यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 29 जून 2023

अच्छा लगता है जब भारतीय प्रधानमंत्री की तस्वीरों

 अच्छा लगता है...
🙏🙏🙏🙏





अच्छा लगता है जब देश के प्रधानमंत्री अमेरिका जाते हैं और न्यूयार्क के आसमान के हेलिकॉप्टर से उनकी तस्वीर वाला ध्वज घण्टों लहराया और घुमाया जाता है।
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
अच्छा लगता है जब भारतीय प्रधानमंत्री की तस्वीरों और उनके लिए लिखे गए संदेशों से न्यूयार्क का टाइम्स स्क्वायर पट जाता है।
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
अच्छा लगता है जब अमेरिकी संसद के सारे सदस्य भारतीय प्रधानमंत्री को ऑटोग्राफ लेने और सेल्फी खिंचाने के लिए देर तक घेरे रहते हैं, और हाथ मिलाने के लिए लाइन में लगते हैं। अमेरिकी संसद में मोदी-मोदी के नारे मोदी से अधिक भारत और भारतीयों के लिए गर्व का विषय है। अमेरिकी सांसदों के बीच से "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के नारों का उठना कितना आनन्ददायक है, यह किसी राजनैतिक व्यक्ति से अधिक भारत का आम नागरिक समझता है।
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
अच्छा लगता है, जब हमेशा भारत के विरुद्ध जहर उगलने वाली अमेरिकी मीडिया मोदी के आगे नतमस्तक दिखती है, और हर अखबार के मुख्य पृष्ठ पर केवल मोदी ही मोदी छा जाते हैं। तालिबानी मानसिकता के कुछ सदस्यों द्वारा साम्प्रदायिक भावना तहत बहिस्कार की नौटंकी का उत्तर अमरीकी सांसद ही देते हैं, और पूरे भाषण के बीच चौदह बार खड़े होकर तालियां बजाते हैं। स्टैंडिंग ओवेशन... अच्छा लगता है।
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
और सबसे ज्यादा अच्छा तब लगता है जब भारत के प्रधानमंत्री अमेरिका के सांसदों से कहते हैं कि हमारे यहाँ लगभग दो हजार पार्टियां हैं, देश के अलग अलग राज्यों में लगभग 20 दल शासन चला रहे हैं, फिर भी हम एक हैं। भारत संसार का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। भारत के प्रधान का विश्व के समक्ष यही भाषा, यही भाव होना चाहिये।
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
अमेरिका में कितने समझौते हुए, कितनी कम्पनियों ने यहां निवेश करने की योजना बनाई, कितना धन आया, यह अर्थशास्त्रियों का विषय है। और भारत-अमेरिका के सुदृढ होते सम्बन्धों के क्या दूरगामी परिणाम होंगे यह कूटनीतिज्ञ जानें। पर अमेरिका से वापस लौट रहे मोदी को उपहार की तरह भारत से चोरी हुई सौ कलाकृतियों को लौटाते अमेरिका का मित्रभाव अच्छा लगा। एक सामान्य नागरिक के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण बात है।
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
प्रधानमंत्री के रूप में अमेरिकी संसद को दो बार सम्बोधित करने वाले मोदी जी पहले भारतीय हैं। उनकी इस व्यक्तिगत उपलब्धि को भी मैं भारत की उपलब्धि मानता हूँ कि अमेरिका ने आठ वर्षों में दो बार भारतीय प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया है। यह राजकीय यात्रा भी थी, अर्थात अमेरिका की विशेष यात्रा, जिसका समूचा खर्च अमेरिकी राष्ट्रपति उठाते हैं। मोदीजी भारत के केवल दूसरे प्रधानमंत्री हैं जिन्हें अमेरिका ने राजकीय यात्रा पर बुलाया है। यही नहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने कार्यकाल में केवल तीन देशों के प्रमुख को राजकीय अतिथि बना कर बुलाया है, उनमें से एक भारतीय प्रधानमंत्री हैं। अमेरिका समझ रहा है भारत की शक्ति को...
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
अच्छा लगता है देश के प्रधान को चमकते हुए देखना! क्योंकि यह किसी व्यक्ति की चमक नहीं, इस राष्ट्र की चमक है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी करें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

function disabled

Old Post from Sanwariya