यह ब्लॉग खोजें

मंगलवार, 30 जुलाई 2024

ज्योतिष शास्त्र में हकीक - हकीक के चमत्कारी फायदे:

 

हकीक के चमत्कारी फायदे:

ज्योतिष शास्त्र में हकीक

ज्योतिष शास्त्र में हकीक का बड़ा महत्व है, हकीक के रत्न एवं उन रत्नों से बनी हुई माला को ज्योतिष के लिहाज से बेहद फायदेमंद माना गया है। यह जीवन के बड़े से बड़े दुखों के पहाड़ को तोड़ सकने में सक्षम है, ऐसा दावा किया जाता है।

हकीक की माला

कहते हैं हकीक की माला का जप करने से भगवान शिव अति प्रसन्न हो जाते हैं। इसके अलावा हकीक की माला फेरने के साथ यदि हनुमान जी के किसी मंत्र का जप किया जाए, तो यह भी अति फायदेमंद होता है।

फायदेमंद

जो लोग हकीक के बारे में थोड़ी भी जानकारी रखते हैं, उन्हें काले हकीक की माला के बारे में जरूर पता होता है। यह एक ऐसी माला है जो सबसे अधिक प्रसिद्ध है। कहते हैं काले हकीक के मोतियों की माला पहनने से मानसिक शांति मिलती है। इसके अलावा यह हमारी कार्य के प्रति एकाग्रता को बढ़ाता है एवं अंतत: हमें लाभ प्राप्त होता है।

अन्य और भी रंगों

लेकिन क्या आप जानते हैं कि काले के अलावा अन्य और भी रंगों में हकीक पाया जाता है? एवं हर एक रंग का अपना महत्व एवं शक्ति है, जिसके उपयोग से मनुष्य की भिन्न-भिन्न परेशानियों का समाधान पाया जा सकता है।

हकीक रत्नों का महत्व

चलिए यहां आपको एक-एक करके कुल 6 रंगों के हकीक रत्नों का महत्व एवं उनसे मिलने वाला लाभ समझाते हैं, ये रंग इस प्रकार हैं – काला, सफेद, पीला, लाल, हरा एवं नीला।

काला हकीक

जैसा कि हमने बताया काला हकीक हमें शक्ति प्रदान करता है, मानसिक संतुलन देता है जिससे हम विभिन्न परिस्थितियों को समझकर उनका समाधान पाने के लिए सक्षम हो पाते हैं। इसके साथ ही एक सुरक्षा की भावना भी उत्पन्न करता है काला हकीक।

परीक्षाओं में सफल होने के लिए

यदि कोई छात्र कड़ी मेहनत के बाद भी परीक्षाओं में सफल होने से असमर्थ हो तो उसे काले हकीक की माला पहनानी चाहिए। यह विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजय प्राप्त करने के लिए सहयोगी मानी गई है। इसके अलावा मासिक धर्म रुक जाने या फिर महिलाओं से संबंधित किसी भी अन्य गुप्त परेशानी का हल पाने में काला हकीक फायदेमंद है। गर्भवती महिलाओं के लिए यह रत्न अच्छा माना गया है।

सफेद हकीक

अध्यात्म, मानसिक शांति, जीवन में संतुलन पाने एवं तनाव से बचने के लिए पहना जाता है सफेद हकीक। इसके अलावा वे लोग जो भावनाओं के जंजाल में फंसे हैं एवं इस दलदल में धंसते चले जा रहे हैं, उनके लिए भी फायदेमंद है सफेद हकीक।

पीला हकीक

निडर एवं मुसीबतों से लड़ने की ताकत देता है पीला हकीक। बृहस्पति भगवान को प्रसन्न करने के लिए भी पीला हकीक धारण किया जाता है। यदि आप जानते ना हों, तो बता दें कि जीवन में धन एवं सुख-सम्पदा पाने के लिए भगवान बृस्पति को प्रसन्न करना अति आवश्यक है।

नींद

इसके अलावा जिन्हें नींद नहीं आती या फिर बुरे सपने आते हैं, वे रात के समय अपने तकिये के नीचे पीला हकीक रखकर सो जाएं, यह दोनों समस्याएं दूर हो जाएंगी।

साभार:

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी करें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

function disabled

Old Post from Sanwariya