यह ब्लॉग खोजें

बुधवार, 15 जुलाई 2020

कार के नंबर प्लेट से इसके मालिक का नाम पता चल सकता है


इसके लिए दो एप्लीकेशन और एक लिंक आपके साथ साझा करता हूँ |
1. पहला एंड्राइड एप्प जिसका नाम है -RTO Vehicle Information [1] इसे आप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं |
जब आप इसे खोलेंगे तब आप के पास यह विकल्प आयेगा |
इसमें आप किसी भी वाहन की जानकारी ले सकते हैं सिर्फ नंबर प्लेट की संख्या डाल कर |
इसके अलावा आप इस एप्प में अपने लाइसेंस की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं |
एक बात ध्यान दें - यह एक आधिकारिक आरटीओ ऐप नहीं है।
2. आधिकारिक आरटीओ ऐप के लिए आप mParivahan[2] डाउनलोड करें |
इसमें भी आप केवल नंबर प्लेट की संख्या डाल कर सभी जानकारी पा सकते हैं |
इस ऐप के मुख्य लाभ हैं -
  • केवल पंजीकरण संख्या दर्ज करके किसी भी दुर्घटनाग्रस्त, लम्बे समय से पार्क किये या चोरी हुए वाहन का विवरण प्राप्त कर सकते हैं ।
  • अपने वाहन पंजीकरण का विवरण सत्यापित कर सकते हैं ।
  • यदि आप सेकेंड हैंड कार खरीदना चाहते हैं तो उम्र और पंजीकरण विवरण सत्यापित कर सकते हैं।
  • समय रहते दुर्घटना की जानकारी दे कर एम्बुलेंस को बुला सकते हैं |
3. इसके अलावा आप सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की वेबसाइट से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं |

आशा है ये जानकारी आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगी | धन्यवाद |
फुटनोट
[2] mParivahan - Apps on Google Play

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी करें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

function disabled

Old Post from Sanwariya