यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 17 मार्च 2011

आपकी राशि के अनुसार इस बार होली इस प्रकार रहेगी।

होली का त्योहार कई माएनों में खास है। इस बार होली 19 मार्च, शनिवार को है। आपकी राशि के अनुसार इस बार होली इस प्रकार रहेगी।


मेष: इस पर्व पर स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। परिवार के वरिष्ठ लोगों से आशीर्वाद मिलेगा। इस पर्व पर धन लाभ के योग बनेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके लिए शुभ रंग- केसरीया 

वृषभ: व्यापार में अच्छा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। होली के पर्व पर परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। मित्रों और परिवारजनोंं के सहयोग से रूके हुए कार्य भी पूरे होंगे। आपके लिए शुभ रंग- स्लेटी

मिथुन: आपके लिए इस वर्ष होली का त्योहार खुशियां लेकर आया है। आपके सोचे हुए कार्यों को नई दिशा मिलेगी। समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें । परिवार के साथ समय बीतेगा। आपके लिए शुभ रंग- हल्का हरा 

कर्क: आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस पर्व को थोड़ा सावधानी से मनाएं। विवाद होने के योग बन रहे हैं। पुराने मित्रों और रिश्तेदारों से मिलने के योग बन रहें है। यह त्योहार आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। आपके लिए शुभ रंग- पिंक 
सिंह: होली पर आपकी राशि में चंद्रमा रहेगा। थोड़ा तनाव बना रहेगा। त्योहार सावधानी से मनाएं। विवाद की स्थिति बन सकती है। वाणी पर संयम रखें और इस पर्व पर उत्साह बनाए रखें। आपके लिए शुभ रंग- लाल 

कन्या: इस साल होली आपके लिए कोई शुभ समाचार लेकर आ रही है। पुराने रूके हुए आपके सभी कार्य पूरे होंगे। परिवार से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर जीवनसाथी से सलाह जरूर लें। आपके लिए शुभ रंग- भूरा 


तुला: इस पर्व पर कुछ मानसिक तनाव रहेगा। बिजनेस में कोई जोखिम भरा निर्णय न लें। पार्टनर से संबंध अच्छे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग बनेंगे। माता पिता के सहयोग से सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। आपके लिए शुभ रंग- ग्रे 

वृश्चिक: इस होली के रंग आपके जीवन में सफलता लेकर आएंगे। पुराने शत्रु मित्रता के लिए आगे आऐंगे। जीवनसाथी से प्रेम बना रहेगा। व्यवसाय में आ रही पुरानी रुकावटें खत्म होंगी। आपके लिए शुभ रंग- सुनहरा 

धनु: इस होली पर आपको भाग्य का साथ मिलेगा। माता-पिता और मित्रों के सहयोग से सभी कार्य पूरे होंगे। मेल-मुलाकात में समय बीतेगा। इस पर्व पर उत्साहपूर्ण वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आपके लिए शुभ रंग- पीला 

मकर: इस वर्ष होली का त्योहार संयमपूर्वक मनाएं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। स्फूर्ति और ताजग़ी का अहसास बना रहेगा। इस साल यह पर्व घर-परिवार वालों के साथ मनाएं। खर्च अधिक होगा। आपके लिए शुभ रंग- काला 
कुंभ: इस वर्ष भी आपका यह त्योहार आनंद पूर्वक बितेगा। इस राशि के अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिलेंगे। परिवार की महिलाओं पर खर्च अधिक होंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें । जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है। आपके लिए शुभ रंग- आसमानी नीला
 मीन: शुभ समाचार मिलेंगे। बाहरी दिखावे पर खर्च बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अपने अधिस्थ लोगों से सहयोग मिलेगा। सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। नए कार्यों की रूपरेखा बनेगी। इस वर्ष आय के साथ व्यय भी बढ़ेंगे। आपके लिए शुभ रंग- नारंगी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी करें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

function disabled

Old Post from Sanwariya