यह ब्लॉग खोजें

मंगलवार, 11 जुलाई 2023

नक़ली या फेक वेबसाइट को कैसे पहचानें?


 

 बढती इन्टरनेट की पहुँच के कारण ढेरों ऐसी नकली वेबसाइट की बाढ़ सी आ गयी है जिन्हें पहचानना हमारे लिए बहुत ही आवश्यक हो गया है |

क्या आप जानते हैं कि स्कैम करने वाले भी ऐसी वेबसाइट बना देते हैं कि वह देखने में बिलकुल असली वेबसाइट जैसी ही लगती है |

हमारे साथ ऐसा कई बार हुआ है कि हमने अपने बैंक और यहाँ तक की अमेज़न की फेक वेबसाइट को रिपोर्ट किया है |

आप यह स्क्रीनशॉट देखें -

अब आते हैं आपके प्रश्न पर कि नकली वेबसाइट को पहचाने कैसे?

इसके लिए निम्न बातों का ध्यान रखें -

१. यदि आपको कोई शॉपिंग या ऑफर की वेबसाइट दिखती है और आपको उसके बारे में पता नहीं है तब आप सतर्क हो जाएँ और अपनी जानकारी न साझा करें | आप देखें कि उस वेबसाइट का डोमेन एक्स्टेंशन .com है या कोई अन्य जैसे - freeoffers.xyz, या shoptillyoudrop.live |

यदि ऐसा है तब सतर्क हो जाएँ क्योंकि यह फेक हो सकती है |

२. एड्रेस बार पर पैडलॉक आइकॉन और सुरक्षा के लिए https देखें |

३. जब आप इस पैड आइकॉन को क्लिक करेंगे तब आपको सर्टिफिकेट की वैधता भी जांचनी है | कई बार नकली वेबसाइट में सब कुछ सही होते हुए भी यह सर्टिफिकेट एक्सपायर हो जाता है |

४. वेबसाइट के अबाउट, प्राइवेसी पालिसी और डिस्क्लेमर पेज जरूर देखें यदि आपको जरा सा भी शक है |

५. अब चलिए आपको बताते हैं एक ऐसा तरीका जिसका हम करीब एक दशक से इस्तेमाल कर रहे हैं |

  1. अपने ब्राउज़र पर खोलें - Scamadviser.com | check a website for risk | check if fraudulent | website trust reviews |check website is fake or a scam
  1. जो भी वेबसाइट को जांचना है उसे डालें |
  2. जैसे मान लें हमारे पास ABC न्यूज़ की एक वेबसाइट है -

4. अब जैसे ही हम इसे स्कैम एडवाइजर में डालेंगे तब कुछ ऐसा दिखेगा -

जैसे ही आप थोडा और नीचे स्क्रॉल करेंगे तब आपको और भी जरूरी जानकारी मिल जाएगी -

5. अब चलें ABC न्यूज़ की असली वेबसाइट देखें -

6. आप को अब यह परिणाम मिलेगा -

आशा है आगे से अब आप लोग भी नकली और असली वेबसाइट का फर्क साफ़ साफ़ बता पाएँगे |

अगर आपको जरा सा भी संसय हो कि अमुक वेबसाइट फेक हो सकती है तब कृपया इसपर कोई भी लेन देन न करें और न ही अपनी कोई जानकारी साझा करें |

धन्यवाद |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी करें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

function disabled

Old Post from Sanwariya