यह ब्लॉग खोजें

मंगलवार, 26 फ़रवरी 2013

इनसे चश्मा नहीं लगेगा, लग गया है तो जल्द ही उतर जाएगा

इनसे चश्मा नहीं लगेगा, लग गया है तो जल्द ही उतर जाएगा 
 
आंखें भगवान का दिया अनमोल तोहफा है। साथ ही आंखें हमारे शरीर का सबसे कोमल और संवेदनशील अंग भी हैं। जिसमें छोटी-सी परेशानी जिंदगी भर की तकलीफ बन सकती है। आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आंखों की सही देखभाल बहुत जरुरी है। आंखों की सही देखरेख व पोषण के अभाव में ही अधिकतर लोगों को चश्मा लगता है और एक बार जिन लोगों को चश्मा लगा होता है उनके नंबर बढ़ जाते हैं या आंखों संबंधी और कई अन्य समस्याएं उन्हें घेर लेती हैं।अगर आपके साथ भी आंखों में पानी आना, जलन होना, आंखे लाल हो जाना या सूजन आना जैसी समस्याएं हो जाती हैं तो अपनी आंखों को स्वस्थ रखने के लिए जरूर आजमाएं नीचे लिखे टिप्स....

- रूई को गुलाबजल में भिगोकर आंखों पर एक घंटा रखने से गर्मी से होने वाले नेत्र रोगों में आराम मिलता है।प्याज का रस आंखों में डालने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। रात को आठ बादाम की गिरी को पानी में डालकर छोड़ दें। सुबह उसे पीस कर पानी मिलाकर पी जाएं।रुई को गर्म दूध में भिगोकर ठंडा कर लें और फिर उसे आंखों पर रखें। आंखों को ठंडक मिलेगी।एक गिलास नींबू पानी रोज पीने से आंखों की ज्योति बढ़ती है।

- आंखों की रोशनी ठीक रखने के लिए विटामिन ए का महत्वपूर्ण योगदान है। गाजर, पपीता, आम, दूध, मक्खन का प्रयोग करें। आंखों की चारों ओर की सफाई रोगन बादाम या क्रीम से करें। हल्के हाथ से मालिश करें। रात को सोने से पूर्व करें और सोने से पूर्व क्रीम पोछ दें। आंखों का मेकअप काजल साबुन पानी से चेहरा धोकर तौलिया से रगड़ कर छुड़ाने का प्रयास न करें। इससे त्वचा पर झुर्रियां पड़ने लगती हैं।

- सुबह उठते ही मुंह में पानी भर कर मुंह फुलाकर शीतल जल से आंखों पर छीटे मारना चाहिए। इससे आंखों की ज्योति बढ़ती है और आंखों की बीमारी दूर होती है।रात को मिट्टी के बर्तन में दो चम्मच त्रिफला एक गिलास पानी में भिगो दें। सुबह छानकर उस पानी से आंखे धोने से आंखे स्वस्थ रहती हैं ।

- सूखे नारियल की गिरी और 60 ग्राम शक्कर मिलकर प्रतिदिन एक सप्ताह तक खाने से आंखों के सामान्य रोगों में लाभ होता है। गन्ना व केला खाना आंखों के लिए हितकारी है। मसूर की दाल घी में छौंक लगाकर खाने से भी आंखों को शक्ति मिलती है।

- 1 गिलास ताजे और साफ पानी में नींबू का 5-6 बूँद रस टपका दो और इस पानी को साफ कपड़े से छान लो। इससे दिन में 1 बार आँखों को धोना चाहिए। धोने के बाद ठंडे पानी की पट्टी आँखों पर रखकर 5-10 मिनट लेटना चाहिए। इस प्रयोग से नेत्रज्योति बढ़ती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी करें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

function disabled

Old Post from Sanwariya