यह ब्लॉग खोजें

मंगलवार, 7 अगस्त 2018

आज का पंचांग 6 August 2018

.                 ।। 🕉 ।।
   🚩 🌞 *सुप्रभातम्* 🌞 🚩
📜««« *आज का पंचांग* »»»📜
कलियुगाब्द........................5120
विक्रम संवत्.......................2075
शक संवत्..........................1940
मास.................................श्रावण
पक्ष...................................कृष्ण
तिथी.................................नवमी
प्रातः 09.52 पर्यंत पश्चात दशमी
रवि.............................दक्षिणायन
सूर्योदय..................06.00.22 पर
सूर्यास्त...................07.05.18 पर
सूर्य राशि..............................कर्क
चन्द्र राशि............................वृषभ
नक्षत्र..............................कृत्तिका
दोप 02.01 पर्यंत पश्चात रोहिणी
योग....................................वृद्धि
प्रातः 09.05 पर्यंत पश्चात ध्रुव
करण..................................गरज
प्रातः 09.52 पर्यन्त पश्चात वणिज
ऋतु.....................................वर्षा
दिन................................सोमवार

🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार* :-
06 अगस्त सन 2018 ईस्वी ।

👁‍🗨 *राहुकाल* :-
प्रात: 07.40 से 09.18 तक ।

🚦 *दिशाशूल* :-
पूर्व दिशा- यदि आवश्यक हो तो दर्पण देखकर यात्रा प्रारंभ करें।

☸ शुभ अंक..............4
🔯 शुभ रंग.............लाल

✡ *चौघडिया* :-
प्रात: 06.02 से 07.40 तक अमृत
प्रात: 09.17 से 10.54 तक शुभ
दोप. 02.08 से 03.46 तक चंचल
अप. 03.46 से 05.26 तक लाभ
सायं 05.23 से 07.00 तक अमृत
सायं 07.00 से 08.23 तक चंचल ।

📿 *आज का मंत्र* :-
|| ॐ महावीर्याय नमः ||

 *संस्कृत सुभाषितानि* :-
न ही कश्चित् विजानाति किं कस्य श्वो भविष्यति।
अतः श्वः करणीयानि कुर्यादद्यैव बुद्धिमान्॥
अर्थात :
कल क्या होगा यह कोई नहीं जानता है इसलिए कल के करने योग्य कार्य को आज कर लेने वाला ही बुद्धिमान है ॥

🍃 *आरोग्यं* :-
*बुढ़ापा रोकने की औषधि -*

*1. हल्दी -*
एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर हल्दी एक असाधारण जड़ी बूटी है। इसमें मौजूद करक्यूमिन एक एंटी-एजिंग के रूप में काम करता है। अर्थात यह बुढ़ापा रोकने की औषधि है। इसका व्यापक रूप से भारत के कई हिस्सों में घावों के इलाज के लिए उपयोग किया जाता है। हल्दी त्वचा के लिए सबसे अच्छी एंटी एंजिंग जड़ी बूटियों में से एक है क्योंकि यह त्वचा की देखभाल के लिए विशेषज्ञों की पसंदीदा पसंद भी बन गई है। यह जड़ी बूटी विभिन्न त्वचा के रोगों को कम कर सकता है। यह त्वचा के ऊतकों के कारण होने वाले नुकसान को कम करता है और उम्र बढ़ने के शुरुआती संकेतों को रोकता है।

*2. गोटू कोला -*
भारत के आयुर्वेद चिकित्सा में प्राचीन काल से ही कई बूटियों का उपयोग चिकित्सकीय प्रयोजनों में किया जाता है। गोटू कोला एक औषधीय जड़ी बूटी है जो भारत, दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया और चीन जैसे देशों में पाया जाता है। इन देशों में, गोटू कोला को पारंपरिक रूप से एंटी-एजिंग गुणों के लिए उपयोग किया जाता है। यह कोशिकाओं को पुन: उत्पन्न करने में मदद करता है और स्वस्थ त्वचा को भी सुनिश्चित करता है। इस अद्भुत जड़ी बूटी ने कई मामलों में शरीर पर एंटी-स्ट्रेस अर्थात तनाव के खिलाफ प्रभाव को भी प्रदर्शित करता है। इसके अलावा उम्र बढ़ने के साथ मानसिक कमजोरी को दूर करने के लिए यह एक प्रभावी टॉनिक है।

