यह ब्लॉग खोजें

शुक्रवार, 31 अगस्त 2018

आज का पंचांग 31 AUGUST 2018

.                 ।। 🕉 ।।
    🚩🌞 *सुप्रभातम्* 🌞🚩
📜««« *आज का पंचांग* »»»📜
कलियुगाब्द........................5120
विक्रम संवत्.......................2075
शक संवत्..........................1940
मास................................भाद्रपद
पक्ष....................................कृष्ण
तिथी.................................पंचमी
रात्रि 10.08 पर्यंत पश्चात षष्ठी
रवि.............................दक्षिणायन
सूर्योदय..................06.09.33 पर
सूर्यास्त...................06.45.57 पर
सूर्य राशि..............................सिंह
चन्द्र राशि..............................मेष
नक्षत्र...............................अश्विनी
रात्रि 08.42 पर्यंत पश्चात भरणी
योग....................................वृद्धि
संध्या 07.25 पर्यंत पश्चात ध्रुव
करण................................कौलव
प्रातः 10.12 पर्यंत पश्चात तैतिल
ऋतु....................................वर्षा
दिन................................शुक्रवार

🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार* :-
31 अगस्त सन 2018 ईस्वी ।

☸ शुभ अंक......................4
🔯 शुभ रंग...............आसमानी

👁‍🗨 *राहुकाल* :-
प्रात: 10.53 से 12.26 तक ।

🚦 *दिशाशूल* :-
पश्चिमदिशा - यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें।

✡ *चौघडिया* :-
प्रात: 07.45 से 09.18 तक लाभ
प्रात: 09.18 से 10.52 तक अमृत
दोप. 12.26 से 01.59 तक शुभ
सायं 05.07 से 06.40 तक चंचल
रात्रि 09.33 से 10.59 तक लाभ ।

📿 *आज का मंत्र* :-
।। ॐ सनकादयः नमः ।।

📢 *संस्कृत सुभाषितानि* --
धॄति: क्षमा दमोऽस्तेयं शौचमिन्द्रियनिग्रह:।
धीर्विद्या सत्यमक्रोधो दशकं धर्मलक्षणम्॥
अर्थात :-
धर्म के दस लक्षण हैं - धैर्य, क्षमा, आत्म-नियंत्रण, चोरी न करना, पवित्रता, इन्द्रिय-संयम, बुद्धि, विद्या, सत्य और क्रोध न करना॥   

🍃 *आरोग्यं सलाह* :-
*अजवाइन की पत्ती के फायदे -*

*2. उर्जा को बढ़ाए -*
ओरिगैनो या आजवाइन की पत्तियां उर्जा को बढ़ाने काम करता है। यह मेटाबॉलिज्म या चयापचय की कार्यक्षमता में सुधार करने में मदद करता है तथा शरीर हर समय कायाकल्प और उत्साहित रहता है। यह ब्लड सर्कुलेशन में वृद्धि, आयरन जैसे खनिजों की उपस्थिति के कारण, हमारे शरीर की कोशिकाओं और मांसपेशियों को ऑक्सीजन करने में मदद करता है, जो ऊर्जा को बढ़ावा देता है और हमें शक्ति देता है।

*4. डायबिटीज को करे नियंत्रित -*
आजवाइन की पत्तियां टाइप-1 डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद के लिए भी जाना जाता है। डायबिटीज के विकास को रोकने में आजवाइन की पत्तियों की बड़ी सफलता के कारण, यह भविष्य में मधुमेह के उपचार में स्थिरता ला सकता है।

⚜ *आज का राशिफल* :-

🐏 *राशि फलादेश मेष* :-
रोजगार मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। विवाद न करें। नौकरी करने वालों को ऐच्छिक स्थानांतरण एवं पदोन्नति मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।

🐂 *राशि फलादेश वृष* :-
फालतू खर्च होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। नवीन मुलाकातों से लाभ होगा। आमदनी बढ़ेगी। रुका धन मिलने से निवेश में वृद्धि होने के योग हैं। उदर संबंधी विकार हो सकते हैं।

👫 *राशि फलादेश मिथुन* :-
विवाद से क्लेश होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। आपसी मतभेद, मनमुटाव बढ़ेगा। किसी से मदद की उम्मीद नहीं रहेगी। आर्थिक समस्या बनी रहेगी। व्यसनाधीनता से बचें। व्यापार, रोजगार मध्यम रहेगा।

🦀 *राशि फलादेश कर्क* :-
घर-बाहर तनाव रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। जल्दबाजी न करें। नई योजना बनेगी। नए अनुबंध होंगे। किसी मामले में कटु अनुभव मिल सकते हैं। सरकारी, कानूनी विवाद सुलझेंगे। जोखिम, लोभ, लालच से बचें। नया काम, व्यवसाय आदि की बात बनेगी।

🦁 *राशि फलादेश सिंह* :-
धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। कानूनी बाधा दूर होकर लाभ होगा। पूंजी निवेश बढ़ेगा। पहले किए गए कार्यों का लाभदायी फल आज मिल सकेगा। संतान के कामों से खुशी होगी। व्यापार-व्यवसाय में तरक्की होगी।

👱🏻‍♀ *राशि फलादेश कन्या* :-
चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। परिवार की स्थिति अच्छी रहेगी। रचनात्मक काम करेंगे। कर्मचारियों पर निगाह रखें। परिवार की समस्या का उचित समाधान होगा।

⚖ *राशि फलादेश तुला* :-
शारीरिक कष्‍ट से बाधा संभव है। भागदौड़ रहेगी। घर-परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। कार्यकुशलता सहयोग से लाभान्वित होंगे। काम में मन लगेगा। स्वयं का सोच अनुकूल रहेगा। रिश्तेदारों से संबंधों की मर्यादा बनाए रखें।

🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक* :-
चोट व रोग से बाधा संभव है। बेचैनी रहेगी। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। रोजगार मिलेगा। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। सोचे कामों में मनचाही सफलता मिलेगी। व्यापारिक निर्णय समय पर लेना होंगे। पुरानी बीमारी उभर सकती है।

🏹 *राशि फलादेश धनु* :-
पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। नए कार्यों, योजनाओं की चर्चा होगी। लाभदायी समाचार आएंगे। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। साहस, पराक्रम बढ़ेगा। विश्वासप्रद माहौल रहेगा।

🐊 *राशि फलादेश मकर* :-
पुराना रोग उभर सकता है। भागदौड़ रहेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है। धैर्य रखें। अस्वस्थता बनी रहेगी। खुद के प्रयत्नों से ही जनप्रियता एवं सम्मान मिलेगा। रोजगार के क्षेत्र में संभावनाएं बढ़ेंगी। स्थायी संपत्ति संबंधी खटपट हो सकती है।

🏺 *राशि फलादेश कुंभ* :-
प्रयास सफल रहेंगे। प्रशंसा प्राप्त होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। लाभ होगा। व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्य क्षेत्र में नई योजनाओं से लाभ होगा। लगन, मेहनत का उचित फल मिल सकेगा। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। विवाद सुलझेंगे।

🐋 *राशि फलादेश मीन* :-
पुराने संगी-साथियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। परिश्रम का पूरा परिणाम मिलेगा। अच्छी व सुखद स्थितियाँ निर्मित होंगी। विरोधी आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। व्यावसायिक सफलता से मनोबल बढ़ेगा।

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो |

।। 🐚 *शुभम भवतु* 🐚 ।।

🇮🇳🇮🇳 *भारत माता की जय* 🚩🚩

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी करें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

function disabled

Old Post from Sanwariya