यह ब्लॉग खोजें

रविवार, 16 अप्रैल 2023

एक कविता माहेश्वरी के लिए समर्पित



 एक कविता माहेश्वरी के लिए समर्पित 


  माहेश्वरी होकर माहेश्वरी का,
          आप सभी सम्मान करो!


सभी  माहेश्वरी एक हमारे,
         मत उसका नुकसान करो!
चाहे माहेश्वरी कोई भी हो,

         मत उसका अपमान करो!
जो ग़रीब हो, अपना माहेश्वरी
          रोजगार देकर धनवान करो!
हो गरीब माहेश्वरी की बेटी,
          मिलकर कन्या दान करो!
अगर लड़े चुनाव माहेश्वरी ,
        शत प्रतिशत मतदान करो!
हो बीमार कोई भी माहेश्वरी ,
         उसका दिल से सहयोग करो!
बिन घर के कोई मिले माहेश्वरी ,
         उसका खड़ा मकान करो!

अगर माहेश्वरी दिखे भूखा,
        भोजन का इंतजाम करो!
अगर माहेश्वरी की हो अटकी फाईल,
         शीघ्र काम श्रीमान करो!

  माहेश्वरी की लटकी हो राशि,
        शीघ्र आप भुगतान करो!
 माहेश्वरी को अगर कोई सताये,
       उसकी आप पहचान करो!
अगर जरूरत हो माहेश्वरी  को,
        घर जाकर श्रमदान करो!
अगर मुसीबत में हो माहेश्वरी ,
       फौरन मदद का काम करो!
अगर माहेश्वरी दिखे वस्त्र बिन,
      उसे अंग वस्त्र का दान करो!
अगर माहेश्वरी दिखे उदास,
         खुश करने का काम करो!
अगर माहेश्वरी घर पर आये.
 जय श्री कृष्णा जी बोल कर सम्मान करे!
अपने से हो बड़ा महेश्वरी ,
         उसको आप प्रणाम करो!
हो गरीब माहेश्वरी का बेटा,
         उसकी मदद तमाम करो!

बेटा हो गरीब माहेश्वरी का पढ़ता,
          कापी पुस्तक दान करो!
🙏जय माहेश्वरी समाज 🙏


यदि आप माहेश्वरी समाज का विकास करना चाहते है तो यह कविता प्रत्येक माहेश्वरी तक पहुंचनी चाहिये।👏👏👏

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी करें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

function disabled

Old Post from Sanwariya