसुन के बड़े उत्पादक हैं लेकिन चीन के लहसुन में मौजूद हानिकारक केमिकल्स और उसकी घटिया गुणवत्ता की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में उसकी मांग कम हो गई है। इसके विपरीत, भारत के देसी लहसुन की मांग घरेलू और बाहरी बाजार में बढ़ रही है। खासकर मध्य प्रदेश और राजस्थान से उगाया जाने वाला लहसुन अंतरराष्ट्रीय बाजार में लोकप्रिय हो रहा है। चीन अब सस्ते दामों में अपने जहरीले लहसुन को भारतीय बाजार में फैलाने की कोशिश कर रहा है ताकि वह दोबारा अपनी पकड़ बना सके।

जारी है धर-पकड़

हाल ही में कस्टम विभाग ने नेपाल के रास्ते हिंदुस्तान में आने वाले 16 टन चीनी लहसुन को जब्त किया। विभाग ने अब तक 1400 क्विंटल जहरीला चीनी लहसुन नष्ट कर दिया है। सरकार और संबंधित विभाग लहसुन के इस जहरीले खेल पर रोक लगाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं लेकिन चोर बाजारी अब भी जारी है।

देर से शादी और धीरे धीरे समाज खत्म

..
  ︵︷︵︷︵︷︵︷︵︷︵
       ★  विचारणीय तथ्य  ★ 
   भविष्य की एक ज्वलंत समस्या
   ︶︸︶︸︶︸︶︸︶︸︶
👉🏿   जब बच्चों का विवाह
    20 साल में होता था, तो 
   एक सदी में 5 पीढ़ियाँ होती थीं.

👉🏿 जब बच्चों का विवाह
     25 साल में होता था, तो 
    एक सदी में 4 पीढ़ियाँ होती थीं.

👉🏿 अब बच्चों का विवाह
    30 साल में होता है, तो 
   एक सदी में 3 पीढ़ियाँ होती हैं.

👉🏿  सोचने वाली बात है.
        क्या हमारा समाज 
अगली सदी तक जीवित रहेगा ?
     आज एक अजीब सा 
       अंधेरा फैल रहा है.

🏚️    गली-मोहल्ले वीरान हैं, 
      आस-पास के घर खाली हैं.
आज घरों में बच्चों की आवाज कम 
        पति-पत्नी की आवाज 
         ज्यादा सुनाई देती है.

★  लड़कियाँ 30-35 साल तक 
              कुंवारी हैं.
★  लड़के 35 साल के बाद भी 
         कुँवारें घूम रहे हैं.
★  देर से शादी ...
   फिर सम्बंध विच्छेद (तलाक)

         टूटते परिवार  ...
         दुखी माँ-बाप.
      माता-पिता अकेले..
पूरी पीढ़ी खालीपन अनुभव करती है.

🤷🏻‍♀️   क्या हम इसे 
    "पढ़ा-लिखा समाज" कहें या 
"स्वयं को नुकसान पहुँचाने वाला समाज" 

💁🏻‍♂️  यह तो जनसंख्या कम करने की
           एक खामोश साज़िश है.

★ अगर 50 जोड़ों में 
      सिर्फ़ एक बच्चा हो
      तो अगली पीढ़ी में 
      सिर्फ़ नाममात्र के बच्चे होंगे.

👉  अगर ऐसा ही चलता रहा, 
        तो तीसरी पीढ़ी लगभग 
           गायब हो जाएगी.

👉 मोहल्ले,गलियाँ खाली पड़ी हैं.
         सब लोग रोड़ पर हैं.
        जीवन का आधा समय तो 
          रोड़ पर ही बीत जाता है.

★  गाँव के गाँव खत्म हो रहे हैं.

★ शहरों में ऊँची इमारतें हैं, लेकिन 
संयुक्त परिवार प्रथा समाप्त हो गयी है.

👉  नई बहुएं
    "सिर्फ़ एक ही बच्चा" चाहती हैं.
    🤷🏻‍♀️  क्या यही समाज है ?
❓ क्या यही हमारे पुरखों की 
             विरासत है ?

👉   सच तो यह है, कि ....
    बच्चे अब प्यार की निशानी नहीं रहे.
         बल्कि बच्चे पैदा करना ...
           एक मजबूरी सी है.

⚖️   सबसे बड़ी गलती — 
      लड़की के पिता की है,
        वही पिता जिसने 
     20-22 साल की उम्र में 
             विवाह करके 
          परिवार बसाया था.

अब वही पिता 30 साल की उम्र तक 
     अपनी बेटी का विवाह न करके 
           बहादुरी दिखा रहे हैं.

👉  परिणाम ????

लड़के लड़कियाँ डिप्रेशन में जा रहे हैं.

👉  आज बच्चों का सही समय पर 
          विवाह नहीं हो रहा है, और
               न सही समय पर 
           कोई नौकरी मिल रही है.

👉  समाज धीरे-धीरे 
      समाप्त होता जा रहा है.

👉   इसी कारण बच्चे 
       समाज के साथ नहीं
    अकेले रहना पसंद करते हैं.
         यानी एकल परिवार
  यहाँ तक कि बच्चे भी नहीं चाहिए.

★  देर से शादी करना
★  देर से बच्चा करना, फिर
         एक बच्चे के बाद 
   मेडिकल और लालन-पालन का
             बहाना करना.
💁🏻‍♀️  यह आम बात हो गई है.

   हजारों जवान लड़के लड़कियाँ
    उम्र के कारण कुंवारे घूम रहे हैं.
      समाज के समझदार लोग 
          चुप्पी साधे हुए हैं.

★  विवाह, परिवार, बच्चे – 
इन सब को बोझ समझा जा रहा है.

🎈 विवाह ... कोई दुनियावी बंधन नहीं 
    यह घर परिवार और समाज का 
                स्तम्भ है.

🎈 प्रजाति, सभ्यता और संस्कार को
       आगे बढ़ाने का एक तरीका है.

💥 अब हम सब को समझने का 
         समय आ गया है.
🫵   बच्चों को ‘हद से ज्यादा'
      आजादी दे कर हमने उनकी 
             समझ छीन ली.
★ विवाह टलता रहा, और जब हुआ,
      तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

        फिर वही अकेलापन

🫵  लड़के लड़कियों के लिए
        विवाह की सही उम्र
🔹  लड़कों के लिए 30 साल से पहले
🔸 लड़कियों की  25 साल से पहले.

🚩 वर्ना इतिहास लिखेगा ...
  “वह हिंदू समाज, जिसने चुपचाप 
      स्वयं को खत्म कर लिया.” 
    सोचो और समझदारी दिखाओ.

        अपने बच्चों का विवाह
           समय पर कीजिये.
🙏

   क्योंकि ... परिवार नहीं बचा, तो 
         समाज को भी देर सवेर 
       ध्वस्त होते देर नहीं लगनी है.

  यही कारण है ...डेविड सेलबॉर्न और 
        बिल वार्नर जैसे लेखक 
   यह कहने पर मजबूर हो जाते हैं , कि 
       ★   इस्लाम के मज़बूत 
      फैमिली सिस्टम की वजह से  ...
           देर सवेर ... अधिकांश देश
    *◆  इस्लाम से हार जायेंगे. ◆*
★
 भारत में भी हिन्दू परिवार परम्परा का 
     पतन होना प्रारम्भ हो चुका है.
          रक्त के 5 रिश्ते
     समाप्त होने की कगार पर हैं.
       ताऊ, चाचा, बुआ, मामा
        मौसी जैसे रिश्ते
          आने वाले समय में
             देखने-सुनने को
              नहीं मिलने वाले हैं.

      इसे इस तरह  👇🏽
     समझा जा सकता है-

    पुत्र       पुत्री
     2         1        (मौसी X)
     1         2      (चाचा, ताऊ X)
     1         1   (चाचा, ताऊ, मौसी X)
     1         0          X
     0         1          X
  परिणाम
     0         0
★
       सिंगल चाइल्ड फैमिली को 
    उनका निर्णय तीसरी पीढ़ी याने 
    जिनके आप ... दादा-दादी होंगे 
        बुरी तरह प्रभावित करेगा.
     जिस दादा को मूल से अधिक 
            ब्याज प्यारा होता है,
                उसका तो ....
     मूलधन भी समाप्त हो जाएगा.
     इसके लिए वह स्वयं उत्तरदायी है.

