यह ब्लॉग खोजें

मंगलवार, 24 मार्च 2026

जितने भी आतंकी हमले भारत पर हुए ..भारत ने ओपनली बदला जरूर लिया है फिर चाहे वो बालाकोट हो या ऑपरेशन सिंदूर,

 

जितने भी आतंकी हमले भारत पर हुए ..भारत ने ओपनली बदला जरूर लिया है फिर चाहे वो बालाकोट हो या ऑपरेशन सिंदूर,

लेकिन बात अगर इंटेलिजेंस की करें तो उनकी दुनिया में इसको बदला लेना नहीं कहते, बदला तो वो होता है जो चोरी छिपे लिया जाता है..

फ़रवरी २०२२ की घटना है,

कराची में ज़ाहिद अखुंड नाम का एक आदमी रहता था जिसकी उमर लगभग ५० साल के क़रीब होगी।

कराची के पूर्वी हिस्से के अख़्तर कॉलोनी में उसकी एक फर्नीचर की दुकान थी।

लेकिन रहता वो पाकिस्तान के पॉश इलाके क्लिफ़्टन में जहाँ आर्मी वाले रहते हैं।

एक दिन हसन रज़ा नाम का कोई बड़ा कस्टमर उससे मिलने वाला था, उसने कहीं बड़ा घर खरीदा था तो उसे फर्नीचर चाहिए था।

उस दिन ज़ाहिद को दुकान नहीं जाना था लेकिन कस्टमर बड़ा कैश लेकर आ रहा था तो जाना पड़ा..

अब जाहिद अपनी होंडा सिटी में बैठकर जैसे ही घर से निकला , दो लोग बाइक से उसका पीछा करने लगे और उसे बिल्कुल अंदाज़ा नहीं था कि कोई उसका पीछा कर रहा है।

इवन वे सिर्फ पीछा ही नहीं कर रहे थे बल्कि ये तक सुनिश्चित कर रहे थे कि ज़ाहिद उस रूट पर ही जाए।

जैसे ही वो दुकान के पास पहुँचा, बाइक उसके सामने आकर रुकी। दो लोग बाइक से उतरे, उन्होंने अपने मुँह पर कपड़ा बाँध रखा था,

ज़ाहिद को लगा कि शायद उन्हें रास्ता पूछना है, तो वो बोला, क्या है ?

बाइक चलाने वाले ने पूछा,

ज़हूर इब्राहिम मिस्त्री?

ज़ाहिद ने कहा, समझ नहीं आ रहा क्या कह रहे हो,

बाइक वाला फिर बोला,

ज़हूर इब्राहिम मिस्त्री ना ?

और बाइकमैन ने गन निकाली उसकी छाती पर पहला फायर कर दिया,

गोली चली, तो आवाज़ सुनकर आसपास के लोग भी आ गए,

तभी हमलावर ने दूसरी गोली मारी और बोला

ये वाली रुपिन कत्याल की तरफ़ से..

और इसके बाद दो और फायर किए और जिधर से आए उधर ही हवा की तरह चले गए..

बाद में वो कराची के चोर बाजार पहुंचे, वहाँ जाकर बाइक के पुर्जे पुर्जे अलग कर दिए कि लो अब ढूँढ लो बाइक और फिर गायब हो गए।

और ये वही जहूर मिस्त्री था जो १९९९ में IC-814 के प्लेन हाईजैकिंग में शामिल था, और ज़हूर ने ही प्लेन के यात्री रुपिन कात्याल की बेरहमी से गला काट कर हत्या कर दी थी..

और धुरंधर में कहता है कि

"हिंदू एक डरपोक कौम है, पड़ोस में ही रहते हैं हम, गूदेभर का ज़ोर लगा लो और बिगाड़ लो जो बिगाड़ सकते हो।

अपनी मौत को सामने देखकर समझ आ गया होगा कि हिंदू डरपोक कौम नहीं है और ज़्यादा ज़ोर लगाने की जरूरत नहीं है, दो बाइकमैन ही काम कर सकते हैं।

धुरंधर रिवेंज की यह स्टोरी सबसे इंटरेस्टिंग है

क्योंकि

२२,२३ साल बाद जब कोई अपनी जिंदगी में खुश है, इतना कुछ हो गया था, लेकिन अब उसके पास पॉश एरिया में ख़ुद अपार्टमेंट है, अपने देश में है..

और तो और उसके लिंक जैश-ए- जैसे आतंकी संगठन के साथ है,

उसके बाद भी कोई घर में घुसकर मार देगा ..ऐसा तो उसने सपने में भी नहीं सोचा होगा..

वैसे इस पूरी घटना को लेकर कभी कोई आधिकारिक बयान नहीं है,

लेकिन जिस तरीके से ये ऑपरेशन किया गया , ट्रैकिंग, पहचान कन्फर्म करना और फिर सटीक हमला

उसे देखकर इसे एक टारगेटेड किलिंग माना जाता है।

#dhurandhar #bollywood #ranveersingh


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी करें

function disabled

Old Post from Sanwariya