यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 17 जून 2021

उत्तम सेहत के लिए पेट को रखें सही

*उत्तम सेहत के लिए पेट को रखें सही* 
 
गर्म पानी
अगर आपको पेट की समस्या बनी रहती है, तो आप सुबह के समय हल्का गर्म पानी पीने की आदत डालें। चाहे तो आप गर्म पानी में नींबू का रस भी मिलाकर पी सकते हैं। यह आपको पेट की समस्या से राहत देने में मदद करेगा।

अजवाइन
अजवाइन का उपयोग पेट की समस्या से आराम पाने के लिए बहुत फायदेमंद है। अगर आपको एसिडिटी की समस्या है तो अजवाइन का सेवन जरूर करें। रोज खाने के बाद आप थोड़ी-सी अजवाइन जरूर खाएं। यह आपको पेट की समस्या से आराम देगा, साथ ही आप अजवाइन को गर्म तवे पर सेंककर इसमें काला नमक मिलाकर खा सकते हैं। यह पेट की समस्या से निजात दिलाने के लिए बहुत फायदेमंद है।

सौंफ
एसिडिटी की समस्या होने पर सौंफ का सेवन करने से राहत मिलती है। इसके लिए आप खाना खाने के बाद आधा चम्मच सौंफ ले सकते हैं।

लौंग
लौंग का सेवन पेट में एसिडिटी को कम करने के लिए बहुत उपयोगी है। लौंग पाचन तंत्र को दुरुस्त रखती है और इसके सेवन से आपको पेट संबंधित समस्या से भी आराम मिलेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी करें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

function disabled

Old Post from Sanwariya