          इसलिए दम्पत्ति को 
      सिंगल चाइल्ड के निर्णय पर
     गंभीरता से विचार करना होगा.

    यह घटती आबादी के आँकड़े
             बोल रहे हैं.
 यह विश्लेषण सरकारी आँकड़ों के 
        अध्ययन से आ रहा है.

        आपका पौत्र या प्रपौत्र 
               इस संसार में 
           अकेला खड़ा होगा.
       उसे अपने रक्त के रिश्ते की
           आवश्यकता होगी तो 
     इस पूरे ब्रह्मांड में उसका अपना 
                   कोई नहीं होगा.

      यह अत्यंत सोचनीय विषय है.

      ये न केवल हमारे बच्चों को
       एकाकी जीवन जीने को 
      मजबूर करेगा बल्कि हमारी 
       हिंदू परिवार सभ्यता को ही 
                नष्ट कर देगा.

 हम जो हिन्दू एकता की बात करते हैं 
  ये तो सभ्यता ही समाप्त हो जाएगी.
       और इन सबके लिए हमारी
      वर्तमान पीढ़ी उत्तरदायी होगी.
★
        अगर आप इस विषय को
           गंभीर समझते हैं तो 
     इस समस्या पर विचार करें,

   घर परिवार में, पति पत्नी के बीच,
       रिश्तेदारों में, दोस्तो में एवं 
     विभिन्न बैठकों एवं आयोजनों में 
          इस विषय पर मंत्रणा करें.

      अपनी सभ्यता, संस्कार औऱ
            पीढ़ियों को बचाये.

              👫  💁🏻‍♀️ 👬 
┄┅════❁ 🙏 ❁════┅┄
    ︵︷︵︷︵︷︵︷︵︷︵
           साभार
  🌹  ꧁!! राम रामजी राधे राधेजी !!꧂  🌹
.

मंगलवार, 17 मार्च 2026

सावधान, साइबर ठगों ने निकाला ठगी का नया तरीका,अब ऐसे बना रहे निशाना, पल भर में कर देते हैं एकाउंट साफ़

 

सावधान, साइबर ठगों ने निकाला ठगी का नया तरीका,अब ऐसे बना रहे निशाना, पल भर में कर देते हैं एकाउंट साफ़

पहले 1 रुपए क्रेडिट हुए, फिर कुछ ही देर में एक के बाद एक दो मैसेज आए जिसमें पहली बार में एक लाख रुपए और दूसरी बार में 1 लाख 1 हजार रुपए डेबिट हो गए।

Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड से बचने के लिए जैसे-जैसे लोग जागरूक हो रहे हैं, तो वैसे-वैसे ठग भी नया-नया तरीका ठगने का इजात कर रहे है। अभी तक साइबर ठग ठगी करने के लिए लिंक भेजा करते थे, लोग जब उनकी ठगी की चाल समझने लगे तो साइबर फ्रॉड करने वाले मोबाइल पर फोटो भेजना शुरू कर दिए, जिसमें अदृश्य लिंक छिपी रहती है। फोटो को क्लिक करते ही आपका मोबाइल हैक हो जाएगा और फिर हैकर बड़ी ही आसानी से आपके बैंक खाते को खाली कर देगा।

इसका ताजा शिकार मध्य प्रदेश के जबलपुर में रहने वाले 52 वर्षीय प्रदीप जैन ही हैं। हैकर ने उनके मोबाइल पर फोटो भेजकर डाउनलोड करते हुए पहचान करने को कहा, प्रदीप कुमार ने जैसे ही फोटो को क्लिक किया, तभी उनका मोबाइल हैक हो गया और कुछ ही देर के भीतर उनके खाते से 2 लाख 1 हजार रुपए निकल गए। प्रदीप कुमार ने अपने साथ हुई ठगी की शिकायत साइबर सेल और कोतवाली थाना पुलिस से की है।

आपको बता दें जबलपुर के कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले प्रदीप जैन 28 मार्च को अपने घर पर बैठे हुए थे। सुबह करीब 9 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का काॅल 9827832213 नंबर से आता है। सामने से आ रही आवाज वाले व्यक्ति ने प्रदीप कुमार के व्हाटसअप पर एक फोटो भेजने के बाद कॉल किया और कहा कि क्या आप इस व्यक्ति को जानते है, प्रदीप कुमार ने मैसेज और काॅल को इग्नोर कर दिया। इसके बाद फिर से काॅल आया और वहीं बात कहीं गई कि क्या इस व्यक्ति को जानते है।

ठग ने फंसाने के लिए बार बार कॉल किया

कुछ देर बाद प्रदीप जैन ने व्हाटसअप पर आई फोटो को क्लिक करने के बाद चेक किया, तो उसमें एक बूढ़े व्यक्ति की तस्वीर थी। इसके बाद लगातार 4 से 5 बार कॉल आए, इस पर प्रदीप ने जवाब दिया कि वह इस बूढ़े व्यक्ति को नहीं जानते है। दोपहर करीब 1 बजकर 35 मिनट पर फिर से उसी नंबर से कॉल किया। इस बार प्रदीप जैन ने तेज आवाज में कहा कि , “मैं इस व्यक्ति को नहीं जानता,” और फोन काट दिया।

फोटो को टच करते ही एक कस्टमर सपोर्ट एप डाउनलोड हो गया

अनजान नंबर से आए काॅल पर बात करने के बाद प्रदीप जैन अपने काम पर लग गए। इस दौरान उनके मोबाइल पर अपने आप एक कस्टमर सपोर्ट एप डाउनलोड हो गया, और तब तक साइबर फ्राड ने प्रदीप जैन का मोबाइल हैक कर लिया था। दोपहर को उनके मोबाइल पर केनरा बैंक का मैसेज अलर्ट आया।

ठगों ने निकाल लिए दो लाख 1 हजार रुपए

प्रदीप जैन को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि आखिर यह सब हो क्या रहा है, अपने आप क्यों खाते से पैसे निकल रहे है। प्रदीप जैन तुरंत ही बैंक पहुंचे जहां उन्होंने सारी बात बताई। बैंक में बैलेंस चेक किया तो दो लाख 1 हजार रुपए निकल चुके थे। प्रदीप जैन ने तुरंत ही खाते को सीज करवाया, और फिर साइबर थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

सोमवार, 16 मार्च 2026

आज शादी एक “इवेंट मैनेजमेंट कंपनी” का प्रोजेक्ट बन गई है।

जो लोग आज 50 लाख उड़ा रहे हैं, कल वही लोग अस्पताल में 5 लाख का इंतज़ाम नहीं कर पाते।  
मुसीबत में न रिश्तेदार आते हैं, न डीजे वाला। सिर्फ़ बैंक बैलेंस काम आता है।  
मैंने पिछले 5 साल में दर्जनों घर देखे हैं जो बेटी की शादी के बाद “घर” रह गए, पर “घरवाले” नहीं रहे।  
ज़मीन गई, गहने गए, नौकरी पर EMI गई, नींद पर दवाई गई, और सम्मान पर “क़र्ज़दार” का ठप्पा लग गया।  
एक शादी ने पूरा परिवार 15-20 साल पीछे धकेल दिया।  

पहले गाँव में तीन मौक़े ही सार्वजनिक होते थे – तिलक, हल्दी, ब्याह।  
बाकी रस्में घर की चारदीवारी में, 10-15 अपने लोगों के बीच।  
मंदिर में 11 बजे तक फेरे, घर आकर 51 लोग खाना खाकर चले जाते थे। ख़र्चा? 50-70 हज़ार।  
और शादी हो जाती थी – खुशी से, शांति से, बिना क़र्ज़ के।  

आज वही शादी एक “इवेंट मैनेजमेंट कंपनी” का प्रोजेक्ट बन गई है।  
एक साधारण मध्यमवर्गीय शादी का हिसाब (2025 के रेट से):

