यह ब्लॉग खोजें

मंगलवार, 19 अक्तूबर 2021

गौमाता राष्ट्रमाता महा जनांदोलन - गौहत्या मुक्त भारत बनाने का ब्रह्मसूत्र -7 नवंबर 2021, चलो दिल्ली

*🚩गौमाता राष्ट्रमाता महा जनांदोलन - गौहत्या मुक्त भारत बनाने का ब्रह्मसूत्र🚩* - 7 नवंबर 2021, चलो दिल्ली ✊

7 नवंबर 1966 का वो दिन जब धर्मसम्राट पूज्य करपात्री जी महाराज के नेतृत्व में हुये गौरक्षा आंदोलन में हजारो गौभक्त साधु-संत गौमाता की प्रतिष्ठा हेतु गौरक्षा पर बलिदान हुये थे उसके 55 वर्ष बाद उन महान आत्माओ को सच्ची श्रद्धांजलि देने हेतु #गौमाता_राष्ट्रमाता घोषित कर गोवंश हत्या मुक्त भारत के ब्रह्मसंकल्प को पूर्ण करने देश के सच्चे धर्मनिष्ठ सनातनियो, गौभक्तो एवं राष्ट्रभक्तो को आमंत्रित करते है... 🔥🔥


पूज्य धर्मसम्राट करपात्री जी ने जो स्वप्न, संकल्प, और पुरुषार्थ गौमाता की प्रतिष्ठा के लिये किया था उसी कार्य को करने देश के पूज्य शंकराचार्यों, अखाड़ो, महात्माओ, पीठो, आचार्यो, कथावाचकों , धर्मधुरंधरो को हृदय की गहराइयों से तथा दंडवत पूर्ण, मुक्त विनयपूर्ण आमंत्रण एवं प्रार्थन- निवेदन करते हैं। विश्व मे गौकथा से लेकर गौक्रांति को सुनामी बनाने वाले गौ गंगा कृपाकांक्षी पूज्य गोपाल मणि जी महाराज जी की अपील पर देशभर से करोड़ो सनातनियो को जाग्रत किया गया है तथा विगत 13 वर्षों से गौमाता को राष्ट्रमाता बनाने हेतु महायुद्ध कर रहे हैं। 
आइये हम सब मिलकर इस पुनीत कार्य मे लगे तथा विश्वमाता गाय को पहले अपने देश मे माता का संवैधानिक सम्मान दिलायें क्योंकि यदि गाय पशु है तो कौन उसे बचा पा रहा है किन्तु यदि गाय राष्ट्रमाता हो तो कौन माई का लाल उसे काट सकता है...जब बात धर्म की हो तो पार्टियों और अपने स्वार्थों को छोड़ हमे बस धर्म की ओर, गौमाता की ओर खड़ा होना चाहिये क्योंकि देश मे प्रति दिवस हजारो गोवंश जब कटता है तो भगवान राम मंदिर में प्रतिमा के रूप में तो रहेंगे किन्तु उनमे प्राण नही आ सकेंगे...जय श्री राम और हरे कृष्ण करने से पूर्व एक बार विशुद्ध रूप से गौमाता की दुर्गति और उनकी पीड़ा को समाप्त करने गौमाता को राष्ट्रमाता का संवैधानिक सम्मान दिलाकर अपना कर्तव्य निभायें क्योंकि मरने के बाद गौमाता ही वैतरणी पार कराती है , धर्म ही साथ जाता है वहां को नेता और पार्टी काम नही आती.. अब प्रतीक्षा और नही की जा सकती क्योंकि सनातन धर्म का मूल गौमाता है, जड़ गौमाता है बांकी मंदिर, मठ आदि तो इसकी शाखाएं हैं। 
इस पम्पलेट को हर सनातनी/आर्य भारतीय तक पहुंचाये , शेयर करें क्योंकि जो गौ-धर्म की बात को सब तक नही पहुँचता वो धर्मद्रोह करता है, गौद्रोह करता है। 🙏🚩🙏🚩

✊ एक देश एक संकल्प - #गौमाता_राष्ट्रमाता ✊
 ✍️ - 
( गौ प्रचारक)
#7_नवंबर_चलो_दिल्ली #गौरक्षा #राष्ट्रमाता #माता #delhi #hinduism #HinduRashtra #hindu

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी करें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

function disabled

Old Post from Sanwariya