यह ब्लॉग खोजें

मंगलवार, 7 अगस्त 2018

आज का पंचांग 7 August 2018

.              ।। *ॐ* ।।
  🚩🌞 *सुप्रभातम्* 🌞🚩
◆««« *आज का पंचांग* »»»◆
कलियुगाब्द.....................5120
विक्रम संवत्....................2075
शक संवत्.......................1940
रवि..........................दक्षिणायन
मास...............................श्रावण
पक्ष.................................कृष्ण
तिथी...............................दशमी
प्रातः 07.51 पर्यंत पश्चात एकादशी
सूर्योदय................06.00.26 पर
सूर्यास्त.................07.04.37 पर
सूर्य राशि............................कर्क
चन्द्र राशि..........................वृषभ
नक्षत्र..............................रोहिणी
दोप 12.38 पर्यंत पश्चात मृगशिरा
योग....................................ध्रुव
प्रातः 06.24 पर्यंत पश्चात हर्षण
करण.................................विष्टि
प्रातः 07.51 पर्यंत पश्चात बव
ऋतु....................................वर्षा
दिन...............................मंगलवार

🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार* :- 
07 अगस्त सन 2018 ईस्वी |

☸ शुभ अंक.............7
🔯 शुभ रंग...........काला

👁‍🗨 *राहुकाल :*
दोप 03.46 से 05.23 तक ।

🚦 *दिशाशूल :-*
उत्तरदिशा - यदि आवश्यक हो तो गुड़ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें।

✡ *चौघडिया :-*
प्रात: 09.17 से 10.54 तक चंचल
प्रात: 10.54 से 12.31 तक लाभ
दोप. 12.31 से 02.08 तक अमृत
दोप. 03.45 से 05.22 तक शुभ
रात्रि 08.22 से 09.45 तक लाभ ।

📿 *आज का मंत्र :-*
|| ॐ चतुर्मुखाय नमः ||

🎙 *संस्कृत सुभाषितानि :-*
आयुषः क्षण एकोऽपि सर्वरत्नैर्न न लभ्यते।
नीयते स वृथा येन प्रमादः सुमहानहो ॥
अर्थात :-
आयु का एक क्षण भी सारे रत्नों को देने से प्राप्त नहीं किया जा सकता है, अतः इसको व्यर्थ में नष्ट कर देना महान असावधानी है॥

🍃 *आरोग्यं :-*
*बुढ़ापा रोकने की औषधि -*

*3. जिनसेंग -*
होम्योपैथिक दवाओं के पैकेज के रूप में जाना जाने वाला जिनसेंग एक लोकप्रिय पौष्टिक जड़ी बूटी है। जिनसेंग एशिया और अमेरिका में एक बहुत ही लोकप्रिय जड़ी बूटी है। यह अपने एंटी-एजिंग गुणों के लिए जाना जाता है। इसके अलावा जिनसेंग उच्च रक्तचाप से लड़ सकता है और तनाव को काफी कम कर सकता है। यह एक चमकदार, मुलायम और स्पष्ट त्वचा प्राप्त करने में मदद करता है, तथा यह एक स्वस्थ शरीर को बढ़ावा भी देता है। यह एक एडैप्टोजन है जो आपकी उम्र के बावजूद आपकी सहनशक्ति को बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा जिनसेंग ऊर्जा को बढ़ावा दें, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने, तनाव कम करने, विश्राम को बढ़ावा दें, मधुमेह का इलाज करने, और पुरुषों में यौन क्षमता को बढ़ाने में सहायता करता है।

*4. गिंको -*
यह जड़ी बूटी गिंको पेड़ से निकाली जाती है जो आकार में काफी बड़ी है। इस जड़ी बूटी के सुरक्षात्मक और एंटी-एजिंग गुण की प्रशंसा हमेशा की जाती है। यह उम्र बढ़ने के शुरुआती संकेतों से लड़ने के लिए आपकी त्वचा के लिए एक टॉनिक के रूप में काम करता है। साथ ही, यह आपके शरीर के अंगों, विशेष रूप से आंखों और मस्तिष्क के ऑक्सीजन देने वाले कोशिकाओं को भी मजबूत करता है। ऑक्सीकरण और मैकुलर डिजेनरेशन से लड़कर, यह त्वचा और शरीर को युवा बनाए रखने में सहायता करता है।