1. सगाई (रेस्टोरेंट + 50 लोग VIP खाना) → 1.2–1.5 लाख  
2. रिंग सेरेमनी (अलग से!) → 80 हज़ार–1 लाख  
3. छेका/गोड़भराई → 50-80 हज़ार  
4. तिलक (पूरे गाँव को खिलाना + टेंट + DJ) → 4–6 लाख  
5. हल्दी (फिल्मी थीम डेकोरेशन + फोटोग्राफर + ड्रोन) → 2–3 लाख  
6. मेहंदी + महिला संगीत (दो अलग-अलग फंक्शन) → 2.5–4 लाख  
7. शादी का दिन  
   • हॉल/फार्महाउस → 3–5 लाख  
   • 30-40 गाड़ियों का किराया → 1.5–2 लाख  
   • बैंड-बाजा-घोड़ी-DJ-लाइट-पटाखे → 2–3 लाख  
   • खाना (1000+ लोग) → 4–6 लाख  
   • कपड़े-गहने-मेकअप → 5–8 लाख  
8. रिसेप्शन (फिर वही सब दोहराओ) → 5–7 लाख  

कुल मिलाकर एक “साधारण” शादी: 30-45 लाख  
दोनों पक्ष मिलाकर: 60-90 लाख  

अब ज़रा आम आदमी का हिसाब देखिए:  
महीने की कमाई: 50-70 हज़ार  
शादी का ख़र्च: 60-90 लाख  
यानी 10-12 साल की पूरी सैलरी एक रात में उड़ा दो।  
और ऊपर से दहेज 10-20 लाख।  

नतीजा?  
- ज़मीन बिकती है  
- माँ के गहने गिरवी पड़ते हैं  
- बाप रात-रात भर नींद की गोलियाँ खाता है  
- लड़की की विदाई के बाद माँ रोती है – खुशी से नहीं, डर से।  

टीवी सीरियल और इंस्टाग्राम रील्स ने हमें सिखाया है कि:  
“शादी बड़ी नहीं, इवेंट बड़ा होना चाहिए”  
और हम बेवकूफ़ी से वही कर रहे हैं।  

सच ये है –  
शादी का असली गवाह मंदिर का शिवलिंग होता है, इंस्टाग्राम की रील नहीं।  
शादी का असली आशीर्वाद माँ-बाप का हाथ सिर पर होता है, ड्रोन शॉट नहीं।  
और शादी के बाद का सुकून क़र्ज़मुक्त नींद होती है, 5-सितारा रिसेप्शन नहीं।  

मेरा प्रस्ताव – वापस वही पुराना तरीक़ा:  
1. सगाई घर पर, 15-20 लोग  
2. शादी मंदिर में, सुबह 11 बजे तक फेरे  
3. सिर्फ़ 10-15 सबसे करीबी लोग  
4. शाम को गाँव/मोहल्ले/सोसायटी में सामूहिक भोज – सबको बुलाओ, दिल खोलकर खिलाओ  
कुल ख़र्च? 2-3 लाख। सम्मान भी बचेगा, ज़मीन भी बचेगी, नींद भी बचेगी।  

जो लोग आज 50 लाख उड़ा रहे हैं, कल वही लोग अस्पताल में 5 लाख का इंतज़ाम नहीं कर पाते।  
मुसीबत में न रिश्तेदार आते हैं, न डीजे वाला। सिर्फ़ बैंक बैलेंस काम आता है।  

अगर तुम भी थक गए हो इस दिखावा-प्रदर्शन से,  
तो आज से ठान लो –  
मेरी आने वाली पीढ़ी की शादी मंदिर में होगी,  
10 अपने लोगों के बीच होगी,  
और बचा हुआ पैसा बेटी के नाम RD में डाल दूँगा।  

कृपया इस पोस्ट को हर उस पिता तक पहुँचाओ  
जो आज रात सोते वक़्त छत की ओर देखकर सोच रहा है –  
“बेटी की शादी कैसे होगी…?”  

आज का सबसे बड़ा पुण्य यही है –  
किसी एक पिता को क़र्ज़ के बोझ से बचा दो।🌹👏जय गोपाला प्रणाम ✍🏽📚🙏🏿

रविवार, 1 मार्च 2026

नींबू जैसे नेगेटिव लोगो को आप कितना भी शक्कर में डुबो कर रखो, पर वो कभी पॉजिटिव होना ही नहीं चाहते*

*Change is by Wish, not by force*

एक छोटे से गांव से आ कर, मुंबई सिटी में धर्मेश ना का एक इंजीनियर नौकरी करता था । उसने मुंबई की fast speed life को स्वीकार कर लिया था । परन्तु सब कुछ होने के बाद भी वह बहुत बैचेन रहता था ।

एक दिन वह एक गुरुजी के पास हरिद्वार के आश्रम में गया । गुरुजी को पूछा कि मैं एक बड़ी कंपनी का CTO बन गया हूं, सब सुविधाएं है, प्रगति भी कर रहा हूं, *परन्तु बहुत से लोग मेरे अनुसार कार्य नहीं करते, मेरी बात नहीं मानते, जबकि में उनको सुधार कर, उनका एवं अपनी कंपनी का भला करना चाहता हूँ, पर वो लोग negative ही बने रहते है, मैं क्या करूं।*

गुरुजी ने थोड़ी सी शक्कर, पानी एवं एक कटा हुआ नींबू मंगवाया । धर्मेश को बोला कि एक  बड़ी ग्लास में शक्कर का बहुत मीठा पानी तैयार करो, फिर नींबू को उसमें डाल दो, और 3 दिन के लिए भिगो कर रख दो । धर्मेश ने ऐसा ही किया ।

अब 3 दिन बाद धर्मेश वापिस गुरुजी के पास आया । गुरुजी ने वो ग्लास मंगवाई और नींबू निकल कर धर्मेश को टेस्ट कराया, धर्मेश का मुंह एकदम खट्टा हो गया । 
गुरुजी ने बोला कि देखो धर्मेश, यह शक्कर तो निस्वार्थ भाव से नींबू को अपने में डुबो कर उसको खट्टे के बजाय, मीठा करना चाह रही थी, परन्तु आज 3 दिन या 30 दिन तक भीगने के बाद भी नींबू का खट्टापन नहीं गया ।

✅ *अतः नींबू जैसे नेगेटिव लोगो को आप कितना भी शक्कर में डुबो कर रखो, पर वो कभी पॉजिटिव होना ही नहीं चाहते*
अतः परिवर्तन forcefully apply नहीं कराया जा सकता, जो परिवर्तन को स्वीकार करेगा, वहीं परिवर्तित हो सकेगा । 
Change is by Acceptance, not by force.....
अब गुरुजी ने उस नींबू को एक ग्लास दूध में डालने को कहा । जैसे ही धर्मेश ने नींबू को दूध में डाला, दूध फट गया ।
गुरुजी ने कहा कि देखो धर्मेश, इतना शक्कर में भिगोने के बाद भी नींबू ने दूध को फाड़ दिया, 
✅ *क्योंकि हर व्यक्ति में कुछ तो अच्छा होता ही है, अतः अब यह तो मैनेजमेंट पर निर्भर करता है कि वह इन नेगेटिव लोगो को यदि सुधार नहीं सकता तो उनकी कोई ना कोई शक्ति को काम ले कर company में value addition कर सके।*
जब ये दूध फाड़ ही रहे है, तो उनका पनीर ही बना कर बेच डालो, एवं company में value addition कर लो ।

So the true leader is the one, who can use every negative person, for the positive value addition of the company.......

बुधवार, 25 फ़रवरी 2026

खतरे की घंटी है गाढ़ा खून, पतला करने के बेस्ट देसी नुस्खे,,,,???

खतरे की घंटी है गाढ़ा खून, पतला करने के बेस्ट देसी नुस्खे,,,,???
  
 
आपने बहुत से लोगों के मुंह से कहते सुना होगा कि उनका खून गाढ़ा है।

यह एक ऐसी समस्या है जो अपने साथ एक नहीं, कई हैल्थ प्रॉब्लम्स लेकर आती है। खून गाढ़ा होगा तो शरीर में सही तरीके से ब्लड सर्कुलेशन नहीं होगा। खून के थक्के बनने शुरू हो जाएंगे और थक्का बनने से स्ट्रोक की संभावना बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। हार्ट अटैक (Heart Attack), ब्रेन क्लॉट (Brain Clotting) जैसी कई दिक्कतें हो सकती हैं इसलिए इस और ध्यान देना बहुत जरूरी है। 

सर्दियों में यह समस्या अधिक होती है। अपनी डाइट में कुछ बदलाव करके और डाक्टरी सलाह लेकर आप गाढ़े खून को पतला कर सकते हैं। चलिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी आपके साथ साझा करते हैं। 

♦️खून गाढ़ा क्यों होता है♦️? 

