यह ब्लॉग खोजें

रविवार, 20 दिसंबर 2015

पतली आइब्रो वाले अपनाएं ये घरेलू नुस्खे



आइब्रो को निखारे घरेलू अंदाज

चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में आइब्रो का महत्वपूर्ण योगदान होता है। आइब्रो अव्यवस्थित या बहुत ज्यादा मोटी या पतली होने पर चेहरा विचित्र लगने लगता है। यदि आपकी आइब्रो भी पतली हैं और आप इनसे छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको पार्लर जाने या कोई महंगी सर्जरी कराने की जरूरत नहीं, क्योंकि कुछ सस्ते घरेलू नुस्खों की मदद से इन्हें ठीक किया जा सकता है।

जैतून का तेल

जैतून का तेल असाधारण प्राकृतिक पौष्टिक उत्पाद है। नियमित रूप से अपने आइब्रो पर जैतून के तेल की मालिश करने से वे मोटी और सुंदर बनती हैं।

दूध

दूध या इससे बने उत्‍पादों में विटामिन और प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होता है। अपनी आइब्रो पर उसके आस पास की जगहों पर रात को सोने से पहले रूई को दूध में भिगो कर लगाने से उन्हें प्रोटीन और विटामिन मिलता है और वे सुंदर बनती हैं।

कैस्टर ऑयल

आइब्रो पर नियमित रूप से कैस्टर ऑयल लगाने से आइब्रो की मोटाई बढ़ती है और वे सुंदर बनती हैं। कैस्टर ऑयल आइब्रो ठीक करने का एक सस्ता व प्रभावी घरेलू उपाय है।

पेट्रोलियम जेली

वैसलीन लगाने से अपकी आइब्रो कंडीशंड और नम बनती हैं। पेट्रोलियम जेली से आपकी आइब्रो के बाल सीधे और मजबूत बनते हैं। आप दिन में दो-तीन बार आइब्रो में वैसलीन लगाकर इन्हें मोटा और संदर बना सकते हैं।

मेथी

नहाने से पहले या रात को सोने से पूर्व मेथी को पीस कर अपनी आई ब्रो पर लगाएं। आप इसका पेस्ट बनाकर बादम के तेल मं मिलाकर भी लगा सकते/सकती हैं। इसे लगाने से आपकी आइब्रो की त्‍वचा को नमी मिलेगी।

नारियल तेल

नारियल का शुद्ध तेल बालों के लिए लाभदायक होता है। इसे लगाने से आइब्रो मोटी होती हैं। इससे न सिर्फ आइब्रो के बाल तेजी से बढ़ते हैं बल्कि उनकी शेप भी बेहतर बनती है।

प्याज का रस

प्याज में सल्फर प्रचुर मात्रा में होता है। जो ब्लड सर्कुलेशन को बेहत बनाता है। प्याज का रस आइब्रो पर लगाने से उनके बालों को तेजी से बढ़ने में मदद मिलती है। नियमित रूप से प्याज का रस आइब्रो पर लगाने पर जल्द ही मोटी आइब्रो प्राप्त होती हैं।

एलोवेरा

एलोवेरा आइब्रो ही नहीं शरीर की तकरीबन हर समस्या के लिए लाभदायक होता है। इसकी ताजी पत्‍तियों को छील कर उसके अंदर के गूदे को अपनी आई ब्रो पर लगाने से आई ब्रो की ग्रोथ अच्छी होती है।

अंडे की जर्दी

रूई के फोहे से अंडे की जर्दी को आइब्रो पर लगाने से आइब्रो के बाले तेजी से बढ़ते हैं और उनकी शेप भी अच्छी होती है। अंडा में प्रोटीन काफी मात्रा में होती है जो बालों को बढ़ने में मदद करता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी करें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

function disabled

Old Post from Sanwariya