⚜ *आज का राशिफल* :-

🐏 *राशि फलादेश मेष* :-
ईष्ट मित्रों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। चिंता रहेगी। संतान की प्रगति संभव है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। भूमि व संपत्ति संबंधी कार्य होंगे। पूर्व कर्म फलीभूत होंगे। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें।

🐂 *राशि फलादेश वृष* :-
बेरोजगारी दूर होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। प्रसन्नता रहेगी। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। व्यापार में इच्छित लाभ होगा। सत्कार्य में रुचि बढ़ेगी। प्रियजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

👫 *राशि फलादेश मिथुन* :-
अप्रत्य‍ाशित खर्च होंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य कमजोर होगा। व्यावसायिक चिंताएं दूर होंगी। प्रयास में आलस्य व विलंब नहीं करना चाहिए। स्वयं के सामर्थ्य से ही भाग्योन्नति के अवसर आएंगे। विरोधी परास्त होंगे।

🦀 *राशि फलादेश कर्क* :-
यात्रा सफल रहेगी। लेनदारी वसूल होगी। आय में वृद्धि होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। संतान के कार्यों में उन्नति के योग हैं। कार्यक्षमता एवं कार्यकुशलता बढ़ेगी। रुके हुए काम समय पर होने की संभावना है। धन प्राप्ति के योग हैं।

🦁 *राशि फलादेश सिंह* :-
नई योजना बनेगी। रुके कार्य बनेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। व्ययवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। प्रियजनों से पूरी मदद मिलेगी। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। धैर्य एवं संयम बना रहेगा। निजीजनों में असंतोष का वातावरण रहेगा। आर्थिक चिंता रहेगी।

👱🏻‍♀ *राशि फलादेश कन्या* :-
शत्रु भय रहेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। कोर्ट व कचहरी के कार्य बनेंगे। अध्यात्म में रुचि रहेगी। भूमि-आवास की समस्याओं में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय सामान्य चलेगा। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखें। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा।

⚖ *राशि फलादेश तुला* :-
चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। बुद्धि एवं तर्क से कार्य के प्रति सफलता के योग बनेंगे। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग आएंगे। ईश्वर पर आस्था बढ़ेगी।

🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक* :-
जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। आय बढ़ेगी। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाएं रखें। मित्रों में वर्चस्व बढ़ेगा। आजीविका में नए प्रस्ताव मिलेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। मांगलिक आयोजन होंगे।

🏹 *राशि फलादेश धनु* :-
चोट व रोग से बाधा संभव है। बेरोजगारी दूर होगी। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। नौकरी में अधिकारियों का उचित सहयोग नहीं रहेगा। लेन-देन के विषय में विवाद हो सकता है। राजकीय क्षेत्र के व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे जो आपको लाभ प्रदान करेंगे।

🐊 *राशि फलादेश मकर* :-
रोग व भय का माहौल बन सकता है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। उत्तम मनोबल से समस्याओं का हल निकलेगा। दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहना चाहिए। दांपत्य जीवन शुभतापूर्ण रहेगा। लापरवाही की प्रवृत्ति का त्याग करें।

🏺 *राशि फलादेश कुंभ* :-
भागदौड़ रहेगी। शोक संदेश मिल सकता है। विवाद से क्लेश होगा। व्यवसाय सामान्य रहेगा। कार्य निर्णय बहुत ही शांति से विचार करके करना चाहिए। व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे। व्यर्थ के कार्यों से तनाव की पूर्ण संभावना रह सकती है।

🐋 *राशि फलादेश मीन* :-
थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। चिंता रहेगी। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। संतान पर नजर रखें। समाज में प्रसिद्धि के कारण सम्मान में बढ़ोतरी होगी। अर्थ संबंधी काम होंगे।

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
                   
।। 🐚 *शुभम भवतु* 🐚 ।।

🇮🇳🇮🇳 *भारत माता की जय* 🚩🚩

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी करें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

function disabled

Old Post from Sanwariya