बिगड़ा लाइफस्टाइल औऱ खान पान से जुड़ी गलत आदतें आपके खून को गाढ़ा कर सकती हैं जिन्हें हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है उनका खून गाढ़ा हो सकता है। जो लोग पानी व लिक्विड डाइट कम लेते हैं, जिसे डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) की समस्या हो।
डायबिटीज के मरीज का खून गाढ़ा हो सकता है। 

धूम्रपान और एल्कोहल का अधिक सेवन करने से खून गाढ़ा हो सकता है।

जेनेटिक डिसऑर्डर्स (जैसे फैक्टर V लेडन म्यूटेशन)
मोटापा भी इसकी वजह है।
कुछ दवाइयों का साइड इफेक्ट
हार्मोनल असंतुलन होने पर खून गाढ़ा हो सकता है। 
आपका खान-पान अनहैल्दी है।

फिजिकल एक्टिविटी ना के बराबर करने वाले ।।

खून गाढ़ा होने के कुछ लक्षण ??

खून गाढ़ा होने की कुछ सामान्य निशानियां और लक्षण हैं, जो यह संकेत देते हैं कि रक्त का प्रवाह ठीक से नहीं हो रहा है हालांकि ये लक्षण व्यक्ति के स्वास्थ्य, उम्र और गाढ़े खून की गंभीरता पर निर्भर करते हैं।

♦️थकावट और कमजोरी♦️

अगर लगातार थकान और कमजोरी महसूस हो रही है तो क्योंकि गाढ़ा खून कोशिकाओं तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंचाने में बाधा डालता है, जिससे लगातार थकान और कमजोरी महसूस होती है।

♦️सुन्न होना या झुनझुनी महसूस होना♦️

हाथों, पैरों या अंगुलियों में सुन्नता या झुनझुनी महसूस होना इस बात का संकेत हो सकता है कि खून का प्रवाह ठीक से नहीं हो रहा।

♦️सिरदर्द और चक्कर आना♦️

खून गाढ़ा होने से मस्तिष्क तक पर्याप्त ऑक्सीजन और रक्त नहीं पहुंचता, जिससे सिरदर्द और चक्कर आने की समस्या हो सकती है।

♦️धुंधलापन या कम दिखना♦️

आंखों की रक्त वाहिकाओं में खून का संचार सही से ना होने पर धुंधलापन और बाधित या अचानक दृष्टि की समस्या हो सकती है।

♦️सीने में दर्द या भारीपन♦️

गाढ़े खून के कारण हृदय को रक्त पंप करने में अधिक मेहनत करनी पड़ती है, जिससे सीने में दर्द या भारीपन महसूस हो सकता है।

♦️सांस लेने में कठिनाई♦️

खून का थक्का बनने पर फेफड़ों तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंचती, जिससे सांस लेने में दिक्कत हो सकती है।

♦️त्वचा का लाल या नीला पड़ना♦️

गाढ़ा खून त्वचा तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंचा पाता, जिससे त्वचा का रंग लाल, नीला या फीका दिख सकता है।

♦️पैरों में सूजन और दर्द♦️

खासकर पैरों में, खून के प्रवाह में रुकावट के कारण सूजन, दर्द या भारीपन महसूस हो सकता है। यह डीप वेन थ्रोम्बोसिस (DVT) का संकेत हो सकता है।

♦️तेज या अनियमित दिल की धड़कन♦️

गाढ़े खून के कारण हृदय पर अधिक दबाव पड़ता है, जिससे दिल की धड़कन तेज या अनियमित हो सकती है।

♦️बार-बार ब्लड क्लॉट्स बनना♦️

शरीर के विभिन्न हिस्सों में बार-बार खून के थक्के बनना गाढ़े खून की प्रमुख निशानी है। यह काफी खतरनाक भी साबित हो सकती है। 

♦️हाथ-पैर ठंडे रहना♦️

गाढ़े खून के कारण अंगों तक रक्त और ऑक्सीजन की कमी हो सकती है, जिससे हाथ और पैर ठंडे महसूस हो सकते हैं। सर्दी में यह परेशानी अधिक हो सकती है। 

♦️पाचन खराब♦️

पेट में भारीपन, अपच या पेट दर्द की समस्या भी गाढ़े खून से जुड़ी हो सकती हैं क्योंकि इससे पाचन तंत्र को पर्याप्त रक्त नहीं मिलता।

♦️नोट♦️

यदि आप इनमें से कोई भी लक्षण अनुभव कर रहे हैं, तो यह आवश्यक है कि आप डॉक्टर से संपर्क करें। खून गाढ़ा होने की समस्या गंभीर हो सकती है और इसे अनदेखा करना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। ब्लड टेस्ट और अन्य डायग्नोस्टिक टेस्ट से समस्या का सही कारण जाना जा सकता है।

♦️♦️♦️♦️
खून गाढ़ा होने पर क्या होगा,,,,,? 

गाढ़ा खून होने पर आपको कई तरह ही स्वास्थय संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। खून गाढ़ा होने का मतलब है कि खून सामान्य से अधिक गाढ़ा हो गया है, जिससे रक्त प्रवाह प्रभावित हो सकता है और गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसे मेडिकल भाषा में हाइपरकोएगुलेबिलिटी या ब्लड क्लॉटिंग डिसऑर्डर कहते हैं।

ब्लड क्लॉट्स (खून के थक्के बनना): खून का गाढ़ा होना रक्त वाहिकाओं में थक्के बनाने की संभावना बढ़ा देता है। ये थक्के डीप वेन थ्रोम्बोसिस (DVT), फेफड़ों में थक्का (पल्मनरी एम्बोलिज्म), या स्ट्रोक का कारण बन सकते हैं।

दिल का दौरा (हार्ट अटैक)

खून गाढ़ा होने से हृदय की धमनियों में थक्का जमने का खतरा रहता है जो दिल का दौरा पड़ने का कारण बन सकता है।

♦️स्ट्रोक♦️

यदि थक्का दिमाग तक जाने वाली रक्त वाहिकाओं में फंस जाए तो यह स्ट्रोक का कारण बन सकता है, जिससे लकवा, बोलने में समस्या या मस्तिष्क क्षति हो सकती है। यह ब्रेन हेमरेज का कारण भी बन सकता है। 

♦️हाई ब्लड प्रेशर♦️

गाढ़ा खून शरीर के अंगों तक पहुंचने में अधिक बल लगाता है, जिससे ब्लड प्रैशर बढ़ सकता है और ब्लड प्रैशर का बहुत अधिक बढ़ जाना दिमाग की नसों को डैमेज कर सकता है। 

♦️ऑर्गन डैमेज♦️

अगर खून का प्रवाह किसी अंग (जैसे कि किडनी, फेफड़े या लीवर) तक सही से नहीं पहुंचता तो उस अंग को नुकसान हो सकता है। समस्या बढ़ने पर वह अंग पूरी तरह डैमेज हो सकता है। 

♦️थकान और कमजोरी♦️

गाढ़ा खून शरीर में थकान और कमजोरी देता है। शरीर की कोशिकाओं तक ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की आपूर्ति कम हो जाती  है, जिससे शरीर थका हुआ महसूस करता है और एनर्जी कम हो जाती है।

♦️पैरों में सूजन और दर्द ♦️

जब खून गाढ़ा होता है तो पैरों में ब्लड सर्कुलेशन गड़बड़ा जाती है जिससेपैरों में सूजन, दर्द और लालिमा हो सकती है।

♦️प्रेग्नेंसी से संबंधित समस्याएं♦️

गाढ़ा खून गर्भवती महिलाओं में गर्भपात, प्रीक्लेम्पसिया (हाई ब्लड प्रैशर) या गर्भ में शिशु की विकास समस्याओं का कारण बन सकता है। शिशु की जान जोखिम में भी जा सकती है।।।।।।।।

गाढ़े खून को पतला कैसे करें,,,,,? 

