यह ब्लॉग खोजें

मंगलवार, 30 जुलाई 2024

हीरे और सोने में कैरट शब्द के अलग-अलग अर्थ हैं और अंग्रेजी में दोनों के लिए शब्दों की स्पैलिंग भी अलग है।

 हीरे और सोने में कैरट शब्द के अलग-अलग अर्थ हैं और अंग्रेजी में दोनों के लिए शब्दों की स्पैलिंग भी अलग है।

Karat - सोने की शुद्धता की यूनिट है, और

Carat - हीरे के वजन की यूनिट है।

दोनों शब्दों में है न जमीन आसमान का अन्तर।

अब आईये बताते हैं कैसे :—

  • Karat - 24 कैरट को 99.99 या 100% शुद्ध सोने को कहते हैं। इसी तरह से 23 K में 95.8% शुद्ध सोना होता है, 22 K में 91.6%, 18 K में 75%. (Karat को शार्ट में K से रिप्रेजेंट करते हैं।
  • Carat - कैरेट हीरे के वजन नापने का यूनिट है। एक कैरेट का वजन 200मिलीग्राम होता है। हीरे के मामले में एक कैरट बहुत बहुमूल्य चीज है। एक Carat का हीरा ₹3 लाख से लेकर ₹29 लाख तक आता है। ये कीमत निर्धारित होती है हीरे के रंग (Colour), शुद्धता (Clarity) और उसके कट (Cut) पर। चौथा 'C' (Carat) हो जाता है। इस प्रकार हीरे का वैल्यूएशन इन चार C (4 'C's) के आधार पर होता है। हीरे की खरीद में अंकगणित नहीं लगता। ऐसा नही है कि 1 Carat का एक पीस हीरा 29 लाख का तो 2 कैरट का एक पीस हीरा 58 लाख का होगा। 2 Carat का हीरा 58 की जगह 70–80 लाख तक भी हो सकता है। ये मैं प्योरैस्ट हीरे की कीमत की बात कर रहा हूँ। हीरा जितना बड़ा होता जायेगा उसकी कीमत कई गुणा बढ़ जाती है।
  • इसीलिये एक Carat को 100 भागों में बाँटा जाता है। चू्ँँकि एक Carat = 200मिलीग्राम इसलिए एक Carat का सौवाँ भाग होगा (200/100) =2 मिलीग्राम का। इसे एक Point या एक Cent कहते हैं। जैसे एक नोज पिन 1 Cent से 25 Cents तक हो सकती है। यहाँ फिर वही नियम लागू होगा कि जितना छोटा हीरा, उतना ही सस्ता। 10 Cents की तनिष्क की नोज पिन 10 से 15 हजार तक मिल जाएगी। हीरा हमेशा बड़े ब्रांड का बड़े शोरूम से ही खरीदना चाहिए। वह आपको उसकी शुद्धता का सर्टिफिकेट और कैशमेमो देंगे।

ये 10–12 Cents की नोज पिन है। ये मैगनीफाइड इमेजेस हैं। वास्तव में 10 Cents का राउंड हीरा 2.6 मिलीमीटर डायमीटर का होगा।

स्त्रोत :—

Body Jewellery Shop Online Including Nose Studs, Belly Rings & More

ये 'बैजल रिंग (Bezel ring setting)' वाली नोज पिन हैं। इस फिटिंग में डायमंड सिक्योर रहता है। Claw (काँटे) setting में काँटे कपड़ों में उलझते हैं। और काँटे कमजोर होने पर हीरा गिरने का भी डर रहता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी करें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

function disabled

Old Post from Sanwariya