मान गए भाई आदित्य धर ! धुरंधर और
धुरंधर 2 की इतनी जबरदस्त प्लानिंग कि
चार महीने से हिन्दुस्तानी जहन में और कोई
फिल्म घुस ही नहीं रही । सनी देओल की
बॉर्डर 2 आई और सिनेमाघरों से उतर भी
गई । अच्छी फिल्म थी , लेकिन खास बात
यह कि धुरंधर नेटफ्लिक्स पर घर घर देख
जाने के बावजूद सिनेमाघरों में आज भी
धड़ल्ले से चल रही है ।
इसी दौरान कश्मीरी पंडित आदित्य धर ने
धुरंधर 2 का टीजर जारी कर एक आग
जलाए रखी है । जाहिर है कि पूर्व घोषित
रिलीज तिथि 19 मार्च तक फिल्म के प्रति
क्रेज बनाए रखने के लिए सोशल मीडिया
का भारी इस्तेमाल किया जा रहा है । जैसा
कि कल ही बताया गया कि धुरंधर का लिंक
आदित्य धर की ही ब्लॉक बस्टर फिल्म उरी
से जोड़ते हुए धुरंधर में विकी कौशल को भी
लाया गया है । कहा जा रहा है कि दिसंबर में
आई फिल्म धुरंधर तो एक ट्रेलर थी , फिल्म
का असली मजा तो धुरंधर 2 में आएगा ?
वाह रे कश्मीरी पंडित आदित्य धर ! तुम्हारी
क्रिएटिव खोपड़ी का भी जवाब नहीं । धुरंधर
से 1000 करोड़ और अब्रॉड जोड़कर कुल
1400 करोड़ कमा चुके धर धुरंधर 2 से
कितना कमाएंगे , कहना मुश्किल है । चूंकि
धुरंधर 2 की रिलीज डेट धुरंधर आने के
साथ ही घोषित कर दी गई थी अतः अनेक
बड़े निर्माता उसके आसपास अपनी फिल्म
रिलीज नहीं कर रहे हैं । धुरंधर ने दिखा
दिया कि देश क्या है , देशभक्ति क्या है और
राष्ट्रवाद क्या है ।
कुछ समय से जब से कश्मीर फाइल्स , उरी ,
केरला स्टोरीज , बंगाल फाइल्स , इमरजेंसी ,
आर्टिकल 370 जैसी फिल्में आई समझो
गदर ही मच गया । केंद्र में एक दशक पूर्व
नई सरकार बनने के बाद हिन्दुत्व और
राष्ट्रवाद ने जो ऊंची उड़ान भरी वह वाया
बॉर्डर 2 अब धुरंधर 2 पर जाकर ही थमने
वाली है । कमाल की बात है कि पाकिस्तान
में करांची के ल्यारी कस्बे से उड़ने वाली
दुश्मन विरोधी आग अक्षय खन्ना , रणवीर
सिंह , संजय दत्त , सारा अर्जुन , राकेश बेदी ,
अर्जुन रामपाल आदि के कंधों से फैलते हुए
गर्म हवा बनकर बर्फीले मौसम में भी छाई
हुई है ।
धुरंधर 2 आने का ख़ौफ़ इस कदर जिंदा है
कि धुरंधर से भौचक्का पाकिस्तान टकटकी
लगाए भारत की ओर देख रहा है । धुरंधर 2
की रिलीज डेट के पास अब कोई भी फिल्म
रिलीज नहीं होगी । एक फिल्म का इतना
ख़ौफ़ पहले कभी नहीं देखा । भारतीय
सिनेमा यदि हॉलीवुड को मात देती फिल्में
बना रहा है तो यह सुखद है । टीवी और
ओटीटी के जमाने में धुरंधर ने दर्शकों को
कतारबद्ध होकर सिनेमाघरों की ओर खींचा ,
दुनिया में सर्वाधिक फिल्में बनाने वाले भारत
के लिए यह गौरव का विषय है ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी करें