शरीर में पानी की कमी से खून गाढ़ा होता है इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की आदत डालें।

डाइट में फाइबर युक्त फल- सब्जियां खाएं और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर आहार लें।ओमेगा-3 फैटी एसिड वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें।

नियमित व्यायाम खून के प्रवाह को ठीक करता है। आधे घंटे की सैर और योगासन को अपनी रूटीन का हिस्सा बनाएं। 

डॉक्टर की सलाह लेना भी बहुत जरूरी है। अगर आप खून गाढ़ा होने की समस्या महसूस करते हैं तो तुरंत डॉक्टर से मिलें और ब्लड टेस्ट कराएं। ब्लड थिनर मेडिसिन से खून पतला किया जाता है लेकिन डॉक्टर की सलाह से ही दवाइयां लें।

खून पतला करने के देसी नुस्खे,,,,,,,

1 हल्दी का सेवन करें। हल्दी में करक्यूमिन नामक एक्टिव कम्पाउंड पाए जाते हैं, जो खून के संचार में मदद करते हैं। हल्दी वाला दूध पीएं। 
सब्जी के रूप में हल्दी का सेवन करें। कुछ खाद्य पदार्थ और मसाले, जैसे दालचीनी, लाल मिर्च, लहसुन, अदरक और अनानास खून गाढ़ा नहीं होने देते। 

2 लहसुन और अदरक का सेवन करें। लहसुन में विटामिन 6 और विटामिन सी के साथ एंटी ऑक्सीडेंट गुण होते हैं और अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो रक्त संचार को सुधारने में मदद करते हैं। लहसुन का आचार, सब्जी में लहसुन या खाली पेट शहद के साथ लहसुन खाएं। दूध में 1-2 कलियां लहसुन की उबाल कर पी सकते हैं। अदरक की चाय पीएं। या अदरक का इस्तेमाल सब्जी के रूप में करें।

3 विटामिन ई और फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें। रोज ग्रीन टी पीएं। इससे शरीर में ब्लड फ़्लो में सुधार आता है। विटामिन सी से भरपूर खट्टे फल खाएं। रोज़ाना संतरा, कीवी, अनार, अंगूर, और नींबू जैसे खट्टे फल खाएं। बेरीज, आंवला, अखरोट, अंगूर इत्यादि का सेवन कर सकते हैं। अपने आहार में हरी सब्जियों को शामिल कर सकते हैं।

कौन सी सब्जियां आपके खून को पतला करती हैं?
केल और पालक जैसी हरी पत्तेदार सब्ज़ियों में विटामिन K की मात्रा अधिक होती है, साथ ही ब्रसेल्स स्प्राउट्स और ब्रोकोली में भी। मछली, मांस और अंडे विटामिन K के पशु स्रोत हैं। इनका सेवन करें।

क्या अनार का रस खून पतला करता है?

फलों मे अनार भी खून पतला करता है क्योंकि अनार में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स खून को पतला करने का काम करते हैं। अनार के बीज थक्के बनने और प्लेटलेट्स को चिपकने से रोकते हैं।

खून पतला करने के लिए बेस्ट चीज हैं आंवला और अखरोट


आंवला - आंवला में ऐंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आपके ब्लड को गाढ़ा होने से बचाते हैं। आप इसका सेवन जूस या चटनी के रूप में कर सकते हैं। इसके अलावा अखरोट में विटामिन ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड प्रचूर मात्रा में पाया जाता है जो आपके ब्लड को पतला करने में सहायक होता है।

क्या दालचीनी खून को पतला करती है,,,,?

दालचीनी दालचीनी में खून को पतला करने वाला एजेंट कॉमारिन (coumarin) होता है इसलिए डाइट में आप दालचीनी की चाय या पानी शामिल कर सकते हैं।

सीता की निंदा करने वाले धोबी के पूर्व जन्म का वृत्तान्त

 

सीता की निंदा करने वाले धोबी के पूर्व जन्म का वृत्तान्त


मिथिला नाम की नगरी में महाराज जनक राज्य करते थे। उनका नाम था सीरध्वज। एक बार वे यज्ञ के लिए पृथ्वी जोत रहे थे उस समय फाल से बनी गहरी रेखा द्वारा एक कुमारी कन्या का प्रादुर्भाव हुआ। रति से भी सुंदर कन्या को देख कर राजा को बड़ी प्रसन्नता हुई और उन्होंने उस कन्या का नाम सीता रख दिया।

परम सुंदरी सीता एक दिन सखियों के साथ उद्यान में खेल रहीं थीं। वहाँ उन्हें एक शुक पक्षी का जोड़ा दिखाई दिया,जो बड़ा मनोरम था। वे दोनों पक्षी एक पर्वत की चोटी पर बैठ कर इस प्रकार बोल रहे थे, ‘पृथ्वी पर श्री राम नाम से विख्यात एक बड़े सुंदर राजा होंगे। उनकी महारानी, सीता के नाम से विख्यात होंगी। श्री राम, सीता के साथ ग्यारह हजार वर्षों तक राज्य करेंगे। धन्य हैं वे जानकी देवी और धन्य हैं वे श्री राम।’

तोते को ऐसी बातें करते देख सीता ने यह सोचा कि ये दोनों मेरे ही जीवन की कथा कह रहे हैं, इन्हें पकड़ कर सभी बातें पूछूँ। ऐसा विचार कर उन्होंने अपनी सखियों से कहा, ‘यह पक्षियों का जोड़ा सुंदर है तुम लोग चुपके से जाकर इसे पकड़ लाओ।’

सखियाँ उस पर्वत पर गयीं और दोनों सुंदर पक्षियों को पकड़ लायीं।

सीता उन पक्षियों से बोलीं, ‘तुम दोनों बड़े सुंदर हो; देखो, डरना नहीं। बताओ, तुम कौन हो और कहाँ से आये हो? राम कौन हैं? और सीता कौन हैं? तुम्हें उनकी जानकारी कैसे हुई? सारी बातों को जल्दी जल्दी बताओ। भय न करो।’

सीता के इस प्रकार पूछने पर दोनों पक्षी सब बातें बताने लगे, ‘देवि! वाल्मीकि नाम से विख्यात एक बहुत बड़े महर्षि हैं। हम दोनों उन्हीं के आश्रम में रहते हैं। महर्षि ने रामायण नाम का एक ग्रन्थ बनाया है जो सदा मन को प्रिय जान पड़ता है। उन्होंने शिष्यों को उस रामायण का अध्ययन भी कराया है। रामायण का कलेवर बहुत बड़ा है। हम लोगों ने उसे पूरा सुना है।’

राम और जानकी कौन हैं, इस बात को हम बताते हैं तथा इसकी भी सूचना देते हैं कि जानकी के विषय में क्या क्या बातें होने वाली हैं; तुम ध्यान देकर सुनो।

महर्षि ऋष्यश्रंग के द्वारा कराये हुए पुत्रेष्टि यज्ञ के प्रभाव से भगवान विष्णु राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न, ये चार शरीर धारण करके प्रकट होंगे। देवांगनाएँ भी उनकी उत्तम कथा का गान करेंगी।

श्री राम महर्षि विश्वामित्र के साथ भाई लक्ष्मण सहित हाथ में धनुष लिए मिथिला पधारेंगे। उस समय वहाँ वे शिव जी के धनुष को तोड़ेंगे और अत्यन्त मनोहर रूप वाली सीता को अपनी पत्नी के रूप में ग्रहण करेंगे। फिर उन्हीं के साथ श्री राम अपने विशाल राज्य का पालन करेंगे। ये तथा और भी बहुत सी बातें वहाँ हमारे सुनने में आयी हैं। सुंदरी! हमने तुम्हें सब कुछ बता दिया। अब हम जाना चाहते हैं, हमें छोड़ दो।

पक्षियों की ये अत्यंत मधुर बातें सुनकर सीता ने उन्हें मन में धारण किया और पुनः उन दोनों से पूछा, ‘राम कहाँ होंगे? वे किसके पुत्र हैं और कैसे वे आकर जानकी को ग्रहण करेंगे? मनुष्यावतार में उनका श्री विग्रह कैसा होगा?’