⚜ *आज का राशिफल :-*

🐏 *राशि फलादेश मेष* :-
व्यवसाय ठीक चलेगा। पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। व्यय होगा। प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे। परिश्रम का अनुकूल फल मिलेगा। परिजनों के स्वास्थ्य और सुविधाओं की ओर ध्यान दें।

🐂 *राशि फलादेश वृष* :-
यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। रोजगार‍ मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ संभव है। जोखिम न लें। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी। मिलनसारिता व धैर्यवान प्रवृत्ति जीवन में आनंद का संचार करेगी। कई दिनों से रुका पैसा मिल सकेगा।

👫 *राशि फलादेश मिथुन* :-
विवाद से क्लेश होगा। फालतू खर्च होगा। पुराना रोग परेशान कर सकता है। जोखिम न लें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्ति के योग हैं। सावधानी व सतर्कता से व्यापारिक अनुबंध करें। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।

🦀 *राशि फलादेश कर्क* :-
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। जोखिम न उठाएं। आज का दिन आपके लिए शुभ रहने की संभावना है। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। रोजगार के अवसर मिलेंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

🦁 *राशि फलादेश सिंह* :-
मेहनत का फल मिलेगा। योजना फलीभूत होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कर्ज से दूर रहना चाहिए। खर्च में कमी होगी। कानूनी विवादों का निपटारा आपके पक्ष में होने की संभावना है। प्रतिष्ठितजनों से मेल-जोल बढ़ेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

👱🏻‍♀ *राशि फलादेश कन्या* :-
चोट व रोग से बचें। कानूनी अड़चन दूर होगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। क्रय-विक्रय के कार्यों में लाभ होगा। योजनाएं बनेंगी। उच्च और बौद्धिक वर्ग में विशेष सम्मान प्राप्त होगा। भाइयों से अनबन हो सकती है। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।

⚖ *राशि फलादेश तुला* :-
कुसंगति से हानि होगी। वाहन मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वाणी प‍र नियंत्रण रखें, जोखिम न लें। परेशानियों का मुकाबला करके भी लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे। व्यापारिक लाभ होगा। संतान के प्रति झुकाव बढ़ेगा। शिक्षा व ज्ञान में वृद्धि होगी।

🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक* :-
राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। जायदाद संबंधी समस्या सुलझने के आसार बनेंगे। अनुकूल समाचार मिलेंगे तथा दिन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे।

🏹 *राशि फलादेश धनु* :-
संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। धैर्य एवं शांति से वाद-विवादों से निपट सकेंगे। दुस्साहस न करें। नए विचार, योजना पर चर्चा होगी। स्वयं की प्रतिष्ठा व सम्मान के अनुरूप कार्य हो सकेंगे।

🐊 *राशि फलादेश मकर* :-
किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। लाभ होगा। धन संचय की बात बनेगी। परिवार के कार्यों पर ध्यान देना जरूरी है। रुका कार्य होने से प्रसन्नाता होगी। आर्थिक सलाह उपयोगी रहेगी। कर्ज की चिंता कम होगी।

🏺 *राशि फलादेश कुंभ* :-
बुरी खबर मिल सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। थकान रहेगी। व्यापार-व्यवसाय संतोषप्रद रहेगा। आपसी संबंधों को महत्व दें। अल्प परिश्रम से ही लाभ होने की संभावना है। खर्चों में कमी करने का प्रयास करें। अति व्यस्तता रहेगी।

🐋 *राशि फलादेश मीन* :-
मेहनत का फल कम मिलेगा। कार्य की प्रशंसा होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। संतान की शिक्षा की चिंता समाप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। महत्व के कार्य को समय पर करें। व्यावसायिक श्रेष्ठता का लाभ मिलेगा।

☯ आज मंगलवार है अपने नजदीक के मंदिर में संध्या 7 बजे सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में अवश्य सम्मिलित होवें |

।। 🐚 *शुभम भवतु* 🐚 ।।

🇮🇳🇮🇳 *भारत माता की जय* 🚩🚩

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी करें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

function disabled

Old Post from Sanwariya