उनके प्रश्न सुनकर शुकी मन ही मन जान गयी कि ये ही सीता हैं। उन्हें पहचान कर वह सामने आ उनके चरणों पर गिर पड़ी और बोली, श्री रामचन्द्र का मुख कमल की कली के समान सुंदर होगा। नेत्र बड़े बड़े तथा खिले हुए, नासिका ऊँची, पतली और मनोहारिणी होगी। भुजाएँ घुटनों तक, गला शंख के समान होगा। वक्षःस्थल उत्तम व चौड़ा होगा। उसमें श्रीवत्स का चिन्ह होगा। श्री राम ऐसा ही मनोहर रूप धारण करने वाले हैं। मैं उनका क्या वर्णन कर सकती हूँ। जिसके सौ मुख हैं, वह भी उनके गुणों का बखान नहीं कर सकता। फिर हमारे जैसे पक्षी की क्या बिसात है। वे जानकी देवी धन्य हैं जो शीघ्र रघुनाथ जी के साथ हजारों वर्षों तक प्रसन्नतापूर्वक विहार करेंगी। परंतु सुंदरी! तुम कौन हो?

पक्षियों की बातें सुनकर सीता अपने जन्म की चर्चा करती हुई बोलीं, ‘जिसे तुम लोग जानकी कह रहे हो, वह जनक की पुत्री मैं ही हू। श्री राम जब यहाँ आकर मुझे स्वीकार करेंगे, तभी मैं तुम दोनों को छोड़ूँगी। तुम इच्छानुसार खेलते हुए मेरे घर में सुख से रहो।’

यह सुनकर शुकी ने जानकी से कहा, ‘साध्वी! हम वन के पक्षी हैं। हमें तुम्हारे घर में सुख नहीं मिलेगा। मैं गर्भिणी हूँ, अपने स्थान पर जाकर बच्चे पैदा करूँगी। उसके बाद फिर यहाँ आ जाऊँगी।’

उसके ऐसा कहने पर भी सीता ने उसे नहीं छोड़ा। तब उसके पति ने कहा, ‘सीता! मेरी भार्या को छोड़ दो। यह गर्भिणी है। जब यह बच्चों को जन्म दे लेगी, तब इसे लेकर फिर तुम्हारे पास आ जाऊँगा।’ तोते के ऐसा कहने पर जानकी ने कहा, ‘महामते! तुम आराम से जा सकते हो, मगर यह मेरा प्रिय करने वाली है। मैं इसे अपने पास बड़े सुख से रखूँगी।’

जब सीता ने उस शुकी को छोड़ने से मना कर दिया, तब वह पक्षी अत्यंत दुखी हो गया। उसने करुणायुक्त वाणी में कहा, ‘योगी लोग जो बात कहते हैं वह सत्य ही है, किसी से कुछ न कहे, मौन होकर रहे, नहीं तो उन्मत्त प्राणी अपने वचनरूपी दोष के कारण ही बन्धन में पड़ता है। यदि हम इस पर्वत के ऊपर बैठकर वार्तालाप न करते होते तो हमारे लिए यह बन्धन कैसे प्राप्त होता। इसलिए मौन ही रहना चाहिए।’ इतना कहकर पक्षी पुनः बोला, ‘सुन्दरी! मैं अपनी इस भार्या के विना जीवित नहीं रह सकता, इसलिए इसे छोड़ दो। सीता! तुम बहुत अच्छी हो, मेरी प्रार्थना मान लो।’ इस तरह उसने बहुत समझाया, किन्तु सीता ने उसकी पत्नी को नहीं छोड़ा, तब उसकी भार्या ने क्रोध और दुख से व्याकुल होकर जानकी को शाप दिया, ‘जिस प्रकार आप मुझे इस समय अपने पति से अलग कर रही है, वैसे ही आप को स्वयं भी गर्भिणी की अवस्था में श्री राम से अलग होना पड़ेगा।’

यों कहकर पति वियोग के कारण उसके प्राण निकल गये। उसने श्री रामचंद्र जी का स्मरण तथा पुनः पुनः राम नाम का उच्चारण करते हुए प्राण त्याग किया था, इसलिए उसे ले जाने के लिए एक सुंदर विमान आया और वह पक्षिणी उस पर बैठकर भगवान के धाम को चली गई।

भार्या की मृत्यु हो जाने पर पक्षी शोक से आतुर होकर बोला, ‘मैं मनुष्यों से भरी श्री राम की नगरी अयोध्या में जन्म लूँगा तथा मेरे ही वाक्य से इसे पति के वियोग का भारी दुख उठाना पड़ेगा।’

यह कहकर वह चला गया। क्रोध और सीता जी का अपमान करने के कारण उसका धोबी की योनि में जन्म हुआ।

उस धोबी के कथन से ही सीता जी निन्दित हुईं और उन्हें पति से वियुक्त होना पड़ा।धोबी के रूप में उत्पन्न हुए उस तोते का शाप ही सीता का पति से विछोह कराने में कारण हुआ और वे वन में गयीं।

"राष्ट्रहित सर्वोपरि" 💪💪

जय श्री राम 🙏

हर हर महादेव 🔱🙏🚩

बुधवार, 18 फ़रवरी 2026

सांवरिया रिटायरमेंट वानप्रस्थ आश्रम योजना

🌿 सांवरिया रिटायरमेंट वानप्रस्थ आश्रम योजना


🌟 “सुरक्षित वृद्धावस्था – प्राकृतिक जीवन – नियमित आय”

🔶 परियोजना का परिचय

40 जागरूक सदस्य मिलकर 80 बीघा कृषि भूमि खरीदेंगे और उस पर आधुनिक कंटेनर आधारित रिटायरमेंट फार्म विकसित करेंगे।

🌾 भूमि एवं संरचना

  • कुल भूमि – 80 बीघा

  • कुल सदस्य – 40

  • कुल कंटेनर – 80 (20x8 फीट, 2BHK)

  • प्रत्येक सदस्य को:

    • 1 स्वयं उपयोग हेतु

    • 1 किराये हेतु




📍 स्थान – Jodhpur


🌼 योजना की भावना

यह योजना 45+ आयु वर्ग के 40 सदस्यों के लिए बनाई गई है,
जहाँ वे अपने जीवन के वानप्रस्थ चरण को
शांत, सुरक्षित, आध्यात्मिक और आत्मनिर्भर वातावरण में जी सकें।


🏡 डिज़ाइन कॉन्सेप्ट

🌾 बाहरी स्वरूप (Traditional Village Look)

✔ प्राकृतिक मिट्टी रंग की दीवारें
✔ पत्थर और लकड़ी का उपयोग
✔ झरोखा शैली के फ्रंट एलिवेशन
✔ कच्ची पगडंडी और हरियाली
✔ राजस्थानी गाँव जैसा शांत वातावरण

🖥 अंदरूनी स्वरूप (Modern Technology Mix)

✔ मॉड्यूलर 2BHK कंटेनर डिज़ाइन
✔ सोलर पैनल – फ्री बिजली
✔ स्मार्ट लाइटिंग सिस्टम
✔ आधुनिक किचन और बाथरूम
✔ वाई-फाई एवं CCTV सुरक्षा

👉 बाहर से आश्रम जैसा… अंदर से आधुनिक सुविधा वाला घर


🏠 कंटेनर योजना

  • कुल 80 कंटेनर (20x8 ft)

  • प्रत्येक सदस्य को:

    • 1 स्वयं उपयोग हेतु

    • 1 किराये हेतु

      🏠 कंटेनर सुविधाएँ

      ✔ 2BHK कॉम्पैक्ट डिजाइन
      ✔ सोलर पैनल (फ्री बिजली)
      ✔ पानी एवं अंडरग्राउंड ड्रेनेज सिस्टम
      ✔ आधुनिक इंटीरियर
      ✔ प्राकृतिक वेंटिलेशन

       


🛕 आध्यात्मिक केंद्र (मुख्य आकर्षण)

भव्य मंदिर एवं विशाल हॉल

✔ सुंदर सांवरिया जी मंदिर
✔ बड़ा हॉल (भजन संध्या हेतु)
✔ रोजाना शाम को:

  • भजन संध्या

  • सत्संग

✔ भविष्य में उपयोग:

  • शादी-ब्याह

    भागवत कथा 

  • पारिवारिक समारोह

  • मीटिंग / कॉन्फ्रेंस

  • किराये से अतिरिक्त आय

👉 यह आश्रम का हृदय होगा ❤️


🌳 केंद्रीय सुविधाएँ

✔ स्विमिंग पूल
✔ पूल के साथ स्पा एवं रिलैक्सेशन सेंटर
✔ प्राकृतिक जिम (लकड़ी उपकरण)
✔ योग एवं ध्यान क्षेत्र
✔ वॉकिंग ट्रैक
✔ घना वन विकास (Sprinkler Irrigation System के साथ)
✔ 4 कंटेनर – मार्केट / फूड कोर्ट


💧 इंफ्रास्ट्रक्चर

✔ अंडरग्राउंड पानी की पाइपलाइन
✔ ड्रेनेज सिस्टम
✔ वर्षा जल संचयन
✔ सोलर पावर सिस्टम
✔ ग्रीन एनर्जी आधारित जीवन



💰 आय मॉडल

1️⃣ किराये से आय (40 कंटेनर)
2️⃣ मंदिर हॉल किराया
3️⃣ फूड कोर्ट से आय
4️⃣ कार्यक्रम / पार्टी नाइट

  • 40 कंटेनर किराये पर

  • किराया सीधे मालिक को

  • मेंटेनेंस सभी सदस्य मिलकर वहन करेंगे

👉 वृद्धावस्था में नियमित आय + सुरक्षित आवास

मेंटेनेंस सभी सदस्य मिलकर वहन करेंगे।





🌟 योजना के प्रमुख लाभ

✔ वृद्धावस्था में आर्थिक सुरक्षा
✔ आध्यात्मिक शांति
✔ सामुदायिक जीवन
✔ प्राकृतिक वातावरण
✔ आत्मनिर्भर ऊर्जा प्रणाली
✔ भविष्य में संपत्ति मूल्य वृद्धि

 

"राम काज किन्हें बिनु मोहू कहां विश्राम"

श्री शिवाय नमस्तुभ्यम 🙏

🖊️कैलाश चंद्र लढा
संस्थापक 👑 सांवरिया 👑

🌐 www.sanwariyaa.blogspot.com
📰 POLICE PUBLIC PRESS 🗞️ JODHPUR
🔮 🔮🙏

रविवार, 15 फ़रवरी 2026

शिवलिंग पर पैर लगाते एक व्यक्ति की तस्वीर सोशल मिडिया पर क्यों वायरल हो रही है?

 

शिवलिंग पर पैर लगाते एक व्यक्ति की तस्वीर सोशल मिडिया पर क्यों वायरल हो रही है?

जैसे ही खबर आई कि कोर्ट के आदेश पर बनी एक कमेटी की जांच में ज्ञानवापी मस्जिद के वजूखाने में एक बड़ा शिवलिंग मिला है, सोशल मीड़िया पर तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। कई नेताओं ने भी शिवलिंग का मजाक उड़ाया, एक प्रोफेसर ने भी ऐसा ही किया, पुलिस ने भी कई लोगों को इस मामले में जेल भेज दिया।

लेकिन एक ऐसी तस्वीर कई लोगों ने शिवलिंग की शेयर की, जो देखने में बेहद आपत्तिजनक लगती है। जिस भी शिव भक्त ने उसे देखा उसे गुस्सा आ रहा है, लेकिन चूंकि वो तस्वीर एडिट करके नहीं बनाई गई है, बल्कि मूर्ति रूप की भी तस्वीर है, सो लोग समझ नहीं पा रहे कि आखिर वो कौन होगा जिसने ये मूर्ति बनाई होगी। कोई ऐसा कैसे कर सकता है कि शिवलिंग पर पैर लगाते हुए व्यक्ति की मूर्ति बना सके?

सोशल मीडिया खासतौर पर ट्विटर व फेसबुक पर बहुत से लोगों ने इस तस्वीर को शेयर किया है, किसी में इसी मुद्रा में बनी मूर्तियों की फोटो है, तो कहीं किसी चित्रकार ने पेंटिंग की तरह बनाया है। इससे ये तो पता चलता है कि कई जगह कनप्पा की शिव लिंग को पैर लगाते हुए मूर्तियां भी हैं, अगर वाकई में ऐसा है तो आज तक कोई हंगामा क्यों नहीं हुआ? कोई नाराज क्यों नहीं होता? भगवा दल वाले क्यों इस पर ऐतराज नहीं करते?

इसका मतलब साफ है कि उनको पता है कि इसमें कुछ भी विवादित नहीं है।

संत कनप्पा उन 63 नयनार संतों में गिने जाते हैं, जो शिव के उपासक थे, व तीसरी से आठवीं शताब्दी के बीच हुए थे। जबकि अलवार संत विष्णु के उपासक थे। कनप्पा पेशे से शिकारी थे, जो बाद में संत बन गए। उनके भक्त मानते हैं कि वो पिछले जन्म में पांडवों में से एक अर्जुन थे। कनप्पा नयनार के कई नाम चलन में हैं, जैसे थिनप्पन, थिन्नन, धीरा, कन्यन, कन्नन आदि। माता पिता ने उनका नाम थिन्ना रखा था। आंध्र प्रदेश के राजमपेट इलाके में उनका जन्म हुआ था।

उनके पिता बड़े शिकारी थे और शिवभक्त थे, शिव के पुत्र कार्तिकेय को पूजते थे। कनप्पा श्रीकलहस्तीश्वरा मंदिर में वायु लिंग की पूजा करते थे, शिकार के दौरान उन्हें ये मंदिर मिला था। पांचवी सदी में बना इस मंदिर का बाहरी हिस्सा 11वीं सदी में राजेन्द्र चोल ने बनवाया था, बाद में विजय नगर साम्राज्य के राजाओं ने उसका जीर्णोद्धार करवाया।

लेकिन थिन्ना को पता नहीं था कि शिव भक्ति और पूजा के विधि विधान क्या है। किन नियमों का पालन करना है, लेकिन उनकी श्रद्धा अगाध थी। कहा ये तक जाता है कि वह पास की स्वर्णमुखी नदी से मुंह में पानी भरकर लाते थे और उससे शिवलिंग का जलाभिषेक करते थे, चूंकि शिकारी थे, सो जो भी उन्हें मिलता था, एक हिस्सा शिव को अर्पित कर देते थे, यहां तक कि एक बार सुअर का मांस भी।

लेकिन शिव अपने इस भक्त की आस्था को देखकर खुश थे, उनको पता था कि इसे पूजा करनी नहीं आती है, ना मंत्र पता हैं ना किसी तरह के विधि विधान। सैकड़ों सालों से ये कथा कनप्पा के भक्तों में प्रचलित है कि एक दिन महादेव ने उनकी परीक्षा लेने की ठानी और उन्होंने उस मंदिर में उस वक्त भूकंप के झटके दिए, जब मंदिर में बाकी साथियों, भक्तों और पुजारियों के साथ कनप्पा भी मौजूद थे।

जैसे ही भूकंप के झटके आए, लगा कि मानो मंदिर की छत गिरने वाली है, तो डर के मारे सभी भाग गए, भागे नहीं तो बस कनप्पा। उन्होंने ये किया कि अपने शरीर से शिव लिंग को पूरी तरह से ढक लिया ताकि कोई पत्थर अगर गिरे तो शिवलिंग के ऊपर ना गिरे बल्कि उनके ऊपर गिरे। इससे वह पूरी तरह सुरक्षित रहा।

शिवलिंग पर तीन आंखें बनी हुई थीं। जैसे ही भूकम्प के झटके थोड़ा थमे, कनप्पा ने देखा कि शिवलिंग पर बनी एक आंख से रक्त और आंसू एक साथ निकल रहे थे। उनकी समझ में आ गया कि किसी पत्थर से शिवजी की एक आंख घायल हो गई है। आव देखा ना ताव, कनप्पा ने फौरन अपनी एक आंख अपने एक वाण से निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी और उसे निकालकर शिवलिंग की आंख पर लगा दिया, जिससे उसमें से खून निकलना बंद हो गया। लेकिन थोड़ी देर बाद ही शिवलिंग की दूसरी आंख से रक्त और आंसुओं का निकलना शुरू हो गया।

तब कनप्पा ने जैसे ही दूसरी आंख निकालने की प्रक्रिया शुरू की, उनके दिमाग में आया कि जब मैं अपनी दूसरी आंख भी निकाल लूंगा तो बिलकुल अंधा हो जा जाऊंगा, ऐसे में मुझे कैसे दिखेगा कि उस आंख को शिवलिंग में कैसे लगाना है।

ऐसे में उन्हें एक उपाय सूझा, उन्होंने फौरन अपना एक पैर उठाया और पैर का अंगूठा ठीक उस आंख के पास लगा दिया, ताकि अंधा होने के बावजूद वो शिवजी की दूसरी आंख की जगह अपनी आंख लगा सके। उसी वक्त भगवान शिव प्रकट हुए और उससे खुश होकर उसकी आंखें एकदम ठीक कर दीं। यही वो घटना थी, जिसके चलते थिन्ना को नया नाम कनप्पा मिला था। इसी मौके की वो तस्वीर या मूर्तियां हैं, कि कैसे वह एक हाथ में वाण से आंख निकालेंगे, दूसरे हाथ से उसे पकड़ेंगे तो जहां से आंख निकालनी है, उस जगह को कैसे चिन्हित करेंगे, तो पैर का अंगूठा उस मासूम भक्त ने शिवलिंग पर रखा, इस काम के लिए था। लेकिन जितने भी लोग शेयर करे रहे हैं, चाहे वो देवदत्त पटनायक ही क्यों ना हो, किसी को ये नहीं बता रहे कि शिव भगवान ने उनकी भक्ति की परीक्षा ली थी और ये बस एक पल का वाकया था, ना कि रोज कनप्पा ऐसा किया करते थे। लेकिन इससे सच्चाई बाहर आ जाती और उनमें से बहुत से लोग ये चाहते भी नहीं।

"राष्ट्रहित सर्वोपरि" 💪💪

जय श्री राम 🙏

हर हर महादेव 🔱🙏🚩

पढ़िये सेंधा नमक की हकीकत...

 

सेंधा नमक के साथ कैसे गायब कर दिया गया...

आप सोच रहे होंगे की ये सेंधा नमक बनता कैसे है ??

आइये आज हम आपको बताते है कि नमक मुख्यत: कितने प्रकार का होता है। एक होता है समुद्री नमक, दूसरा होता है सेंधा नमक "rock salt" सेंधा नमक बनता नहीं है पहले से ही बना बनाया है।

पूरे उत्तर भारतीय उपमहाद्वीप में खनिज पत्थर के नमक को 'सेंधा नमक' या 'सैन्धव नमक', लाहोरी नमक आदि आदि नाम से जाना जाता है जिसका मतलब है 'सिंध या सिन्धु के इलाक़े से आया हुआ'। वहाँ नमक के बड़े बड़े पहाड़ है सुरंगे है । वहाँ से ये नमक आता है। मोटे मोटे टुकड़ो मे होता है आजकल पीसा हुआ भी आने लगा है यह ह्रदय के लिये उत्तम, दीपन और पाचन मे मदद रूप, त्रिदोष शामक, शीतवीर्य अर्थात ठंडी तासीर वाला, पचने मे हल्का है ।

इससे पाचक रस बढ़ते हैं। अतः आप ये समुद्री नमक के चक्कर से बाहर निकले। काला नमक ,सेंधा नमक प्रयोग करे, क्यूंकि ये प्रकृति का बनाया है,

सेंधा नमक के फ़ायदे:-

सेंधा नमक के उपयोग से रक्तचाप और बहुत ही गंभीर बीमारियों पर नियन्त्रण रहता है क्योंकि ये अम्लीय नहीं ये क्षारीय है (alkaline) क्षारीय चीज जब अमल मे मिलती है तो वो न्यूटल हो जाता है और रक्त अमलता खत्म होते ही शरीर के 48 रोग ठीक हो जाते हैं, ये नमक शरीर मे पूरी तरह से घुलनशील है ।

और सेंधा नमक की शुद्धता के कारण आप एक और बात से पहचान सकते हैं कि उपवास ,व्रत में सब सेंधा नमक ही खाते है। तो आप सोचिए जो समुद्री नमक आपके उपवास को अपवित्र कर सकता है वो आपके शरीर के लिए कैसे लाभकारी हो सकता है ??

सेंधा नमक शरीर में 97 पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है ! इन पोषक तत्वों की कमी ना पूरी होने के कारण ही लकवे (paralysis) का अटैक आने का सबसे बडा जोखिम होता है सेंधा नमक के बारे में आयुर्वेद में बोला गया है कि यह आपको इसलिये खाना चाहिए क्योंकि सेंधा नमक वात, पित्त और कफ को दूर करता है।

यह पाचन में सहायक होता है और साथ ही इसमें पोटैशियम और मैग्नीशियम पाया जाता है जो हृदय के लिए लाभकारी होता है। यही नहीं आयुर्वेदिक औषधियों में जैसे लवण भास्कर, पाचन चूर्ण आदि में भी प्रयोग किया जाता है।

समुद्री नमक के भयंकर नुकसान :-

ये जो समुद्री नमक है आयुर्वेद के अनुसार ये तो अपने आप में ही बहुत खतरनाक है! क्योंकि कंपनियाँ इसमें अतिरिक्त आयोडीन डाल रही है। अब आयोडीन भी दो तरह का होता है एक तो भगवान का बनाया हुआ जो पहले से नमक में होता है ।

दूसरा होता है "industrial iodine" ये बहुत ही खतरनाक है। तो समुद्री नमक जो पहले से ही खतरनाक है उसमे कंपनिया अतिरिक्त industrial iodine डाल को पूरे देश को बेच रही है। जिससे बहुत सी गंभीर बीमरियां हम लोगों को आ रही है । ये नमक मानव द्वारा फ़ैक्टरियों में निर्मित है।

आम तौर से उपयोग मे लाये जाने वाले समुद्री नमक से उच्च रक्तचाप (high BP ) ,डाइबिटीज़, आदि गंभीर बीमारियो का भी कारण बनता है । इसका एक कारण ये है कि ये नमक अम्लीय (acidic) होता है । जिससे रक्त अम्लता बढ़ती है और रक्त अमलता बढ्ने से ये सब 48 रोग आते है । ये नमक पानी कभी पूरी तरह नहीं घुलता हीरे (diamond ) की तरह चमकता रहता है इसी प्रकार शरीर के अंदर जाकर भी नहीं घुलता और अंत इसी प्रकार किडनी से भी नहीं निकल पाता और पथरी का भी कारण बनता है ।

रिफाइण्ड नमक में 98% सोडियम क्लोराइड ही है शरीर इसे विजातीय पदार्थ के रुप में रखता है। यह शरीर में घुलता नही है। इस नमक में आयोडीन को बनाये रखने के लिए Tricalcium Phosphate, Magnesium Carbonate, Sodium Alumino Silicate जैसे रसायन मिलाये जाते हैं जो सीमेंट बनाने में भी इस्तेमाल होते है।

विज्ञान के अनुसार यह रसायन शरीर में रक्त वाहिनियों को कड़ा बनाते हैं, जिससे ब्लाक्स बनने की संभावना और आक्सीजन जाने में परेशानी होती है। जोड़ो का दर्द और गठिया, प्रोस्टेट आदि होती है। आयोडीन नमक से पानी की जरुरत ज्यादा होती है, एक ग्राम नमक अपने से 23 गुना अधिक पानी खींचता है। यह पानी कोशिकाओं के पानी को कम करता है, इसी कारण हमें प्यास ज्यादा लगती है।

आप इस अतिरिक्त आयोडीन युक्त समुद्री नमक खाना छोड़िए और उसकी जगह सेंधा नमक खाइये !! सिर्फ आयोडीन के चक्कर में समुद्री नमक खाना समझदारी नहीं है, क्योंकि जैसा हमने ऊपर बताया आयोडीन हर नमक में होता है सेंधा नमक में भी आयोडीन होता है बस फर्क इतना है इस सेंधा नमक में प्रकृति के द्वारा बनाया आयोडीन होता है इसके इलावा आयोडीन हमें आलू, अरवी के साथ-साथ हरी सब्जियों से भी मिल जाता है।

function disabled

Old Post from Sanwariya